विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल 16 जनवरी को वडोदरा के कोताम्बी स्टेडियम पर खेला गया, जिसमें विदर्भ ने महाराष्ट्र को 69 रन से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई।

महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ ने 50 ओवर में बनाये 3 विकेट पर 380 रन बनाये।

विदर्भ ने आखिरी 6 ओवर में 97 रन बनाये। करुण और जितेश ने पूरी तरह से तबाही मचाई। अब तक का खेल देखकर कहा जा सकता है कि ऋतुराज गायकवाड़ का निश्चित रूप से पहले गेंदबाजी करना समझदारी भरा फैसला नहीं रहा। विदर्भ के सलामी बल्लेबाजों ने दोहरे शतक की साझेदारी की। दोनों ने 1-1 शतक बनाया। करुण नायर तीसरे नंबर पर आए।

जितेश ने भी चौथे नंबर पर आकर अर्धशतक लगाया। करुण और जितेश ने शानदार आक्रमण किया। इससे उनकी टीम ने इस प्रतियोगिता के इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। नॉकआउट सेमीफाइनल में 381 रन बनाना मुश्किल होगा। फाइनल में कर्नाटक से खेलने के लिए महाराष्ट्र को चमत्कार करना होगा। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम उम्मीद करेगी कि ओस पड़े और बल्लेबाजी आसान हो जाए।

इसी मैदान पर बुधवार यानी 15 जनवरी 2025 को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला गया था, जिसमें कर्नाटक ने हरियाणा को हराकार 5वीं बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। बुधवार को ओस थी और इससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मदद मिली। हालांकि, आज की परिस्थितियां भिन्न हो सकती हैं।

विदर्भ की बात करें तो उसके कप्तान करुण नायर पिछले 10 मैच में 261 के औसत और 114.97 के स्ट्राइक रेट से 783 रन बना चुके हैं। विदर्भ के ही एक अन्य बल्लेबाज ध्रुव शौरी भी काफी अच्छी फॉर्म में हैं। वह पिछले 8 मैच में 62.57 के औसत और 90.12 के स्ट्राइक रेट से 438 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में विदर्भ के हर्ष दुबे शानदार फॉर्म में हैं। वह 10 मैच में 17 विकेट ले चुके हैं। नचिकेत भुटे भी पीछे नहीं हैं। वह 7 मैच में 12 विकेट ले चुके हैं।

महाराष्ट्र की ओर से अंकित बावने पिछले 10 मैच में 84.5 के औसत और 97.31 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बना चुके हैं। सिद्धेश वीर भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं। उन्होंने 8 मैच में ही 98 के औसत और 102.08 के स्ट्राइक रेट से 490 रन बना लिये हैं। गेंदबाजी में प्रदीप दाधे ने पिछले 10 मैच में 4.84 की इकॉनमी से 16 विकेट लिये हैं, जबकि सत्यजीत बच्चाव ने 8 मैच में 4.89 की इकॉनमी से 13 विकेट लिये हैं।

Live Updates
21:31 (IST) 16 Jan 2025
विदर्भ का फाइनल खेलना पक्का

विदर्भ जीत से अब सिर्फ 3 विकेट दूर है। 49 ओवर के बाद महाराष्ट्र का स्कोर 7 विकेट पर 304 रन है। उसे जीत के 6 गेंद में 78 रन बनाने हैं जो कि असंभव है।

18:09 (IST) 16 Jan 2025
LIVE Cricket Score: महाराष्ट्र को लगा पहला झटका

महाराष्ट्र को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा। दर्शन नालकंडे ने ऋतुराज गायकवाड़ को जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। ऋतुराज गायकवाड़ 13 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने 5वीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद महाराष्ट्र का स्कोर 1 विकेट पर 18 रन है। अर्शिन कुलकर्णी के 2 गेंद में 1 रन हैं।

18:03 (IST) 16 Jan 2025
Vidarbha vs Maharashtra LIVE Score: ऋतुराज ने खोला अपना और टीम का खाता

महाराष्ट्र की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और अर्शिन कुलकर्णी ने पारी की शुरुआत की। ऋतुराज गायकवाड़ ने पहली गेंद खेली। विदर्भ की ओर से दर्शन नालकंडे पहला ओवर लेकर आये। ऋतुराज ने दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। अर्शिन कुलकर्णी ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद महाराष्ट्र का स्कोर बिना विकेट खोये 7 रन है।

