IPL 2024, CSK vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को छह विकेट से हराया। सीएसके को चार विकेट पर 210 रन पर रोकने के बाद एलएसजी ने तीन गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। एलएसजी के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंद में 124 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम को यादगार जीत दिलायी। सीएसके के लिए मथीस पथिराना ने 35 रन देकर दो विकेट लिये। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने चार विकेट पर 210 रन बनाये। सीएसके के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद में नाबाद 108 जबकि शिवम दुबे ने 27 गेंद में 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सीएसके इस आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला भी हार गई थी।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Chennai Super Kings 
210/4 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
213/4 (19.3)

Match Ended ( Day – Match 39 )
Lucknow Super Giants beat Chennai Super Kings by 6 wickets

Live Updates
00:07 (IST) 24 Apr 2024
CSK vs LSG: लखनऊ की ऐतिहासिक जीत

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 211 रन का चेज किया। यह चेपक स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 108 रन बनाए वहीं शिवम दुबे 27 गेंदों में 66 रन बनाकर रनआउट हुए। एलएसजी के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंद में 124 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम को यादगार जीत दिलायी।

23:34 (IST) 23 Apr 2024
CSK vs LSG, IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस ने तय की टीम की जीत

आखिरी ओवर की पहली गेंद स्टोइनिस ने छक्का जमाया। वहीं अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके जमाए। तीसरी गेंद नो बॉल थी जिसकी अगली गेंद पर चौका लगाकर स्टोइनिस ने अपनी टीम की जीत तय की।

23:25 (IST) 23 Apr 2024
CSK vs LSG, IPL LIVE Update: दीपक ने लगाए बैक टू बैक चौके

19वें ओवर में स्टोइनिस ने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसी ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दीपक हूडा ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। लखनऊ को इस ओवर में 15 रन मिले।

23:23 (IST) 23 Apr 2024
CSK vs LSG, LIVE Update: मार्कस स्टोइनिस का शतक

18वें ओवर में स्टोइनिस ने तूफानी खेल दिखाया। उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने दो गेंद बाद अपना शतक भी लगाया। आखिरी दो ओवर में स्टोइनिस को 32 रन बनाने हैं।

23:21 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: मथीसा पथिराना ने निकोलस पूरन को किया आउट

17वें ओवर में मथीसा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन को आउट किया। पूरन ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेला लेकिन वह शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे। उन्होंने 15 गेंदों में 34 रन बनाए।

23:10 (IST) 23 Apr 2024
LSG vs CSK: निकोलस पूरन का तूफानी खेल

16वां ओवर मैच में मोड़ ले आया है। ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर डीप बैकवर्ड पॉइंट पर चौका भी जड़ा। ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन ने डीप एक्सट्रा कवर पर छक्का लगाया।

23:01 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: मुस्तफिजुर रहमान का महंगा ओवर

15वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने 13 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन ने चौका जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर छक्का भी जड़ा। पूरन के ऊपर अब टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।

22:51 (IST) 23 Apr 2024
LSG vs CSK, live Updates: मार्कस स्टोइनिस ने नो बॉल के लिए लिया रिव्यू

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने डीप स्क्वायर लेग पर गेंद को खेला। स्टोइनिस को लगा कि गेंद उनकी कमर से ऊपर जा रही थी। अंपायर ने नो बॉल नहीं दी और लखनऊ ने रिव्यू दिया। रिव्यू के बाद फैसला बदल गया और गेंद को नो बॉल दिया गया।

22:38 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: देवदत्त पडिक्कल हुए बोल्ड

11वें ओवर में मथीशा पथिराना ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड कर दिया। पडिक्कल केवल 13 रन ही बना सके। इस ओवर में पथिराना ने दो वाइड गेंद भी डाली।

22:26 (IST) 23 Apr 2024
LSG vs CSK: मार्कस स्टोइनिस का अर्धशतक

नौवें ओवर की पहली गेंद पर स्टोइनिस ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं आखिरी गेंद पर उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

22:16 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: मार्कस स्टोइनिस ने लगाए बैक टू बैक चौके

छठे ओवर में शार्दुल ठाकुर ने 12 रन दिए। ओवर की पहली दो गेंदों पर स्टोनिस पर बैक टू बैक दो चौके लगाए। वहीं अगले ओवर में मोइन अली ने छह रन दिए।

22:02 (IST) 23 Apr 2024
LSG vs CSK: केएल राहुल आउट

पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए। उन्होंने एक्सट्रा कवर पर गेंद को खेला लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ को कैच दे बैठे। राहुल ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए।

21:58 (IST) 23 Apr 2024
LSG vs CSK: मार्कस स्टोइनिस ने जमाए चौके

तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने 10 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोइनिस ने चौका जमाया। वहीं इसके बाद पांचवीं गेंद पर फिर चौका जमाया।

