ENG vs SL ICC World Cup 2023 Updates in Hindi: श्रीलंका ने आईसीसी वनडे विश्व कप में गुरुवार को यहां इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुवार को यहां 33.2 ओवर में

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

England 
156 (33.2)

vs

Sri Lanka  
160/2 (25.4)

Match Ended ( Day – Match 25 )
Sri Lanka beat England by 8 wickets

Live Updates

World Cup 2023, England vs Sri Lanka Live Score Updates: इंग्लैंड को लय में लौटने के लिए एम चिन्नास्वामी से अधिक अनुकूल पिच नहीं मिलेगी।

19:24 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: श्रीलंका ने जीता मुकाबला

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी और टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन बनाए। श्रीलंका ने 25.4 ओवर में यह लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही वह अंकतालिका में पाकिस्तान के ऊपर पहुंच गया है।

19:21 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: निसांका ने लगाया विजयी छक्का

26वें ओवर की चौथी गेंद पर निसांका ने लॉन्ग ऑन पर विजयी छक्का जमाया। इसके साथ ही श्रीलंका ने मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

19:12 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: सदीरा ने लगाए बैक टू बैक चौके

24वें ओवर की चौथी गेंद पर सदीरा ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर भी बाउंड्री लगाई। इस ओवर में 11 रन आए।

19:05 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: सदीरा समयविक्रामा ने लगाया अर्धशतक

क्रिस वोक्स ने 23वां ओवर डाला। ओवर की पहली गेंद पर समयविक्रामा ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है।

18:49 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: लियाम लिविंगस्टोन के ओवर में श्रीलंका का शतक पूरा

लियाम लिविंगस्टोन 17वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा ने एक रन लिया। इसके साथ ही श्रीलंका के 100 रन पूरे हो गए। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 103 रन है। समरविक्रमा के 34 गेंद में 42 और निसांका 51 गेंद में 44 रन हैं।

18:28 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: श्रीलंका ने 14 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 75 रन

मार्क वुड 14वां लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर निसांका ने एक रन लिया। इसके साथ ही पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई। दोनों ने 48 गेंद में यह साझेदारी पूरी की। ओवर की चौथी गेंद पर समरविक्रमा ने एक रन लिया। हालांकि, इसके बाद उन्हें फर्स्ट एड लेना पड़ा। ऐसा लगता है कि शॉट खेलने की कोशिश में समरविक्रमा की अंगुलियों में चोट लग गई। श्रीलंका का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन है।

18:11 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: पथुम निसांका ने जड़ा छक्का, श्रीलंका का पचासा पूरा

नौवां ओवर आदिल रशीद लेकर आए। उनकी 5वीं गेंद पर पथुम निसांका ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही श्रीलंका का अर्धशतक पूरा हो गया। नौवें ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है। पथुम निसांका के 28 गेंद में 25 और सदीरा समरविक्रमा के 9 गेंद में 9 रन हैं।

17:52 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: 6 ओवर के भीतर श्रीलंका ने गंवाए 2 विकेट

श्रीलंका को छठे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। डेविड विली की गेंद पर कुसल मेंडिस विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपके गए। कुसल मेंडिस 2 चौके की मदद से 12 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह सदीरा समरविक्रमा बल्लेबाजी के लिए आए। सदीरा ने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 29 रन है।

17:40 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: कुसल परेरा लौटे पवेलियन

श्रीलंका को दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर पहला झटका लगा। कुसल परेरा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेविड विली की गुड लेंथ बॉल थी। कुसल परेरा ने शायद शॉट लगाने में जल्दी कर दी और गेंद टंग गई। मिड-ऑफ बेन स्टोक्स खड़े थे। उन्होंने आगे कूदते हुए आसान कैच ले लिया। कुसल परेरा की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है।

17:26 (IST) 26 Oct 2023
SL vs ENG LIVE SCORE: पथुम निसांका ने दूसरी ही गेंद पर जड़ा चौका

