Vijay Hazare Trophy 2018-19 Final, Delhi vs Mumbai: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 20 अक्टूबर को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को मुंबई ने चार विकेट से जीत लिया है। दिल्ली के खिलाफ मुंबई के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।  178 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर टीम के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ 8 रन बनाकर आउट हो गए। शॉ के बाद अजिंक्य रहाणे (10), श्रेयस अय्यर(7) और सूर्य कुमार यादव (4) का विकेट भी मुंबई ने जल्दी ही गंवा दिया। 40 रनों पर चार विकेट खोने वाली मुंबई को सिद्धेश लाड और आदित्य तरे की जोड़ी ने संभालने का काम किया। दोनों के बीच 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। अंत में शिवम दुबे ने कुछ आक्रमण शॉट खेलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। मुंबई की ओर से सबसे अधिक 71 रन अदित्य तरे ने बनाया।

इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले दस ओवर में ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद और मनन शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ध्रुव शौरे ने नीतीश राणा को टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 35 रनों की साझेदारी हुई, इसी बीच राणा एक गलत शॉट खेलकर आउट हो गए।

वहीं कुछ समय बाद शौरे को आदित्या तारे ने स्टंप आउट कर दिल्ली की आखिरी उम्मीद को भी खत्म कर दिया। यहां से दिल्ली के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया। दिल्ली के लिए आखिरी पलों में  सुबोत भाटी ने अहम 25 रनों की पारी खेली।

Live Blog

Vijay Hazare Trophy Final, Delhi vs Mumbai Updates:

Highlights

    16:09 (IST)20 Oct 2018
    मुंबई ने चार विकेट से जीता मैच

    सिद्धेश लाड और आदित्य तरे की जोड़ी की बदौलत मुंबई फाइनल का खिताब जीतने में कामयाब रही। वहीं दिल्ली को एक बार पिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

    15:55 (IST)20 Oct 2018
    71 रन बनाकर तरे आउट

    मुंबई को 100 गेंदों में जीत के लिए 27 रनों की जरूरत है। तरे और लाड ने टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया है। स्कोर-151/5

    15:26 (IST)20 Oct 2018
    तारे ने जड़ा शानदार अर्धशतक

    तारे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही टीम की जीत भी लगभग पक्का कर दिया। तारे ने 63 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। टीम को जीत के लिए महज 53 रनों की जरूरत है। स्कोर- 125/4

    15:13 (IST)20 Oct 2018
    आउट होने से बाल बाल बचे तारे

    आदित्य तारे 40 के स्कोर पर आउट होने से बाल बाल बचे। दरअसल, सिद्धेश लाड द्वारा खेला गया शॉट सीधा जाकर विकेट से जा लगा। इसके बाद थर्ड अंपायर ने बेनिफिट ऑफ डाउट के तहत तारे को नोट आउट दिया। स्कोर - 113/4

    15:01 (IST)20 Oct 2018
    मुंबई के 100 रन पूरे

    मुंबई की टीम ने 178 रनों का पीछा करते हुए चार विकेट खोकर 100 से ज्यादा रन बना लिया है। अदित्य तारे और लाड टीम को संकट से निकालने का काम कर चुके हैं। स्कोर- 103/4

    14:43 (IST)20 Oct 2018
    मुंबई के बल्लेबाजों ने वापसी की

    40 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद मुंबई की टीम ने अच्छी वापसी की है। लाड और तारे के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई। मुंबई की टीम जीत की ओर बढ़ती हुई। स्कोर- 93 /4

    14:27 (IST)20 Oct 2018
    आदित्य तारे और सुदेश लाड ने मुंबई को संभाला

    चार विकेट गिरने के बाद आदित्य तारे और सुदेश लाड ने कुछ हद तक मुंबई को संभालने का काम कर रहे हैं। दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 34 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। स्कोर - 74/4

    13:53 (IST)20 Oct 2018
    लड़खड़ाई मुंबई

    अजिंक्य रहाणे और सूर्य कुमार यादव टीम को निराश कर जल्दी आउट गहुए। हालांकि, एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। स्कोर - 40/3

