इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में शनिवार (5 अप्रैल) को चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच के दौरान दुर्लभ नजारा देखने को मिला। इसके बाद लोग दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की कयास लगाने लगे। धोनी के माता-पिता पान सिंह और देवकी देवी की मौजूदगी ने इस आईपीएल मैच को और भी खास बना दिया।

IPL 2025 CSK vs DC LIVE Score: Watch Here

2008 में अपने बेटे के सीएसके से जुड़ने के बाद पहली बार धोनी के माता-पिता आईपीएल मैच देखने यहां आए। धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं। हालांकि, दोनों अक्सर चेन्नई में आईपीएल मैच देखने जाती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स पर महेंद्र सिंह धोनी के परिवार का फोटो डाला। इसके बाद लोगों ने फ्रेंचाइजी से सवाल कर दिया कि क्या धोनी संन्यास लेने वाले हैं?

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Chennai Super Kings 
158/5 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
183/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 17 )
Delhi Capitals beat Chennai Super Kings by 25 runs

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी के कप्तानी करने की थी चर्चा

पिछले रविवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को कोहनी में चोट लगी थी। दिल्ली के खिलाफ उनके खेलने पर संशय था। ऐसे में धोनी को चेन्नई की कमान सौंपे जाने की चर्चा थी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। ऋतुराज यह मैच खेले और कप्तानी भी की।

धोनी की आलोचना

आईपीएल में 43 वर्षीय धोनी के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 9वें नंबर पर उतरने के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। हालांकि, सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए धोनी को ही फैसला लेना है। फिलहाल, दिल्ली कैपिटल्स दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि सीएसके तीन मैचों में सिर्फ दो अंक के साथ आठवें स्थान पर है। पांच बार की चैंपियन की अब तक की एकमात्र जीत चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई थी।