श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और कुसल परेरा ने पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स पहला ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद वाइड रही। इस तरह श्रीलंका का वाइड से खाता खुला। अगली गेंद पर निसांका ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट खोए 5 रन है। निसांका के 6 गेंद में 4 रन हैं। कुसल परेरा ने अब तक एक भी गेंद नहीं खेली है।

16:58 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड ने बनाए 156 रन

इंग्लैंड की फ्लॉप बल्लेबाजी का नतीजा रहा कि वह केवल 33.2 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। केवल 5 ही बल्लेबाज दहाई का आंकडा छू सके। बेन स्टोक्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। लाहिरू कुमारा ने तीन, एंजेलो मैथ्यूज और कासुन रजिता ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

16:55 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: मार्क वुड आउट

तीक्षणा ने 34वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर मार्क वुड को आउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। तीक्षणा की कैरम गेंद पर मार्क वुड ने बल्ला स्विंग किया लेकिन कुशल मेंडिस ने चलाकी दिखाते हुए स्टंप कर दिया। 6 गेंदों में तीक्षणा ने 5 रन बनाए।

16:42 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: बेन स्टोक्स आउट

लाहिरू कुमारा ने बेन स्टोक्स को आउट किया। इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। बेन स्टोक्स ने पुल करके गेंद को मिड विकेट पर खेल। हेमंता ने कैच लपका और श्रीलंका के ऊपर से सबसे बड़ा खतरा टाल दिया। 73 गेंदों में स्टोक्स ने 43 रन बनाए।

16:18 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: क्रिस वोक्स आउट

कुसन रजिता ने क्रिस वोक्स को आउट करके टीम को सातवीं सफलता दिलाई है। पांचवीं गेंद पर वोक्स ने स्कूप की कोशिश की और गेंद सदीरा के हाथों में गई। कैच साफ नजर नहीं आ रहा था इसलिए थर्ड अंपायर को रेफर किया गया। हर एंगल से देखने के बाद वोक्स को आउट दिया गया।

16:09 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: मोइन अली हुए आउट

25वें ओवर में मोइन अली को पवेलियन लौटना पड़ा। एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर अली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह बैकवर्ढ पॉइंट पर कैच दे बैठे। 15 गेंदों में 15 रन बनाकर वह लौटे।

15:53 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: बेन स्टोक्स बाल-बाल बचे

20वें ओवर में बेन स्टोक्स बाल-बाल बचे। स्टोक्स रिवर्स स्वीप की कोशिश में थे और गेंद पैट पर लगी। अंपायर ने आउट दिया लेकिन स्टोक्स ने फौरन रिव्यू लिया। हालांकि रिव्यू ने स्टोक्स को बचा लिया.

15:31 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: लाहिरू कुमारा ने किया लिविंगस्टन को आउट

लाहिरू कुमारा ने लिविंगस्टन को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की आधी टीम का सफाया कर दिया। लिविंगस्टन एलबीडीब्लयु हुए। उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन गेंद स्टंप्स को छूकर जा रही थी। अंपायर कॉल रहा और महज एक रन बनाकर लाहिरू को पवेलियन जाना पड़ा।

15:19 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: लाहिरू कुमारा ने श्रीलंका को दिलाई चौथी सफलता

लाहिरु कुमारा ने श्रीलंका को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अंग्रेज कप्तान जोस बटलर को विकेट के पीछे कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। स्टम्प के पीछे श्रीलंकाई कप्तान ने शानदार कैच लिया। गेंद ने बटलर के बैट का बाहरी किनारा लिया और मेंडिस ने अपनी दाहिनी ओर उड़ते हुए कैच पकड़ लिया। बटलर 6 गेंद में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 77 रन है। इस समय क्रीज पर बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन हैं।

15:11 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, जॉनी बेयरस्टो 30 रन बनाकर आउट

