इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए मंगलवार (13 मई)को स्क्वाड का ऐलान कर दिया। हैरी ब्रूक के कप्तान बनने के बाद यह पहली सीरीज होगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इंग्लैंड के घरेलू सीजन की शुरुआत 22 मई को जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्रेंटब्रिज 1 टेस्ट मैच से होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 29 मई से होगी। एजबेस्टन में पहला मैच होगा।
इंग्लैंड की टीम में चुने गए इंग्लैंड के पांच खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में खेलना है, जो 17 मई से फिर शुरू होगा। जोस बटलर (गुजरात टाइटंस), जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स), विल जैक्स (मुंबई इंडियंस) और जैकब बेथेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) दोनों टीमों में शामिल हैं।
IPL 2025 New Schedule Full detail: Check Here
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी और बुरी खबर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना है। आरसीबी के लिए अच्छी खबर यह है कि साल्ट वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। लिविंगस्टोन का दोनों में से किसी टीम में चयन नहीं हुआ है। बुरी खबर यह है कि जैकब बेथल दोनों टीमों में हैं। इसके अलावा बटलर और जैक्स के खेलने को लेकर सस्पेंस है। यह गुजरात और मुंबई के लिए चिंताजनक खबर है।
इंग्लैंड के लिए उपलब्ध होंगे ये खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है। उसे 20 मई को आखिरी मैच खेलना है। ऐसे में इंग्लैंड को जोफ्रा आर्चर की सेवाएं मिलेंगी। प्लेऑफ की रेस से बाहर चेन्नई सुपर किंग्स के हिस्सा जेमी ओवर्टन 25 मई के बाद फ्री होंगे। वह भी इंग्लैंड को सेवाएं दे पाएंगे।
इंग्लैंड की वनडे टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ।
इंग्लैंड टी20 टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड।