India vs Kenya Football, Intercontinental Cup 2018 Final: करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के दो शानदार गोलों की बदौलत भारतीय फुटबॉल टीम ने रविवार (10 जून) को हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। छेत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल आठ गोल किए और भारत को खिताब तक पहुंचाया। भारतीय टीम के डिफेंस ने भी चार देशों की इस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया और चार मैचों में केवल एक गोल खाया।
फाइनल मुकाबले में दो गोल दागने के साथ ही सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में अपने देश के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में अर्जेटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी की भी बराबरी कर ली है। मेसी और छेत्री ने अपने देश के लिए 64 गोल किए हैं।
मैच के 75वें मिनट तक भी भारत ने 2-0 से लीड बना रखी है। केन्या के हाथों से मैच फिसलता नजर आ रहा है।
पहले हाफ तक भारत ने 2-0 से लीड बना रखी है। केन्या को मैच बचाने के लिए दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाना होगा।
मैच के 30वें मिनट में सुनील छेत्री ने दूसरा गोल दागकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। भारत ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। भारत 2, केन्या 0
भारत इस मैच में बेहद आक्रामक नजर आ रहा है। वहीं केन्या अपने पहले गोल की तलाश में है। भारतीय डिफेंस ने टूर्नामेंट में केवल एक गोल खाया है और केन्या के खिलाफ भी वह अपने बेहतरीन प्रदर्शन का जारी रखना चाहेगी।
मैच के 8वें मिनट सुनील छेत्री ने गोल दागा। इसी के साथ भारत ने मुकाबले में 1-0 से लीड बना ली है।
मैच के पांचवें मिनट केन्या ने मौका बनाया लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने इसे नाकाम कर दिया। भारत और केन्या में से कोई भी टीम फिलहाल गोल नहीं दाग सकी है।
मेजबान भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक खेल दिखाया है। लेकिन स्टीफन कांस्टेनटाइन की टीम कीनिया को हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि उसने न्यूजीलैंड को 2-1 से और बीती रात चीनी ताइपे को 4-0 से शिकस्त दी।