21:48 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: लखनऊ को साझेदारी की जरूरत

दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे ने 10 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जमाया। राहुल और मार्कस स्टोइनिस को बड़ी साझेदारी करने की जरूरत है।

21:38 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही ओवर में झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बल्लेबाज करते उतरी। दीपक चाहर ने पहला ओवर डाला और पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक के बल्ले के किनारे पर गेंद लगकर स्टंप्स से टकरा गई। लखनऊ का खाता भी नहीं खुला है।

21:28 (IST) 23 Apr 2024
CSK vs LSG Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 210 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 108 रन बनाए वहीं शिवम दुबे 27 गेंदों में 66 रन बनाकर रनआउट हुए। केएल राहुल को जीत के लिए 211 रन बनाने हैं।

21:16 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: शिवम दुबे का अर्धशतक

आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने पुल करते हुए डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर शिवम दुबे रन आउट हो गए. उन्होंने पारी में 27 गेंदों में 66 रन बनाए। इस पारी में तीन चौके और 7 छक्के लगाए।

21:13 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: शिवम दुबे का अर्धशतक

19वें ओर की पहली गेंद पर शिवम दुबे ने पुल करके डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। ओवर की तीसरी गेंद पर एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। अगली गेंद पर एक और छक्का जड़ा और अपना अर्धशतक पूरा किया।

21:11 (IST) 23 Apr 2024
CSK vs LSG Live Cricket Score: ऋतुराज गायकवाड़ का शतक

18वें ओवर की तीसरी गेंद ऋतुराज गायकवाड़ ने छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। 56 गेंदों में गायकवाड़ ने 100 रन पूरे किए।

21:06 (IST) 23 Apr 2024
राहुल ने वाइड गेंद के लिए लिया रिव्यू

18वां ओवर यश ठाकुर ने डाला। ओवर की पहली गेंद वाइड रही। केएल राहुल ने वाइड गेंद के लिए रिव्यू लिया। हालांकि अंपायर ने फैसला नहीं बदला। राहुल अंपायर से बात करते हुए नजर आए।

21:06 (IST) 23 Apr 2024
CSK vs LSG, LIVE Score: शिवम दुबे ने लगाई छक्कों की हैट्रिक

यश ठाकुर ने 16वां ओवर डाला। ओवर की दूसरी गेंद पर दुबे ने डीप मिड विकेट पर छक्का जमाया। इसके बाद अगली गेंद पर भी उसी तरह जमाया। चौथी गेंद पर दुबे ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया।

20:51 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: दुबे का शानदार छक्का

13वें ओवर में शिवम दुबे ने पांचवीं गेंद पर शानदार छक्का जमाया जो कि पारी का पहला छक्का था। इसके बाद उनके शिवम ने अगले ओवर की पहली गेंद पर चौका जमाया।

20:37 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, CSK vs LSG Live Cricket Score: मोहसिन खान ने जडेजा को किया आउट

11वें ओवर में मोहसिन खान ने रविंद्र जडेजा को आउट किया। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह केएल राहुल को कैच दे बैठे। 19 गेंदों में राहुल ने 16 रन बनाए।

20:25 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: गाड़कवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

नौवें ओवर के पांचवें ओवर में गायकवाड़ ने डीप मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच चौका लगाया। इसकी अगली गेंद सिंगल लेकर ऋतुराज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 50 रन पूरे किए।

20:20 (IST) 23 Apr 2024
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Live Cricket Score: लखनऊ ने खोया रिव्यू

8वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने 10 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा के पैड पर लगी। अंपायर ने आउट नहीं दिया। लखनऊ ने रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा हुआ। जडेजा का विकेट सुरक्षित रहा।

20:05 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: डेरिल मिचेल आउट

यश ठाकुर ने छठा ओवर डाला। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने डेरिल मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मिचेल ने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह दीपक हूडा को कैच दे बैठे।

19:53 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, CSK vs LSG Live Cricket Score: अच्छी लय में दिख रहे हैं गायकवाड़

तीसरे ओवर में मैट हेनरी ने पांच रन दिए। वहीं इसके बाद अगले ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो चौके लगाए।

19:48 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, CSK vs LSG Live Cricket Score: मोहसिन खान का महंगा ओवर

मोहसिन खान ने दूसरे ओवर में 16 रन लुटा दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल ने चौका जमाया। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने दो चौके लगाए।

19:40 (IST) 23 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: अजिंक्य रहाणे आउट

पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे आउट हो गए। मैट हेनरी की गेंद रहाणे के बल्ले के किनारे पर लगी और केएल राहुल ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। रहाणे ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया।

19:13 (IST) 23 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, CSK vs LSG: ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।