IPL 2024, DC vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 13वां मैच रविवार (31 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC)और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के बीच विशाखापत्तनम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 32 गेंद पर 51 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 35 गेंद पर 52 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। मथिसा पथिराना ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

MI vs RR, IPL 2024 LIVE SCORE: Watch Here

दिल्ली की टीम ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए और उसे 20 रन से हार मिली। एमएस धोनी ने इस मैच में 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। सीएसके के लिए रहाणे ने सबसे बड़ी 45 रन की पारी खेली। इस मैच में दिल्ली की पकड़ सीएसके पर शुरू से ही मजबूत रही और इसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया। दिल्ली को ऋषभ पंत की कप्तानी में पहली जीत मिली और उसे दो अंक मिले तो वहीं सीएसके को लगातार दो जीत के बाद तीसरे मैच में हार मिली। सीएसके के दो जीत के साथ अभी 4 अंक हैं।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Delhi Capitals 
191/5 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
171/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 13 )
Delhi Capitals beat Chennai Super Kings by 20 runs

Live Updates

DC vs CSK TATA IPL 2024 Live Score: ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने इस सीजन का पहला मैच जीता।

23:24 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: दिल्ली को मिली सीजन की पहली जीत, काम नहीं आई धोनी की तूफानी पारी

दिल्ली की टीम ने सीएसके को 20 रन से हरा दिया और इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। आखिरी समय पर एमएस धोनी ने 16 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली तो वहीं जडेजा ने भी 17 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

23:20 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 41 रन की जरूरत

चेन्नई को 6 गेंदों पर 41 रन की जरूरत है जो मुमकिन नहीं है। धोनी ने 19वें ओवर में तीन डॉट गेंद खेलकर सीएसके के काम खराब कर दिया। मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए।

23:06 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: सीएसके को 18 गेंदों पर 58 रन की जरूरत

धोनी ने मैदान पर आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन मुकेश कुमार की गेंद पर खलील अहमद ने उनका आसान कैच टपका दिया। वहीं धोनी ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। अब सीएसके को जीत के लिए 18 गेंदों पर 58 रन की जरूरत है। यह आसान नहीं है, लेकिन धोनी कुछ भी कर सकते हैं।

23:01 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: सीएसके का छठा विकेट गिरा, धोनी क्रीज पर आए

चेन्नई सुपर किंग्स को छठा झटका मुकेश कुमार ने दिया और उन्होंने शिवम दूबे को 18 रन के स्कोर पर आउट करवा दिया। इस टीम ने अपना छठा विकेट 120 रन के स्कोर पर गंवा दिया और क्रीज पर एमएस धोनी आए हैं।

22:59 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: जीत के लिए सीएसके को 24 गेंदों पर 72 रन की जरूरत

सीएसके के जीत के लिए अब 24 गेंदों पर 72 रन की जरूरत है जो आसान नहीं दिख रहा है। इस टीम को जीत के लिए यहां से हर ओवर में 18 रन बनाने हैं। क्रीज पर शिवब दूबे और जडेजा हैं जो पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं दिख रही है और बड़े शॉट्स लगाना मुश्किल हो रहा है।

22:47 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: मुकेश ने चटकाए दो विकेट

मुकेश कुमार ने दूसरी पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर रहाणे को 45 रन पर आउट किया तो वहीं पांचवीं गेंद पर समीर रिजवी को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर रवींद्र जडेजा आए हैं और शिवम दूबे उनके साथ हैं। 14 ओवर के बाद इस टीम ने 5 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं और टीम के लिए जीत मुश्किल लग रही है। दिल्ली पूरी तरह से हावी है।

22:38 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: सीएसके के 100 रन पूरे

सीएसके टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं और अब 42 गेंदों पर 91 रन की जरूरत इस टीम को है। रहाणे अभी 45 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि शिवम दूबे 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22:25 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: सीएसके के तीसरा विकेट गिरा

