भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को 2019 में आईं कई मीडिया रिपोर्ट्स में सबसे अमीर सांसद बताया गया था। इसके अलावा उनकी पत्नी नताशा जैन भी करोड़ों की मालकिन हैं। उनका घर दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित है जिसकी कीमत करीब-करीब अब 20 करोड़ या उससे ज्यादा होगी।
आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने उन्होंने 2013 में यह लग्जरी घर खरीदा था। इस घर की अनुमानित कीमत 2019 में लगभग 17.8 करोड़ रुपए बताई गई थी।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ बनेंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच, 2023 तक संभालेंगे जिम्मेदारी!
वहीं इसके अलावा राजेंद्र नगर और करोल बाग के इलाके में ही उनके पास ऐसे 3 मकान हैं जिनकी कुल कीमत 15 करोड़ के करीब है। उनके पास नोएडा में भी एक 5 करोड़ का फ्लैट है।
लग्जरी कार का भी है कलेक्शन
क्रिकेट से सांसद बने गौतम गंभीर के पास आलीशान घर के अलावा लग्जरी कार का भी कलेक्शन है। उनके पास हमर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी लग्जरी कारें हैं। 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास ऑडी, BMW, मारुति सुजुकी, बॉलेरो जैसी 5 महंगी गाड़ियां और एक बाइक है, जिनकी कुल कीमत 1.27 करोड़ है। वहीं शुरुआती दिनों में उनके पास मारुति सुजुकी SX4, टोयोटा कोरोला और महिंद्रा बोलेरो स्टिंगर थीं।
147 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक !
2019 में सामने आई कई मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर ने अपनी कुल संपत्ति 147 करोड़ की बताई थी। हमारे सहयोगी फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने अपने चुनावी एफिडेविट में 116 करोड़ से ज्यादा के मूवेबल (चल संपत्ति) और 28 करोड़ की इमूवेबल (अचल संपत्ति) का उल्लेख किया था।
इसके अलावा उनकी देय संपत्ति भी कुल 34.20 करोड़ आंकी गई थी। गंभीर ने अपनी सालाना इनकम करीब 12.40 करोड़ रुपए बताई थी। साथ ही उनकी पत्नी नताशा की सालाना संपत्ति 6.15 लाख रुपए बताई गई थी।
पत्नी नताशा भी हैं करोड़ों की मालकिन
गौतम गंभीर के अलावा उनकी पत्नी नताशा जैन भी करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पिता एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं। उनके पिता का नाम रवींद्र जैन है। गौतम गंभीर के पिता दीपक गंभीर भी एक मशहूर टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं।
उनका ही सबसे पहले गुड़गांव के मशहूर बिजनेसमैन नताशा के पिता से संपर्क हुआ था। दोनों परिवार एक दूसरे को लगभग 30 साल से जानते हैं। वहीं गौतम और नताशा के बीच भी बचपन की दोस्ती रिश्ते में बदल गई।
14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में जन्मे गौतम गंभीर की पढ़ाई बाराखंभा स्थित मॉर्डन स्कूल से हुई। इसके बाद युवा अवस्था में उन्होंने हिंदू कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेले। उनके नाम 10 हजार से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन दर्ज हैं। इसके अलावा 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।