World Cup 2023, England vs Bangladesh Warm Up Match: वनडे वर्ल्ड कप में 2 अक्टूबर 2023 को दो वॉर्म-अप मैच थे। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित मैच में 4 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। बारिश के कारण यह मैच 37-37 ओवर का हुआ। बांग्लादेश की टीम ने 37 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को 197 रन का टारगेट मिला। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 74 और तंजीद हसन ने 45 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ले ने 3, डेविड विली और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। सैम करन और मार्क वुड ने 1-1 विकेट लिए। इंग्लैंड ने 197 रन के लक्ष्य को 24.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मोईन अली 39 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो ने 34 और जोस बटलर ने 30 रन की पारी खेली। मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम,तस्कीन अहमद और नसुम अहमद ने 1-1 विकेट लिए। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच भी बारिश से प्रभावित रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवर में 6 विकेट पर 321 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। टॉम लाथम ने 52 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 43 और केन विलियमसन ने 37 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी और मार्को येनसेन ने 2-2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने 37 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बना लिए थे। जीत के लिए 78 गेंद पर 111 रन चाहिए थे। डेविड मिलर 18 और क्विंटन डी कॉक 84 रन बनाकर क्रीज पर थे। तभी बारिश आ गई। इसके बाद मैच नहीं हुआ। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुईस स्ट्रेन नियम के तहत 7 रन से हराया। इंग्लैंड का पिछला वॉर्म-अप मैच बारिश से धुल गया था। वह मैच गुवाहाटी में ही था। बांग्लादेश ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से पाकिस्तान को हराया था। साउथ अफ्रीका का वॉर्म-अप मैच धुल गया था। तिरुवनंतपुरम में यह मैच था। World Cup: विश्व कप सेमीफाइनल में विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत शर्मनाक, 3 मैच में बनाए सिर्फ 11 रन
ICC Cricket World Cup Warm-up Matches, 2023
England
197/6 (24.1)
Bangladesh
188/9 (37.0)
Match Ended ( Day – Match 6 )
England beat Bangladesh by 4 wickets (D/L method)
ICC Cricket World Cup Warm-up Matches, 2023
England
197/6 (24.1)
Bangladesh
188/9 (37.0)
Match Ended ( Day – Match 6 )
England beat Bangladesh by 4 wickets (D/L method)
England vs Bangladesh World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैड,न्यूजीलैंड,बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के पास तैयारियों को परखने का आखिरी मौका।
बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड ने 197 रन के लक्ष्य को 24.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जो रूट 26 और क्रिस वोक्स 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मोईन अली 39 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो ने 34 और जोस बटलर ने 30 रन की पारी खेली। मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम,तस्कीन अहमद और नसुम अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
मोईन अली ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। वह 39 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की टीम ने 23.2 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। मोईन को नसुम अहमद ने आउट किया। जोरूट 23 और नए बल्लेबाज के तौर पर क्रिस वोक्स क्रीज पर।
बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 53 रन और चाहिए। मोईन अली 13 और जो रूट 17 रन बनाकर क्रीज पर।
साउथ अफ्रीका ने 37 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बना लिए थे। जीत के लिए 78 गेंद पर 111 रन चाहिए। डेविड मिलर 18 और क्विंटन डी कॉक 84 रन बनाकर क्रीज पर थे। तभी बारिश आ गई। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुईस स्ट्रेन नियम के तहत 7 रन से हराया।
बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने 13.2 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं हैं। जीत के लिए 83 रन और चाहिए। लियाम लिविंगस्टोन 7 रन बनाकर आउट। तस्कीन अहमद ने विकेट लिया। जो रूट 7 रन और मोईन अली बगैर खाता खोले क्रीज पर।
तिरुवनंतपुरम में बारिश आ गई है। साउथ अफ्रीका की टीम ने 37 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 111 रन चाहिए। वह डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड से 7 रन से पीछे है। क्विंटन डी कॉक 84 और डेविड मिलर 18 रन बनाकर क्रीज पर।
बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड काफी तेज बल्लेबाजी कर रहा है। इंग्लैंड की टीम ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन ठोक दिए हैं। जीत के लिए 89 रन और चाहिए। लियाम लिविंग स्टोन 1 और जो रूट 7 रन बनाकर क्रीज पर। हैरी ब्रूक 17 और जोस बटलर 15 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट।
साउथ अफ्रीका ने 37 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 111 रन चाहिए। डेविड मिलर 18 और क्विंटन डी कॉक 84 रन बनाकर क्रीज पर।
साउथ अफ्रीका ने 33 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 137 रन चाहिए। डेविड मिलर 13 और क्विंटन डी कॉक 63 रन बनाकर क्रीज पर। हेनरिक क्लासेन 37 गेंद पर 39 बनाकर आउट।
बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड काफी तेज बल्लेबाजी कर रहा है। इंग्लैंड की टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन ठोक दिए हैं। जीत के लिए 131 रन और चाहिए। हैरी ब्रूक 13 और जो रूट 2 रन बनाकर क्रीज पर। जॉनी बेयरस्टो 21 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 188 रन की दरकार है। जॉनी बेयरस्टो 1 और डेविड मलान 4 रन बनाकर आउट। मुस्तफिजुर रहमान ने बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम ने 21 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं । रीजा हेंड्रिक्स डक, रस्सी वान डेर डुसन 51 और एडेन मार्कराम 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन बगैर 2 रन बनाकर क्रीज पर। क्विंटन डी कॉक 45 रन बनाकर क्रीज पर।