सीएसके का तीसरा विकेट डेरिल मिचेल के रूप में गिरा और उन्हें अक्षर पटेल ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मिचेल ने इस मैच में 26 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली। अब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दूबे आए हैं।

22:23 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: 10 ओवर में बने 75 रन

सीएसके ने 10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 75 रन बना लिए हैं। मिचेल और रहाणे के बीच 43 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी हो चुकी है और दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

22:13 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: सीएसके को जीत के लिए 145 रन की जरूरत

सीएसके को जीत के लिए 72 गेंदों पर 145 रन की जरूरत है। चौथे विकेट के लिए रहाणे और मिचेल के बीच 31 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। मिचेल 14 रन जबकि रहाणे अभी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

22:06 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: रन के लिए जूझ रही है सीएसके

दिल्ली के खिलाफ सीएसके के बल्लेबाज रन के लिए जूझ रहे हैं। दिल्ली के गेंदबाजों ने सीएसके के बल्लेबाजों पर पूरी तरह से दवाब बनाए रखा है। पहले 6 ओवर में इस टीम ने 2 विकेट पर सिर्फ 32 रन बनाए। दिल्ली का खेल इस वक्त बेहतरीन है और वह पूरी तरह से हावी है।

22:00 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: 5 ओवर का खेल खत्म

सीएसके ने 5 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस वक्त अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल मौजूद हैं। इस टीम को जीत के लिए 90 गेंदों पर 169 रन बनाने हैं। रहाणे और मिचेल पर बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन इनमें से किसी का भी विकेट अब जल्दी गिरता है तो सीएसके दवाब में आ जाएगी।

21:47 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: दिल्ली को मिली दूसरी सफलता

खलील अहमद ने दिल्ली की टीम को दूसरी सफलता दिलाई और ओपनर बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आउट किया। इस मैच में रचिन ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए और अब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेरिल मिचेल आए हैं। सीएसके ने 3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 7 रन बना लिए हैं।

21:36 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: सीएसके का पहला विकेट गिरा

इस मैच में सीएसके की शुरुआत खराब रही और कप्तान व ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ खलील अहमद की गेंद पर विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट हुए। ऋतुराज ने 2 गेंदों का सामना करते हुए एक रन बनाए और अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आ चुके हैं।

21:18 (IST) 31 Mar 2024
TATA IPL 2024 Live Score: दिल्ली ने चेन्नई को दिया 192 का टारगेट

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। अक्षर पटेल 7 और अभिषेक पोरेल 9 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत ने 32 गेंद पर 51 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 35 गेंद पर 52 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। मथिसा पथिराना ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

21:00 (IST) 31 Mar 2024
DC vs CSK Live Score: ऋषभ पंत और अक्षर पटेल क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 23 और अक्षर पटेल 4 रन बनाकर क्रीज पर।

20:47 (IST) 31 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: पथिराना ने मार्श और स्टब्स को यॉर्कर मारकर बोल्ड किया

मिचेल मार्श को बेहतरीन यॉर्कर करके मथिसा पथिराना ने बोल्ड किया। उन्होंने 12 गेंद पर 18 रन बनाए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स को यॉर्कर करके बोल्ड किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल हैं।

20:42 (IST) 31 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ऋषभ पंत और मिचेल मार्श क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 13 और मिचेल मार्श 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 गेंद पर 26 रन की साझेदारी। रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया। दीपक चाहर ने 4 ओवर में 42 रन दिए कोई विकेट नहीं लिया।

20:27 (IST) 31 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: पृथ्वी शॉ को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा

पृथ्वी शॉ को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10.4 ओवर में 2 विकेट पर 103 रन। ऋषभ पंत 2 और मिचेल मार्श नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

20:23 (IST) 31 Mar 2024
Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है। डेविड वॉर्नर को मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 गेंद पर 52 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 9.3 ओवर में 1 विकेट पर 93 रन। पृथ्वी शॉ 35 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। मथिसा पथिराना शॉर्ट फाइन लेग पर शानदार कैच पकड़ा।

