England vs Zimbabwe: इंग्लैंड के नंबर 3 ओली पोप ने गुरुवार 22 मई 2025 की रात इतिहास रचा। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में घरेलू मैदान (नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम) पर शतक लगाया। जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही वह विभिन्न देशों के खिलाफ अपने पहले 8 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

खास यह है कि ओली पोप ने अब तक 9 टीमों के खिलाफ टेस्ट मैच खेला है। इसमें से 8 टीमों के खिलाफ उन्होंने शतक लगाये हैं। वह भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैं। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही वह अब तक टेस्ट मैच में शतक नहीं लगा पाए हैं। इस साल के अंत में उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने की संभावना है। अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट शतक बनाने में सफल हो जाते हैं तो एक बेहतरीन क्लब में शामिल हो जाएंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ इंग्लैंड के शीर्ष 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाए

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में चार दिवसीय टेस्ट के पहले दिन पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 88 ओवर में 3 विकेट पर 498 रन बनाए। बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड के शीर्ष तीनों बल्लेबाजों ने शतक बनाए। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने घरेलू मैदान पर 100 गेंद मे शतक जड़ा, जबकि जैक क्रॉली ने अपेक्षाकृत धीमे शतक (145 गेंद में) लगाया। वह 171 गेंद में 124 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने के समय ओली पोप 163 गेंद में 169 और हैरी ब्रूक 18 गेंद में 9 रन बनाकर क्रीज पर थे। जो रूट 44 गेंद में 3 चौके की मदद से 34 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे।

ओली पोप ने 109 गेंद में पूरा किया शतक

ओली पोप ने 109 गेंद में अपना 8वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 3 अंकों का आंकड़ा पार करते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किये। ओली पोप ने नंबर 3 पर अपना सातवां शतक बनाया। इससे वह इस स्थान पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों में जोनाथन ट्रॉट के बराबर आ गए। केवल दिग्गज वैली हैमंड, केन बैरिंगटन और डेविड गॉवर ने नंबर 3 पर इंग्लैंड के लिए उनसे अधिक टेस्ट शतक बनाए हैं।

ओली पोप कम से कम आठ विभिन्न देशों के खिलाफ शतक बनाने वाले 30वें टेस्ट बल्लेबाज हैं। यदि वह इस साल के अंत में एशेज सीरीज में शतक लगाते हैं तो सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

विभिन्न टीमों के खिलाफ टेस्ट शतक

खिलाड़ीटीमकुल शतककितनी
टीमों के
खिलाफ
शतक
लगाए
सचिन तेंदुलकरभारत519
जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका459
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया419
कुमार संगकाराश्रीलंका389
राहुल द्रविड़भारत369
ब्रायन लारावेस्टइंडीज349
यूनुस खानपाकिस्तान349
महेला जयवर्धनेश्रीलंका349
केन विलियमसनन्यूज़ीलैंड339
स्टीव वॉऑस्ट्रेलिया329
मैथ्यू हेडनऑस्ट्रेलिया309
गैरी कर्स्टनदक्षिण अफ्रीका219
एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया179
मर्वन अटापट्टूश्रीलंका169
एंजेलो मैथ्यूजश्रीलंका169
दिनेश चांदीमलश्रीलंका169
एलेस्टेयर कुकइंग्लैंड338
शिवनारायण चंद्रपॉलवेस्टइंडीज308
हाशिम अमलादक्षिण अफ्रीका288
इंजमाम-उल-हकपाकिस्तान258
मोहम्मद यूसुफपाकिस्तान248
इयान बेलइंग्लैंड228
रॉस टेलरन्यूज़ीलैंड198
माइकल वॉनइंग्लैंड188
दिमुथ करुणारत्नेश्रीलंका168
हर्शल गिब्सदक्षिण अफ्रीका148
थिलन समरवीराश्रीलंका148
क्रैग ब्रैथवेटवेस्टइंडीज128
एशवेल प्रिंसदक्षिण अफ्रीका118
ओली पोपइंग्लैंड88