Vijay Hazare Trophy 2018-19 Final, Delhi vs Mumbai: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 20 अक्टूबर को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को मुंबई ने चार विकेट से जीत लिया है। दिल्ली के खिलाफ मुंबई के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। 178 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर टीम के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ 8 रन बनाकर आउट हो गए। शॉ के बाद अजिंक्य रहाणे (10), श्रेयस अय्यर(7) और सूर्य कुमार यादव (4) का विकेट भी मुंबई ने जल्दी ही गंवा दिया। 40 रनों पर चार विकेट खोने वाली मुंबई को सिद्धेश लाड और आदित्य तरे की जोड़ी ने संभालने का काम किया। दोनों के बीच 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। अंत में शिवम दुबे ने कुछ आक्रमण शॉट खेलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। मुंबई की ओर से सबसे अधिक 71 रन अदित्य तरे ने बनाया।
इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले दस ओवर में ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद और मनन शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ध्रुव शौरे ने नीतीश राणा को टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 35 रनों की साझेदारी हुई, इसी बीच राणा एक गलत शॉट खेलकर आउट हो गए।
वहीं कुछ समय बाद शौरे को आदित्या तारे ने स्टंप आउट कर दिल्ली की आखिरी उम्मीद को भी खत्म कर दिया। यहां से दिल्ली के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया। दिल्ली के लिए आखिरी पलों में सुबोत भाटी ने अहम 25 रनों की पारी खेली।
सिद्धेश लाड और आदित्य तरे की जोड़ी की बदौलत मुंबई फाइनल का खिताब जीतने में कामयाब रही। वहीं दिल्ली को एक बार पिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई को 100 गेंदों में जीत के लिए 27 रनों की जरूरत है। तरे और लाड ने टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया है। स्कोर-151/5
तारे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही टीम की जीत भी लगभग पक्का कर दिया। तारे ने 63 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। टीम को जीत के लिए महज 53 रनों की जरूरत है। स्कोर- 125/4
आदित्य तारे 40 के स्कोर पर आउट होने से बाल बाल बचे। दरअसल, सिद्धेश लाड द्वारा खेला गया शॉट सीधा जाकर विकेट से जा लगा। इसके बाद थर्ड अंपायर ने बेनिफिट ऑफ डाउट के तहत तारे को नोट आउट दिया। स्कोर - 113/4
मुंबई की टीम ने 178 रनों का पीछा करते हुए चार विकेट खोकर 100 से ज्यादा रन बना लिया है। अदित्य तारे और लाड टीम को संकट से निकालने का काम कर चुके हैं। स्कोर- 103/4
40 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद मुंबई की टीम ने अच्छी वापसी की है। लाड और तारे के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई। मुंबई की टीम जीत की ओर बढ़ती हुई। स्कोर- 93 /4
चार विकेट गिरने के बाद आदित्य तारे और सुदेश लाड ने कुछ हद तक मुंबई को संभालने का काम कर रहे हैं। दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 34 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। स्कोर - 74/4
अजिंक्य रहाणे और सूर्य कुमार यादव टीम को निराश कर जल्दी आउट गहुए। हालांकि, एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। स्कोर - 40/3
178 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई को पहले ओवर में ही पृथ्वी शॉ के रूप में झटका लगा। शॉ ने पहले दो गेंदों पर चौका लगाकर तीसरे बॉल पर बोल्ड हो गए। स्कोर - 8/1
दिल्ली की पूरी टीम मुंबई के गेंदबाजों के सामने 177 रनों पर ऑल आउट हो गई है। टीम के लिए सुबोत भाटी ने अंत में कुछ अच्छे शॉट खेला और टीम को 177 रनों तक पहुंचाने का काम किया।
दिल्ली को एक और झटका। दोनों टीमों पर नजर डाली जाए तो मैच में मुंबई का पलड़ा भारी माना जा रहा है। इसका कारण उसकी मजबूत शुरुआत है। दिल्ली की कोशिश कम से कम 200 रनों तक पहुंचने की होगीा। स्कोर-170/8
पवन नेगी चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए हैं। वहीं हिम्मत सिंह भी अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। हिम्मत सिंह 65 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर - 151/7
पवन नेगी और हिम्मत सिंह के बीच 39 गेंदों में 37 रनों की अहम साझेदार हो चुकी है। नेगी आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 20 रन बना चुके हैं । स्कोर-137/6
दिल्ली की टीम 100 रनों पर 6 विकेट खोने के बाद पवन नेगी और हिम्मत सिंह से सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की उम्मीदग लगा रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर खेलते हुए। स्कोर - 124/6
धवल कुलकर्णी ने ललित यादव को 6 के स्कोर पर आउट कर टीम को छठी सफलता दिलाई। मुंबई की टीम दिल्ली को वापसी करने का कोई मौका नहीं दे रही। स्कोर-100/6
शौरे को आदित्या तारे ने स्टंप आउट कर दिल्ली की आखिरी उम्मीद को भी खत्म कर दिया। यहां से दिल्ली के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया। स्कोर - 85/5(26)
34 गेंदों में 13 रनो ंकी पारी खेलकर एक गलत शॉट खेलकर नीतीश राणा आउट हो गए हैं। दिल्ली की परेशानियां बढ़ती हुई। नए बल्लेबाज हिम्मत सिंह आए हैं। स्कोर - 61/4(20)
शुरुआती झटकों के बाद दिल्ली को शोरे और राणा ने संभालने का काम किया। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 60 गेंदों में 35 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। स्कोर - 56/3(16)
पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे (विकेटकीपर), शिवम दुबे, शम्स मुलानी, रॉयस्टन डायस, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे।
उन्मुक्त चंद (विकेटकीपर), गौतम गंभीर (कप्तान), ध्रुव शौरे, नीतीश राणा, हिम्मत सिंह, प्रांशु विजयर, सुबोत भाटी, ललित यादव, पवन नेगी, नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलिया।
दिल्ली और मुंबई टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली महज 21 रन बनाकर अपने तीन विकेट गंवा चुकी है। स्कोर-24/3(9)