17:36 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy Live Score: विदर्भ ने 50 ओवर में बनाये 3 विकेट पर 380 रन

विदर्भ ने महाराष्ट्र को जीत के लिए 381 रन का लक्ष्य दिया। विदर्भ के कप्तान करुण नायर 88 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी 44 गेंद की पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाये। शिवम दुबे 2 गेंद ही खेल पाये। वह 5 रन बनाकर नाबाद रहे। विदर्भ ने आखिरी 6 ओवर में 97 रन बनाये। करुण महज 12 रन के अंतर से विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गये। अब देखना होगा कि महाराष्ट्र के बल्लेबाज क्या इस लक्ष्य का पा पाते हैं या नहीं?

17:10 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy 2nd Semi Final LIVE Score: विदर्भ को लगा तीसरा झटका

विदर्भ ने 48 ओवर में 2 विकेट पर 338 रन बना लिये थे। करुण नायर के 35 गेंद में 51 रन और जितेश शर्मा के 32 गेंद में 51 रन थे। दोनों के बीच 58 गेंद में 93 रन की साझेदारी हो चुकी थी। 49वें ओवर की पहली गेंद पर जितेश शर्मा को मुकेश चौधरी ने अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया। जितेश शर्मा की जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिये आये।

16:43 (IST) 16 Jan 2025
LIVE Cricket Score: विदर्भ को लगा दूसरा झटका

43 ओवर का खेल हो चुका है। विदर्भ का स्कोर 2 विकेट पर 272 रन है। करुण नायर के 22 गेंद में 23 और जितेश शर्मा के 15 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 27 रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले ध्रुव शौरी 120 गेंद में 114 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुकेश चौधरी ने पवेलियन की राह दिखाई। अंकित बावने ने उनका कैच लपका। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और एक छक्का लगाया।

16:15 (IST) 16 Jan 2025
Vidarbha vs Maharashtra LIVE Score: विदर्भ को लगा पहला झटका

महाराष्ट्र को 35वें ओवर की चौथी गेंद पर पहली सफलता मिली। सत्यजीत ने यश राठौड़ को बोल्ड कर दिया। यश राठौड़ 14 चौके और एक छक्के की मदद से 101 गेंद में 116 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह करुण नायर बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने 5वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। 35 ओवर के बाद विदर्भ का स्कोर 1 विकेट पर 226 रन है। ध्रुव शौरी के 108 गेंद में 106 रन हैं।

16:01 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy Live Score: ध्रुव शौरी का भी शतक पूरा

ध्रुव शौरी ने भी अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 33वें ओवर (रजनीश गुरबानी) की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपनी सेंचुरी पूरी की। 33 ओवर के बाद विदर्भ का स्कोर बिना विकेट खोये 208 रन है। ध्रुव शौरी के 104 गेंद में 100 रन हैं। यश राठौड़ के 94 गेंद में 105 रन हैं।

15:55 (IST) 16 Jan 2025
VHT 2nd Semi Final Live Score: रजनीश गुरबानी को पीठ में दिक्कत

ऐसा लग रहा है कि किसी को पीठ में दिक्कत है। ऐसा लग रहा है कि यह रजनीश गुरबानी है। फिजियो मैदान पर पहुंच गये हैं। इस बीच अंपायर ने ड्रिंक्स के लिए कॉल किया। इस समय ऋतुराज का पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही नहीं लग रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र के गेंदबाज अब तक विदर्भ के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाये हैं।

15:48 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy 2nd Semi Final LIVE Score: यश राठौड़ का शतक पूरा

यश राठौड़ ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 90 गेंद में अपना शतक पूरा किया। रजनीश गुरबानी 31वां ओवर लेकर आये। यश राठौड़ ने उनकी तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। 31 ओवर के बाद विदर्भ का स्कोर बिना विकेट खोये 187 रन है। यश राठौड़ के 92 गेंद में 103 रन हैं। ध्रुव शौरी के 94 गेंद में 81 रन हैं।

15:35 (IST) 16 Jan 2025
LIVE Cricket Score: विदर्भ 150 के पार

28 ओवर का खेल हो चुका है विदर्भ का स्कोर बिना विकेट हुए 156 रन है ध्रुव शौरी के 86 गेंद में 67 रन हैं। यश राठौड़ के 84 गेंद में 91 रन हैं।

