आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर हुआ। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए और सीएसके को जीत के लिए 156 का टारगेट दिया।

जीत के लिए मिले टारगेट को सीएसके ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की। सीएसके के लिए विजयी छक्का रचिन रवींद्र ने लगाया। वहीं धोनी नाबाद रहे, लेकिन एक भी रन नहीं बना पाए। सीएसके ने ऋतुराज की कप्तानी में जीत के साथ शुरुआत की और 2 अंक हासिल किए तो वहीं हार्दिक की जगह इस मैच में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव की अगुआई में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। नूर अहमद को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सीएसके की पारी, ऋतुराज-रचिन के अर्धशतक

चेन्नई का पहला विकेट 11 रन के स्कोर पर गिर गया और राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक 22 गेंदों पर पूरा किया, लेकिन फिर वो 26 गेंदों पर 53 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। शिवम दुबे 9 रन जबकि दीपक हुडा 3 रन बनाकर आउट हो गए। सैम करन ने 4 रन की पारी खेली और विल जैक्स का शिकार बने। रचिन ने 42 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। रविंद्र जडेजा 17 रन बनाकर रन आउट हो गए। रचिन ने इस मैच में नाबाद 65 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। मुंबई के लिए विग्नेश ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

मुंबई की पारी, रोहित डक पर हुए आउट

इस मैच में रोहित शर्मा अपना खाता तक नहीं खोल पाए और खलील अहमद की गेंद पर डक पर आउट हो गए। रयान ने इस मैच में 13 रन की पारी खेली और वो भी खलील का शिकार बने। विल जैक्स ने 11 रन की पारी खेली और अश्विन का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव ने 29 रन की पारी खेली और धोनी के हाथों स्टंप आउट हो गए। तिलक वर्मा के बल्ले से 31 रन निकले और वो नूर अहमद की गेंद पर आउट हुए। नमनधीर ने 17 रन बनाए और नूर की गेंद पर बोल्ड हो गए। सैंटनर 11 तो ट्रेंट बोल्ड एक रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि खलील अहमद ने 2 विकेट चटकाए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Chennai Super Kings 
158/6 (19.1)

vs

Mumbai Indians  
155/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 3 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 4 wickets

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।

मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर: विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा।

सीएसके की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।

Live Updates
23:10 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: सीएसके को 4 विकेट से जीत मिली

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के पहले लीग मैच में मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया। सीएसके की जीत में रचिन की नाबाद 65 रन और ऋतुराज की 53 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा। इस जीत के साथ सीएसके ने 2 अंक हासिल किए और अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

23:04 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: जडेजा आउट, धोनी क्रीज पर आए

जडेजा इस मैच में 17 रन बनाकर रन आउट हो गए और अब एमएस धोनी क्रीज पर आए हैं। सीएसके को जीत के लिए 6 गेंदों पर 4 रन की जरूरत है। ये टीम सीजन की पहली जीत के करीब है। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पांव में खिंचाव आ गया है और वो लंगड़ाकर चलते नजर आ रहे हैं।

22:58 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: जीत के करीब चेन्नई

चेन्नई जीत के करीब पहुंच चुकी है और अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 6 रन की जरूरत है। रचिन रविंद्र का अर्धशतक पूरा हो चुका है और उन्होंने अपना अर्धशतक 42 गेंदों पर पूरा किया। इस टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं।

22:49 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: सीएसके को जीत के लिए 24 गेंदों पर 31 रन की जरूरत

सीएसके को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 31 रन की जरूरत है। क्रीज पर अभी रचिन रविंद्र के साथ रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। इस टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। रचिन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को यहां पर अगर 2 विकेट मिल जाते हैं तो मैच और रोमांचक हो जाएगा।

22:39 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: सैम करन हुए आउट

सीएसके ने 5वां विकेट सैम करन के रूप में गिरा जो 4 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। करन के आउट होने के बाद अब क्रीज पर रविंद्र जडेजा आए हैं।

22:37 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: सीएसके को जीत के लिए 36 गेंदों पर 40 रन की जरूरत

सीएसके को जीत के लिए अब 36 गेंदों पर 40 रन की जरूरत है। इस टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। सैम के साथ रचिन क्रीज पर मौजूद हैं।

22:28 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: विग्नेश ने लिया तीसरा विकेट

विग्नेश मुंबई के लिए बेहतरीन बॉलिंग कर रहे हैं और उन्होंने दीपक हुडा के रूप में इस मैच में तीसरा विकेट लिया। उन्होंने दीपक हुडा को 3 रन पर कैच आउट करवा दिया। सीएसके का चौथा विकेट गिर चुका है। क्रीज पर अब सैम करन आए हैं। सीएसके टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं।