20:14 (IST) 31 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket: दिल्ली कैपिटल्स अच्छी बल्लेबाजी कर रही

दिल्ली कैपिटल्स अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। 8 ओवर में बगैर विकेट के 80 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 29 गेंद पर 42 और पृथ्वी शॉ 20 गेंद पर 32 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा के पहले ओवर में 13 रन बने। मथीसा पथिराना ने 4 रन दिए।

20:03 (IST) 31 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: शॉ ने मुस्तफिजुर को हैट्रिक चौका लगाया

दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। 6 ओवर में बगैर विकेट के 62 रन बनाए। डेविड वॉर्नर 22 गेंद पर 35 और पृथ्वी शॉ 15 गेंद पर 24 रन बनाकर क्रीज पर। मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में 20 रन बने। शॉ ने हैट्रिक चौका लगाया।

19:51 (IST) 31 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 24 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 11 और डेविड वॉर्नर 13 रन बनाकर क्रीज पर। दीपक चाहर 2 ओवर में 16 और तुषार देशपांडे 2 ओर में 8 रन दे चुके हैं।

19:38 (IST) 31 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर। दीपक चाहर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7 रन। डेविड वॉर्नर ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। शॉ 3 और वॉर्नर 4 रन बनाकर क्रीज पर।

19:15 (IST) 31 Mar 2024
DC vs CSK Live Cricket Score: ये है दिल्ली और चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स: शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मोईन अली, मिचेल सेंटनर।

दिल्ली कैपिटल्स: सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

19:08 (IST) 31 Mar 2024
Live Cricket Score: चेन्नई की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।

19:07 (IST) 31 Mar 2024
DC vs CSK Live Score: दिल्ली की प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

19:06 (IST) 31 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में 2 बदलाव हुए हैं। कुलदीप यादव चोटिल हैं। पृथ्वी शॉ की वापसी हुई। रिकी भुई बाहर हुए। इशांत शर्मा की वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं।

18:48 (IST) 31 Mar 2024
Live Cricket Score: CSK की प्लेइंग 11 में हो सकता है 1 बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11 से बहुत ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करती। ऐसे में चेन्नई की प्लेइंग 11 में बदलाव की की संभावना काफी कम है। अगर हुआ तो डेरिल मिचेल की जगह मोईन अली को मौका मिल सकता है।

18:29 (IST) 31 Mar 2024
IPL 2024 Live: क्या धोनी करेंगे बल्लेबाजी

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी का फैंस को इंतजार है। चेन्नई सुपर किंग्स अबतक 2 मैच खेली है। धोनी ने अबतक एक भी मैच में बैटिंग नहीं की है।

दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को यहां गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपने बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल करके विस्फोटक पृथ्वी साव को शामिल करने की जरूरत होगी। टी20 प्रारूप में हालांकि काफी कुछ टॉस पर निर्भर करता है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) पिछली चार भिड़ंत में सीएसके की चुनौती से पार नहीं पा सकी है और इसमें भी उसकी हार का अंतर 91 रन, 27 रन और 77 रन रहा है जो उसकी हालत दर्शाने के लिए काफी है। और यह भी देखना होगा कि इन तीन करारी शिकस्त में डीसी की कोर टीम लगभग समान ही रही है, बस पिछली भिड़ंत में ऋषभ पंत उपलब्ध नहीं थे। इसे देखते हुए सीएसके के खिलाफ दिल्ली की जीत को टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर भी माना जायेगा। सीएसके एक बार फिर हर विभाग में मजबूत दिख रही है जो कोच रिकी पोंटिंग की डीसी से बिलकुल ही उलट है क्योंकि दिल्ली की टीम अभी तक खेल के दोनों विभाग में कमजोर रही है। डीसी के सहमालिक जीएमआर और जेएसडब्ल्यू पिछले कुछ वर्षों से नीलामी में ही टीम संयोजन में गड़बड़ी करते रहे हैं जिससे पोंटिंग या क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली घरेलू प्रतिभाओं से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।