बांग्लादेश की टीम ने 37 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को 197 रन का टारगेट मिला। शोरिफुल इस्लाम 3 और तस्कीन अहमद 12 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लदेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 74 और तंजीद हसन ने 45 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ले ने 3, डेविड विली और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। सैम करन और मार्क वुड ने 1-1 विकेट लिए।
बांग्लादेश की टीम ने 37 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। इंग्लैंड को 189 रन का टारगेट मिला। शोरिफुल इस्लाम 3 और तस्कीन अहमद 12 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 74 और तंजीद हसन ने 45 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ले ने 3, डेविड विली और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। सैम करन और मार्क वुड ने 1-1 विकेट लिए।
सैम करन ने तौहिद हृदोय को 5 रन पर पवेलियन भेजा। मेहदी हसन मिराज 62 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 31.1 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन। महेदी हसन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। मेहदी हसन मिराज 62 रन बनाकर क्रीज पर।
इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच बारिश के कारण 3 घंटे तक रुका रहा। मैच रुकने तक बांग्लादेश ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए थे। बांग्लादेश की टीम ने 31 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बना लिए थे। तौहिद हृदोय 5 और मेहदी हसन मिराज 62 रन बनाकर क्रीज पर।
साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 264 रन की दरकार। क्विंटन डी कॉक 17 और रस्सी वान डेर डुसेन 37 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 63 गेंद पर 56 रन की साझेदारी।
गुवाहाटी में बारिश रुक गई है। इंग्लैंड-बांग्लादेश के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। 37-37 ओवर का मैच होगा। बारिश के कारण मैच रुकने तक बांग्लादेश ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए थे।
साउथ अफ्रीका ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 291 रन की दरकार है। क्विंटन डीकॉक 8 और रस्सी वान डेर डुसन 20 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 40 गेंद पर 29 रन की साझेदारी।
गुवाहाटी में इंग्लैंड-बांग्लादेश के बीच मैच में एक बार फिर बारिश ने खलल डाल दिया है। मैच रोके जाने तर बांग्लादेश ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए थे। मेहदी हसन मिराज 60 और तौहिद हृदोय 5 रन बनाकर क्रीज पर थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेंट बोल्ट ने तीसरी ही गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को पवेलियन भेजा। वह गोल्डेन डक पर पवेलियन लौटे। साउथ अफ्रीका ने 0.4 ओवर में 1 विकेट पर 2 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 320 रन चाहिए। रस्सी वान डेर डुसन बगैर खाता खोले और क्विंटन डी कॉक 1 रन बनाकर क्रीज पर।
गुवाहाटी में बारिश रुक गई है। बारिश के कारण मैच रुकने तक इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए थे। मेहदी हसन मिराज 60 और तौहिद हृदोय 5 रन बनाकर क्रीज पर। अब खबर है कि 40-40 ओवर के मैच होगा।
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 321 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 16 रन और रचिन रविंद्र बगैर खाता खोले नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। टॉम लाथम ने 52 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 43 और केन विलियमसन ने 37 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी और मार्को येनसेन ने 2-2 विकेट लिए।
गुवाहाटी में बारिश रुक गई है। मैदान पर सुपर सॉपर चलाए जा रहे हैं। ग्राउंडसमैन कवर्स हटा रहे हैं। भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे मैदान का निरीक्षण होगा। बारिश के कारण मैच रुकने तक बांग्लादेश ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए थे।
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच मैच की बात करें तो गुवाहाटी में बारिश जारी है। क्रिकबज के अनुसार ओवर्स कटने शुरू हो गए हैं। बारिश के कारण खेल रोके जाने तक बांग्लादेश ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए थे।
जेम्स नीशम को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 43.5 ओवर में 4 विकेट पर 271 रन। मार्क चैपमैन 12 और मिचेल सैंटनर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
टॉम लाथम अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 56 गेंद पर 52 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 43 रन बनाकर आउट। उन्होंने 43 रन बनाए। मार्को येनसेन ने दोनों विकेट लिए। मार्क चैपमैन 4 रन बनाकर क्रीज पर। जिमी नीशम नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 40.4 ओवर में 3 विकेट पर 246 रन।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉम लाथम ने अर्धशतक जड़ा। ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 37.2 ओवर में 1 विकेट पर 232 रन। दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 34 ओवर में 1 विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 34 और ग्लेन फिलिप्स 25 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 48 गेंद पर 45 रन की साझेदारी हुई।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच शुरू हो चुका है। तिरुवनंतपुरम में बारिश के कारण 24 मिनट तक खेल रुका रहा। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम ने 30 ओवर में 1 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 25 और ग्लेन फिलिप्स 8 रन बनाकर क्रीज पर।
मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड गुवाहाटी में बांग्लादेश से भिड़ेगा। 30 सितंबर को भारत के खिलाफ इंग्लैंड का पहला अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।जोस बटलर की इंग्लैंड टीम 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2019 विश्व कप फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इससे पहले वह अपनी तैयारियों को परखना चाहेगी। भारत आने से पहले, इंग्लैंड ने पहला मैच हारने के बाद कीवी टीम को 3-1 से हराया था। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने 29 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले अभ्यास मैच में जीत हासिल की थी। बांग्लादेश ने पिछले हफ्ते श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच रद्द हो गा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच अभ्यास मैच भी बेनतीजा रहा था। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अभ्यास मैच पर भी बारिश का संकट है।