22:18 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: शिवम दुबे 9 रन बनाकर हुए आउट

शिवम दुबे ने इस मैच में 9 रन की पारी खेली और विग्नेश की गेंद पर कैच आउट हो गए। सीएसके ने तीसरा विकेट 95 रन पर गंवा दिया। अब बैटिंग के लिए क्रीज पर दीपक हुडा आए हैं। सीएसके ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 60 गेंदों पर 60 रन की जरूरत है।

22:10 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: अर्धशतक लगाकर ऋतुराज हुए आउट

ऋतुराज ने इस मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए 53 रन बनाए, लेकिन इसके बाद वो विग्नेश पुथुर की गेंद पर आउट हो गए। सीएसके ने दूसरा विकेट गंवा दिया। अब चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए शिवम दुबे आए हैं। सीएसके ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन बनाए हैं।

22:00 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: 6 ओवर में बने 62 रन

सीएसके के लिए रचिन और ऋतुराज अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और पहले 6 ओवर में सीएसके ने एक विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए यहां से 84 गेंदों पर 94 रन बनाने हैं। रचिन अभी 16 रन जबकि ऋतुराज अभी 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:49 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: रचिन-ऋतुराज की तेज बैटिंग

रचिन और ऋतुराज अभी पावरप्ले का पूरा लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं और इस टीम ने 4 ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। रचिन अभी 14 तो ऋतुराज 19 रन पर नाबाद हैं। चेन्नई को जीत के लिए अब 121 रन की जरूरत है। मुंबई को विकेट की तलाश है।

21:39 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: चेन्नई का पहला विकेट गिरा, राहुल हुए आउट

सीएसके ने रचिन के साथ राहुल को ओपन करने के लिए भेजा था, लेकिन वो नहीं चल पाए और 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए। तीसरे नंबर पर अब बैटिंग के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं। इस टीम ने 2 ओवर में एक विकेट पर 12 रन बना लिए हैं।

21:37 (IST) 23 Mar 2025
CSK vs MI Live score update: रचिन-राहुल ने की पारी की शुरुआत

सीएसके के लिए इस मैच में रचिन रविंद्र और राहुल त्रिपाठी ने पारी की शुरुआत की। एक ओवर में इस टीम ने बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। पहला ओवर ट्रेंट बोल्ड ने फेंका।

21:14 (IST) 23 Mar 2025
IPL 2025 Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score: मुंबई ने बनाए 155 रन

मुंबई के लिए आखिरी वक्त पर दीपक चाहर ने 15 गेंदों पर नाबाद 28 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 155 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। मुंबई के इस मैच में 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए इस मैच में सबसे बड़ा स्कोर तिलक वर्मा ने बनाया जो 31 रन रहा तो वहीं सीएसके के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

21:07 (IST) 23 Mar 2025
IPL 2025 Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score: सीएसके को मिली 9वीं सफलता

सीएसके को 9वीं सफलता खलील अहमद ने बोल्ट को एक रन पर आउट करके दिलाई। मुंबई ने 19 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अब सत्यनारायण के साथ दीपक चाहर मौजूद हैं।

21:02 (IST) 23 Mar 2025
IPL 2025 Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score: मुंबई का 8वां विकेट गिरा

मुंबई की टीम ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है और मिचेल सैंटनर 11 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। इस टीम ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ड मौजूद हैं।

20:52 (IST) 23 Mar 2025
IPL 2025 Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score: नूर अहमद ने लिया चौथा विकेट

नूर अहमद ने मुंबई के खिलाफ चौथा विकेट नमनधीर के रूप में लिया और उन्हें 17 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मुंबई ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। अब क्रीज पर मिचेल सैंटनर और दीपक चाहर मौजूद हैं।

20:44 (IST) 23 Mar 2025
IPL 2025 Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score: मुंबई का स्कोर 100 के पार

मुंबई ने 15 ओवर के बाद 6 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं और रन बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। सीएसके यहां पूरी तरह से मुंबई पर हावी नजर आ रही है। रन बनाने के लिए सैंटनर और नमनधीर का संघर्ष जारी है।

20:37 (IST) 23 Mar 2025
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score IPL 2025: तिलक वर्मा आउट हुए

मुंबई की टीम ने छठा विकेट तिलक वर्मा के रूप में गंवा दिया। उन्होंने इस मैच में 31 रन बनाए और नूर अहमद की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। नूर अहमद ने 13वें ओवर में 2 विकेट लेकर मुंबई को बड़ा झटका दिया। इस टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। अब सैंटरन और नमनधीर क्रीज पर मौजूद हैं।

