IPL 2024, DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर 40 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को चार रन से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए। जवाब में गुजरात टीम केवल 220 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेली। पंत ने 43 गेंद में पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की तेजतर्रार पारी खेली जबकि अक्षर ने 43 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 66 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए उस समय 113 रन की साझेदारी की जब टीम 44 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। । पंत ने अंत में ट्रिस्टन स्टब्स (सात गेंद में नाबाद 26, तीन चौके, दो छक्के) के साथ सिर्फ 18 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी की जिससे दिल्ली की टीम अंतिम पांच ओवर में 97 रन जोड़ने में सफल रही। दिल्ली के 225 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम साई सुदर्शन (39 गेंद में 65 रन, सात चौके, दो छक्के) और डेविड मिलर (23 गेंद में 55 रन, तीन छक्के, छह चौके) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। साई सुदर्शन ने सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन भी जोड़े।
Indian Premier League, 2024
Delhi Capitals
224/4 (20.0)
Gujarat Titans
220/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 40 )
Delhi Capitals beat Gujarat Titans by 4 runs
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को चार रन से हराया।
19वें ओवर में साई किशोर ने तूफानी खेल दिखाया लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। साई किशोर ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। रसीख सलाम ने उन्हें आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। किशोर ने 13 रन बनाए।
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड मिलर भी आउट हो गए। वह स्क्वायर लेग पर रसीख सलाम को कैच दे बैठे। उन्होंने 23 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए।
17वें ओवर में डेविड मिलर ने अटैकिंग बल्लेबाजी की। 17वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने चौका जमाया। इसके बाद अगली गेंद पर छक्का लगाया। ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने बैक टू बैक दो छक्के लगाए। डेविड मिलर ने इसके साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।
16वें ओवर में राहुल तेवतिया को भी पवेलियन लौटना पड़ा। वह भी पंत को ही कैच दे बैठे। 5 गेंदों में तेवतिया ने 4 रन बनाए।
15वें ओवर में रसीख सलाम ने शाहरुख खान को आउट करके टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। शाहरुख ने गेंद को स्लॉग करने की कोशिश की लेकिन गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में गई। शाहरुख ने 5 गेंदों में 8 रन बनाए।
13वें ओवर में रसीख सलाम ने साई सुदर्शन को आउट किया। सुदर्शन ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेला लेकिन वह अक्षर पटेल को कैच दे बैठे। अर्धशतक लगाकर सुदर्शन को वापस जाना पड़ा
10वें ओवर में कुलदीप यादव ने ऋद्धिमान साहा को आउट किया। साहा ने फ्लिक की कोशिश की लेकिन वह अक्षर पटेल को कैच दे बैठे। 25 गेंदों में 39 रन बनाकर वह आउट हो गए।
सातवें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर साहा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने आउट नहीं दिया और दिल्ली ने रिव्यू लिया। हालांकि गेंद लेग साइड जा रही थी और साहा बच गए।
पांचवें ओवर में रसीख सलाम ने 10 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर साई सुदर्शन ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर फिर चौका जड़ा।
तीसरे ओवर में खलील अहमद ने 41 रन दिए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर साहा ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। वहीं आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।
गुजरात ने दूसरे ओवर में 15 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल आउट हो गए। उन्होंने मिड ऑफ पर गेंद को खेला लेकिन वह अक्षर पटेल को कैच दे बैठे। कप्तान गिल अपने 100वें आईपीएल मैच में केवल 6 रन बना पाए।
खलील अहमद ने पहला ओवर डाला जिसमें उन्होंने 9 रन दिए। ओर की पहली गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने चौका लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स ने खराब शुरुआत के बावजूद चार विकेट पर 224 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 88 जबकि अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी भी की। टाइटंस की तरफ से संदीप वारियर ने तीन विकेट चटकाए।
आखिरी ओवर में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल मिलाकर उन्होंने 31 टीम के स्कोर में जोड़े। पंत ने अपनी तूफानी पारी से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
19वें ओवर में स्टब्स का तूफान देखने को मिला। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। अगली गेंद पर छक्का। पांचवीं गेंद पर फिर उनके बल्ले से चौका निकला और फिर आखिरी गेंद पर छक्का। इस ओवर में 22 रन बनाए।
18वें ओवर में मोहित शर्मा ने 14 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका जमाया। वहीं चौथी गेंद पर ऋषभ पंत ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक जमाया।
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने मिड विकेट पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने कवर्स पर चौका जड़ दिया। पंत और अक्षर पारी को संभालने की कोशिश में है।
10वें ओवर में राशिद खान ने 12 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने पुल करके चौका जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर पंत ने भी चौका जड़ा।
अजमातुल्लाह ने सातवां ओवर डाला और इसमें केवल पांच रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने कवर्स पर चौका लगाया। दिल्ली की टीम को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत है।
छठे ओवर में संदीप वॉरियर ने शाई होप को भी आउट किया। शाई पोह ने ड्राइव की कोशिश की लेकिन गेंद बैकवर्ड पॉइंट पर लगी, राशिद खान ने दौड़ लगाई और डाइव लगाकर दोनों हाथों से कैच लपका। पारी में होप ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए।
मैकगर्क के बाद पृथ्वी शॉ भी पवेलियन लौट गए। ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह नूर अहमद को कैच दे बैठे। कैच को कई एंगल से देखा गया और उसके बाद शॉ को आउट दिया गया। अपनी पारी में शॉ ने दो चौके लगाए।
चौथे ओवर में संदीप वॉरियर ने पृथ्वी शॉ की गेंद पर सिंगल रन लिया। इसके बाद अगली गेंद पर फ्रेजर मैग-गर्क आउट हो गए। मैकगर्क ने डीप स्क्वायर लेग पर गेंद को खेला और वह नूर अहमद को कैच दे बैठे। 14 गेंदों में 23 रन रन बना मैकगर्क आउट हो गए।
दूसरे ओवर में फ्रेजर मैकगर्क ने 12 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर मैकगर्क ने 93 मीटर लंबा छक्का लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर मिड ऑन पर चौका लगाया।
अजमातुल्लाह ने पहला ओवर डाला और उस ओवर में 10 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौका जमाया। वहीं चौकी गेंद पर भी फ्लिक करके चौका जमाया।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर। इम्पैक्ट प्लेयर्स विकल्प: शरत बीआर, साई सुदर्शन, मानव सुतार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स विकल्प: सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव।
शुभमन गिल अब तक 99 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। यह उनका 100वां आईपीएल मैच होगा। यह भी एक संयोग है कि वह आईपीएल में अपना 100वां मैच बतौर कप्तान खेलेंगे। देखते हैं कि वह अपने 100वें मैच में क्या 100 का स्कोर भी कर पाएंगे? हालांकि, इस सीजन उनका अब तक प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होना है। शाम सात बजे टॉस होगा। आज का मैच मध्य-टेबल (अंक तालिका) की भीड़ से निकलने के संदर्भ में महत्वपूर्ण हो जाता है। मैच के लाइव स्कोर और अन्य अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।
गुजरात टाइटंस का इस सीजन में पावरप्ले में रनरेट सबसे कम (7.62) है। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए बहुत अच्छा काम नहीं कर पाई है। उन्होंने 6 शुरुआती साझेदारियों में बल्लेबाजी की है और उनका उच्चतम स्कोर 36 रन है।