इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार (25 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। यह उनका 400वां टी20 मैच होगा।

सनराइजर्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही 43 वर्षीय धोनी 200 टी20 खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इस क्लब में भारत के 3 खिलाड़ी रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली शामिल हैं। धोनी टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 325 मैचों में 190 जीत दर्ज की हैं।

200 शिकार तक पहुंचने से केवल तीन कदम पीछे

धोनी टी20 क्रिकेट में सबसे सफल विकेटकीपर भी हैं। उनके नाम 310 से अधिक शिकार हैं। पूर्व भारतीय कप्तान आईपीएल इतिहास में भी सबसे सफल कीपर हैं। वह लीग में 200 शिकार तक पहुंचने से केवल तीन कदम पीछे हैं। धोनी ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से लीग में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने 272 मैचों में 38.96 के औसत और 137.87 की स्ट्राइक रेट से 5377 रन बनाए हैं।

2006 में खेले थे पहला टी20

धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। वह सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली से पीछे हैं। धोनी 2006 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले टी20 मैच का हिस्सा थे। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज अपने पहले मैच में दो गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए थे। चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई की की कमान संभालते हुए धोनी ने इस सीजन में 152.27 की स्ट्राइक रेट से आठ पारियों में 134 रन बनाए हैं।

400 या उससे अधिक टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

खिलाड़ीसमयमैचरनविकेट
कीरोन पोलार्ड2006-202569513537326
ड्वेन ब्रावो2006-20245826970631
शोएब मलिक2005-202555713571187
आंद्रे रसेल2010-20255469063472
सुनील नरेन2011-20255434523581
डेविड मिलर2008-2025528113080
एलेक्स हेल्स2009-2025494136100
रवि बोपारा2003-20244789486291
राशिद खान2015-20254702571640
ग्लेन मैक्सवेल2010-202546510418178
क्रिस गेल2005-20224631456283
रोहित शर्मा2007-20254561205829
शाकिब अल हसन2006-20244447438492
जोस बटलर2009-202544212469
कॉलिन मुनरो2010-20254391120331
मोहम्मद नबी2010-20254346174372
इमरान ताहिर2006-2025429377533
जेम्स विंस2010-2025424118333
समित पटेल2003-20244136673352
डेनियल क्रिश्चियन2006-20254125848281
दिनेश कार्तिक2006-202541275371
विराट कोहली2007-2025408132788
फाफ डु प्लेसिस2007-20254071131750
डेविड वार्नर2007-2025404130190
एमएस धोनी2006-202539975660