20:34 (IST) 23 Mar 2025
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score IPL 2025: नूर अहमद ने मुंबई को दिया 5वां झटका

नूर अहमद ने मुंबई को पांचवां झटका रॉबिन मिन्ज के रूप में दिया और उन्हें 3 रन के स्कोर पर जडेजा के हाथों कैच आउट करवा दिया। अब बैटिंग के लिए नमनधीर क्रीज पर आए हैं। मुंबई की टीम 95 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।

20:26 (IST) 23 Mar 2025
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score IPL 2025: सूर्या को धोनी ने किया स्टंप आउट

मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 29 रन के स्कोर पर धोनी ने नूर अहमद की गेंद पर स्टंप आउट कर दिया। सूर्या शॉट लगाने के लिए आगे बढ़े और धोनी ने उन्हें मौका नहीं दिया। इस तरह से मुंबई ने चौथा विकेट गंवा दिया। पांचवें नंबर पर अब रॉबिन मिन्ज आए हैं। मुंबई ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।

20:21 (IST) 23 Mar 2025
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score IPL 2025: पहले 10 ओवर का खेल समाप्त

तिलक और सूर्या ने मुंबई की पारी को संभालने का काम किया है और दोनों काफी संभलकर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीच 33 गेंदों पर 46 रन की साझेदारी हो चुकी है और 10 ओवर में मुंबई ने 3 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं।

20:11 (IST) 23 Mar 2025
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Score IPL 2025: 8 ओवर में बने 66 रन

मुंबई के शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिर जाने की वजह से इस टीम के बैटर खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन 8 ओवर में 66 रन बन गए हैं। मुंबई 8 से ज्यादा के रन रेट से रन बना रहा है। जीत के लिए इस टीम को बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है। हालांकि तिलक और सूर्या सक्षम हैं कि वो टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचा सकें।

20:03 (IST) 23 Mar 2025
CSK VS MI IPL 2025 Live Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार

मुंबई की टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं जिन पर काफी बड़ जिम्मेदारी है। सूर्यकुमार 20 रन तो वहीं तिलक वर्मा 8 रन बनाकर मौजूद हैं।

19:56 (IST) 23 Mar 2025
CSK VS MI IPL 2025 Live Update: विल जैक्स लौटे पवेलियन

मुंबई ने तीसरा विकेट विल जैक्स के रूप में गंवा दिया जिन्होंने 7 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। विल को इस मैच में आर अश्विन ने आउट किया जो 10 साल के बाद सीएसके के लिए खेल रहे हैं। मुंबई का तीसरा विकेट 36 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इस टीम ने अब 5 ओवर में 3 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं।

19:43 (IST) 23 Mar 2025
CSK VS MI IPL 2025 Live Update: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई ने रियान के रूप में दूसरा विकेट गंवा दिया जिन्हें खलील अहमद ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे पहले उन्होंने रोहित को डक पर आउट किया था। मुंबई ने पहले दो विकेट सिर्फ 21 रन पर गंवा दिए हैं। अब चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। 4 ओवर में मुंबई ने 2 विकेट पर 30 रन बना लिए हैं।

19:34 (IST) 23 Mar 2025
CSK VS MI IPL 2025 Live Update: रोहित शर्मा डक पर हुए आउट

सीएसके के खिलाफ इस सीजन के पहले मैच में ओपन करते हुए रोहित शर्मा डक पर आउट हो गए। खलील अहमद की गेंद पर शिवम दुबे ने उनका कैच लपका और उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए विल जैक्स आए हैं। इस टीम ने एक ओवर में एक विकेट पर 4 रन बना लिए हैं।

19:32 (IST) 23 Mar 2025
CSK VS MI IPL 2025 Live Update: रोहित-रयान ने की पारी की शुरुआत

मुंबई के लिए पारी की शुरुआत रोहित-रयान ने की है जबकि सीेसके की तरफ से पहला ओवर फेंकने के लिए खलील अहमद आए। इस मैच में रोहित पर नजर रहने वाली है क्योंकि वो जिस ब्रांड की क्रिकेट खेल रहे हैं क्या उसके दम पर वो बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो पाएंगे।

19:09 (IST) 23 Mar 2025
CSK VS MI IPL 2025 Live Update: चेन्नई की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।

19:09 (IST) 23 Mar 2025
CSK VS MI IPL 2025 Live Update: मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।