    13:19 (IST)20 Oct 2018
    पृथ्वी पहले ओवर में ही आउट

    178 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई को पहले ओवर में ही पृथ्वी शॉ के रूप में झटका लगा। शॉ ने पहले दो गेंदों पर चौका लगाकर तीसरे बॉल पर बोल्ड हो गए। स्कोर - 8/1

    12:42 (IST)20 Oct 2018
    177 रनों पर ऑल आउट दिल्ली

    दिल्ली की पूरी टीम मुंबई के गेंदबाजों के सामने 177 रनों पर ऑल आउट हो गई है। टीम के लिए सुबोत भाटी ने अंत में कुछ अच्छे शॉट खेला और टीम को 177 रनों तक पहुंचाने का काम किया। 

    12:32 (IST)20 Oct 2018
    नवदीप सैनी बोल्ड होकर लौटे पवेलियन

    दिल्ली को एक और झटका। दोनों टीमों पर नजर डाली जाए तो मैच में मुंबई का पलड़ा भारी माना जा रहा है। इसका कारण उसकी मजबूत शुरुआत है। दिल्ली की कोशिश कम से कम 200 रनों तक पहुंचने की होगीा। स्कोर-170/8

    12:11 (IST)20 Oct 2018
    दिल्ली को सातवां झटका

    पवन नेगी चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए हैं। वहीं हिम्मत सिंह भी अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। हिम्मत सिंह 65 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर - 151/7

    11:45 (IST)20 Oct 2018
    आक्रमक अंदाज में खेल रहे हैं नेगी

    पवन नेगी और हिम्मत सिंह के बीच 39 गेंदों में 37 रनों की अहम साझेदार हो चुकी है। नेगी आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 20 रन बना चुके हैं । स्कोर-137/6

    11:28 (IST)20 Oct 2018
    पवन नेगी और हिम्मत सिंह से उम्मीदे

    दिल्ली की टीम 100 रनों पर 6 विकेट खोने के बाद पवन नेगी और हिम्मत सिंह से सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की उम्मीदग लगा रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर खेलते हुए। स्कोर - 124/6

    11:13 (IST)20 Oct 2018
    दिल्ली को लगा छठा झटका

    धवल कुलकर्णी ने ललित यादव को 6 के स्कोर पर आउट कर टीम को छठी सफलता दिलाई। मुंबई की टीम दिल्ली को वापसी करने का कोई मौका नहीं दे रही। स्कोर-100/6

    10:59 (IST)20 Oct 2018
    आदित्या तारे ने की शानदार स्टंपिंग

    शौरे को आदित्या तारे ने स्टंप आउट कर दिल्ली की आखिरी उम्मीद को भी खत्म कर दिया। यहां से दिल्ली के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया। स्कोर - 85/5(26)

    10:34 (IST)20 Oct 2018
    नीतीश राणा आउट

    34 गेंदों में 13 रनो ंकी पारी खेलकर एक गलत शॉट खेलकर नीतीश राणा आउट हो गए हैं। दिल्ली की परेशानियां बढ़ती हुई। नए बल्लेबाज हिम्मत सिंह आए हैं। स्कोर - 61/4(20)

    10:19 (IST)20 Oct 2018
    दिल्ली को शोरे और राणा ने संभाला

    शुरुआती झटकों के बाद दिल्ली को शोरे और राणा ने संभालने का काम किया। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 60 गेंदों में 35 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। स्कोर - 56/3(16)

    10:06 (IST)20 Oct 2018
    मुंबई की प्लेइंग इलेवन

    पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे (विकेटकीपर), शिवम दुबे, शम्स मुलानी, रॉयस्टन डायस, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे।

    09:53 (IST)20 Oct 2018
    दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

    उन्मुक्त चंद (विकेटकीपर), गौतम गंभीर (कप्तान), ध्रुव शौरे, नीतीश राणा, हिम्मत सिंह, प्रांशु विजयर, सुबोत भाटी, ललित यादव, पवन नेगी, नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलिया।

    09:44 (IST)20 Oct 2018
    दिल्ली की खराब शुरुआत

    दिल्ली और मुंबई टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली महज 21 रन बनाकर अपने तीन विकेट गंवा चुकी है। स्कोर-24/3(9)