कसुन रजिता ने बांग्लादेश को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को मिड-ऑन पर धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच कराया। जॉनी बेयरस्टो 31 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। आखिरी कुछ ओवर्स से श्रीलंका ने दबाव बनाया हुआ है। रजिता की यह लेंथ बॉल थी। बेयरस्टो इसे मिड-ऑन के ऊपर से खेलना चाहते थे, लेकिन ऊंचाई नहीं मिली और धनंजय डिसिल्वा ने तेजी से अपनी दाहिनी ओर स्लाइड कर अच्छा कैच पकड़ लिया। जॉनी बेयरस्टो की जगह जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

14:53 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड ने 10वें ओवर में गंवाया जो रूट का विकेट

इंग्लैंड की पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 59 रन है। इंग्लैंड को दूसरा झटका 10वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। महेश तीक्षणा की गेंद पर जो रूट ने पॉइंट की तरफ शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े जॉनी बेयरस्टो ने उन्हें मना किया। यह देख रूट अपनी क्रीज की ओर लौटे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और एजेंलो मैथ्यूज के थ्रो पर कुसल मेंडिस ने उनकी गिल्लियां बिखेर चुके थे। रूट 10 गेंद में महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। जॉनी बेयरस्टो के 23 गेंद में 25 रन हैं। वह अब तक 3 चौके लगा चुके हैं।

14:27 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: दिलशान मधुशंका का महंगा ओवर

पांचवें ओवर में दिलशान मधुशंका ने भी तीन चौके जड़े। ओवर की पहली गेंद पर मलान चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर बाउंड्री लगाई। ओवर की आखिरी गेंद पर भी मलान ने कवर्स पर चौका जड़ा।

14:21 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: डेविड मलान ने जड़े बैक टू बैक चौके

चौथे ओवर डेविड मलान ने लगातार तो चौके लगाए। कासुन राजिता ने ओवर में 15 रन दिए। तीसरी गेंद पर मलान ने कवर पॉइंट पर चौका लगाया वहीं अगली गेंद पर फिर चौका जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर बेयरस्टो के बल्ले से बाउंड्री निकली

14:08 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जॉनी बेयरस्टो और जॉस बटलर क्रीज पर है। पहले ओवर में दिलशान मधुशंका ने तीन रन दिए थे।

13:41 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: ये है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

13:40 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: ये है श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश तीक्षना, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

13:35 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड ने 3 और श्रीलंका ने 2 बदलाव किए

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। जोस बटलर ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं। श्रीलंकाई टीम की कमान संभाल रहे कुसल मेंडिस ने बताया कि उनकी आखिरी एकादश में दो बदलाव हैं।

13:27 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: इंग्लैंड के ऑलराउंडर्स ने किया निराश

इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर, हैरी ब्रूक, सैम करन, मोईन अली, क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनमें से कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। इंग्लैंड के ऑलराउंडर्स ने भी अब तक निराश किया है। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत चार ऑलराउंडर्स क्रिस वोक्स, मोईन अली, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन के साथ की थी, लेकिन तीन मैच के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनमें से किसी ने भी अंतिम एकादश में जगह नहीं बनाई।

13:18 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: ये है श्रीलंका का फुल स्क्वॉड

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, डुनिथ वेलालागे, कसुन रजिता, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंता, चमिका करुणारत्ने। रिजर्व: दुष्मंता चमीरा।

13:17 (IST) 26 Oct 2023
ENG vs SL Live Score: ये है इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कर्स, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

विश्व कप 2023 से जल्दी बाहर होने से बचने के लिए इंग्लैंड को हर विभाग में सुधार की जरुरत है। विशेषकर उनके बल्लेबाजों को आक्रामक होने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्हें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की तुलना में अधिक अनुकूल स्थान नहीं मिलेगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सीमा रेखा छोटी है और पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में कुल 672 रन बने थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज 10 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपने प्रयास को दोहराना चाहेंगे जब उन्होंने धर्मशाला में नौ विकेट पर 364 रन बनाए थे। डेविड मलान और जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं खेल पाया है।