विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली के बेटे 15 साल के आर्यवीर कोहली को 5 जुलाई को होने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) की नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों के शुरुआती ड्राफ्ट में शामिल किया गया है। आर्यवीर लेग स्पिनर हैं। वह विराट कोहली के बचपन के कोच राज कुमार शर्मा के अंडर में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग लेते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आर्यवीर को पिछले सीजन में दिल्ली अंडर-16 के लिए पंजीकृत खिलाड़ी होने के कारण ग्रेड सी में रखा गया है। दिल्ली क्रिकेट में पंजीकृत खिलाड़ी वे होते हैं, जो 30 की अंतिम टीम में जगह बनाते हैं। दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे 17 साल के आर्यवीर सहवाग को भी ड्राफ्ट में शामिल किया गया है।
आर्यवीर ने 297 रनों की शानदार पारी खेली
आर्यवीर ने दिल्ली अंडर-19 का प्रतिनिधित्व किया और मेघालय के खिलाफ 297 रनों की शानदार पारी खेली। को उनके छोटे भाई 15 साल के वेदांत के साथ ग्रेड बी में रखा गया है। ऑफ स्पिनर वेदांत दिल्ली अंडर-16 के लिए खेल चुके हैं। इस वर्ष डीपीएल में आठ टीमें होंगी।
आउटर दिल्ली और नई दिल्ली नई फ्रेंचाइजी होंगी
इसमें आउटर दिल्ली और नई दिल्ली नई फ्रेंचाइजी होंगी। ईस्ट दिल्ली राइडर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स पहले से लीग का हिस्सा हैं। पिछले साल, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स पर तीन रन की रोमांचक जीत हासिल करके दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 का पहला खिताब जीता था।
प्रियांश आर्या और दिग्वेश राठी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आए
पहले सीजन में प्रियांश आर्या और दिग्वेश राठी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अनुबंध हासिल किया और अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया। प्रियांश आर्या ने तब सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जब उन्होंने डीपीएल मैच में 50 गेंदों पर 120 रन बनाने के दौरान एक ओवर में छह छक्के लगाए।
प्रियांश को पंजाब ने ने 3.80 करोड़ रुपये की भारी रकम में अपने साथ जोड़ा
इससे प्रियांश को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 3.80 करोड़ रुपये की भारी रकम में अपने साथ जोड़ा। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स के लिए एक शतक सहित 475 रन बनाए। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा खरीदे गए राठी ने 13 मैचों में 14 विकेट चटकाए।
