प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को अपने घर फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रनों से हरा उलटफेर कर दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में संघर्ष के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 162 रनों का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन चेन्नई इस आसान से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी। इस जीत से दिल्ली को कोई फायदा तो नहीं हुआ है, लेकिन उसने चेन्नई को अंकतालिका में पहले स्थान पर जाने से जरूर रोक दिया। चेन्नई इस समय दूसरे स्थान पर है। यह चेन्नई की इस सीजन में पांचवीं हार और दिल्ली की चौथी जीत है। चेन्नई के लिए इनफॉर्म बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने 50 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 29 गेंदें ली, जिनमें चार छक्के और चार चौके लगाए।
IPL 2018, DD vs CSK Highlights:
– हर्षल पटेल अपना चौथा ओवर डालने आए। पहली गेंद पर जड़ेजा ने छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आया। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर सिंगल आया। चेन्नई को जीत के लिए अभी भी 6 गेंदों पर 39 रन की जरूरत है। चेन्नई- 124/5 (19)
– 15वां ओवर अमित मिश्रा को सौंपा गया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद सैम अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे। सैम 5 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। सैम के आउट होने के बाद रविंद्र जड़ेजा क्रीज पर आए। इस ओवर में अमित मिश्रा ने एक विकेट लेकर 2 रन दिए। चेन्नई- 94/4 (15)
– अपना तीसरा ओवर डालने आए अमित मिश्रा। पहली गेंद पर धोनी ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर रैना ने एक रन चुराया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं, चौथी गेंद पर धोनी ने तेजी से एक रन चुराया। पांचवी गेंद पर सिंगल और आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं आया। इस ओवर में सुरेश रैना और धोनी ने मिलकर 4 रन जोड़े। चेन्नई- 90/2 (13)
– 11वां ओवर डालने आए संदीप। पहली तीन गेंदों पर एक-एक रन आया। चौथी गेंद पर भी सुरेश रैना ने सिंगल लेकर स्ट्राईक कप्तान धोनी को दी। पांचवी और आखिरी गेंद पर भी एक-एक रन आया। इस ओवर में सुरेश रैना और धोनी ने मिलकर 6 रन जोड़े। चेन्नई- 76/2 (11)
– 9वां ओवर डालने आए अमित मिश्रा। पहली गेंद पर सुरेश रैना ने सिंगल लिया। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर अंबाती रायडू ने चौका लगाया। पांचवी गेंद पर रायडू ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल चुराया। इस ओवर में सुरेश रैना और अंबाती रायडू ने मिलकर 11 रन जोड़े। चेन्नई- 62/1 (9)
-चेन्नई ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। शेन वॉट्सन 13, जबकि अंबाती रायडू 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई इस वक्त 5.42 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-ट्रेंट बोल्ट अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर बोल्ट ने रायडू ने छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 9 रन बने। चेन्नई- 14/0 (3)
-संदीप लामिचाने को दिल्ली ने दूसरा ओवर सौंपा। पहली बॉल डॉट। दूसरीगेंद पर वॉट्सन ने डबल लिया। अगली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। चेन्नई- 5/0 (2)
-ब्रावो अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली बॉल स्लोअर वन, जिस पर ब्रावो ने छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 11 रन बने। दिल्ली- 130/5 (18)
-ड्वेन ब्रावो अपने दूसरा ओवर डालते हुए। पहली डिलीवरी वाइड। तीसरी और चौथी बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर विजय शंकर ने चौका जड़ा। इस ओवर से कुल 9 रन बने। दिल्ली- 93/3 (13)
-लुंगी नगीडी अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर पंत ने सिंगल निकाला। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर अय्यर क्लीन बोल्ड। मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल आ चुके हैं। मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर सिंगल के साथ खाता खोला। लास्ट बॉल पर ड्वेन ब्रावो ने पंत का कैच लपका। दिल्ली को तीसरा झटका लगा। दिल्ली- 81/3 (11)
-दिल्ली ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 7, जबकि श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली इस वक्त 6.69 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर डबल। तीसरी बॉल डॉट। पृथ्वी शॉ पांचवीं गेंद पर आउट होते बाल-बाल बचे। इस ओवर से कुल 6 रन। दिल्ली- 24/0 (4)
-लुंगी नगिडी को गेंद सौंपी गई। पहली बॉल डबल। अगली गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 4 रन बने। चेन्नई की कसी हुई शुरुआत। दिल्ली- 9/0 (2)