14:56 (IST) 16 Jan 2025
Vidarbha vs Maharashtra LIVE Score: यश और ध्रुव काे पचासे पूरे

18.2 ओवर का खेल हो चुका है। विदर्भ का स्कोर बिना विकेट खोये 101 रन है। ध्रुव शौरी के 56 गेंद में 50 रन हैं। यश राठौड़ के 54 गेंद में 50 रन हैं। दोनों ने 19वें ओवर की पहली दो गेंदों पर अपने अर्धशतक पूरे किये।

14:26 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy Live Score: विदर्भ ने 11 ओवर में बनाये 56 रन

11 ओवर का खेल हो चुका है। विदर्भ का स्कोर बिना विकेट खोये 56 रन है। यश राठौड़ के 30 गेंद में 25 रन हैं। ध्रुव शौरी के 36 गेंद में 31 रन हैं। दस ओवर में विदर्भ का स्कोर 49 रन था। यश राठौड़ ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर विदर्भ का अर्धशतक पूरा कर दिया।

14:15 (IST) 16 Jan 2025
VHT 2nd Semi Final Live Score: विदर्भ ने 9 ओवर में बनाये 40 रन

नौ ओवर का खेल हो चुका है। विदर्भ का स्कोर बिना विकेट खोये 40 रन है। ध्रुव शौरी के 33 गेंद में 27 रन हैं। यश राठौड़ के 21 गेंद में 13 रन हैं। एक समय उसका स्कोर 4 ओवर में 29 रन था, लेकिन पिछले 5 ओवर में उसके खाते में सिर्फ 11 रन ही आ पाये हैं।

13:47 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy 2nd Semi Final LIVE Score: ध्रुव ने फिर लगाया चौका

मुकेश चौधरी दूसरा ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद पर यश राठौड़ ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। ध्रुव शौरी ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। दो ओवर के बाद विदर्भ का स्कोर बिना विकेट खोये 18 रन है। ध्रुव शौरी के 10 गेंद में 17 रन हैं। यश राठौड़ के दो गेंद में 1 रन हैं।

13:37 (IST) 16 Jan 2025
LIVE Cricket Score: पहले ओवर में जड़े 3 चौके

विदर्भ की ओर से ध्रुव शौरी और यश राठौड़ ने पारी की शुरुआत की। महाराष्ट्र के लिए रजनीश गुरबानी पहला ओवर लेकर आये। ध्रुव शौरी ने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने चौथी और छठी गेंद पर भी चौका लगाया। पहले ओवर के बाद विदर्भ का स्कोर बिना विकेट खोये 12 रन है। यश राठौड़ का अभी खाता नहीं खुला है।

13:33 (IST) 16 Jan 2025
Vidarbha vs Maharashtra LIVE Score: पिच रिपोर्ट

कोतांबी स्टेडियम की पिच सूखी है। विकेट कम ऊंचाई पर है। चूंकि यह डे-नाइट गेम है, इसलिए पिच पर दिन के खेल जितनी नमी नहीं होगी, इसलिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना समझदारी भरा फैसला होगा। हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

13:18 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy Live Score: ये है महाराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन

महाराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (विकेटकीपर/कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, अंकित बावने, राहुल त्रिपाठी, अजीम काजी, निखिल नाइक, सत्यजीत बच्चाव, मुकेश चौधरी, रजनीश गुरबानी, प्रदीप दाधे।

13:17 (IST) 16 Jan 2025
VHT 2nd Semi Final Live Score: ये है विदर्भ की प्लेइंग इलेवन

विदर्भ की प्लेइंग इलेवन: ध्रुव शौरी, यश राठौड़, करुण नायर (कप्तान), अपूर्व वानखड़े, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शुभम दुबे, हर्ष दुबे, नचिकेत भुटे, पार्थ रेखाडे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे।

13:17 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy 2nd Semi Final LIVE Score: महाराष्ट्र ने जीता टॉस

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ के खिलाफ महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है।

12:59 (IST) 16 Jan 2025
LIVE Cricket Score: करुण नायर पर होंगी निगाहें

कर्नाटक ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब इस मुकाबले के विजेता फाइनल में उसका सामना करेगा। विदर्भ और महाराष्ट्र की टीमें लीग चरण में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं। महाराष्ट्र ने इस सीजन में केवल एक मैच गंवाया है और वह भी लीग चरण में, जबकि विदर्भ ने लगातार जीत दर्ज की है। सभी की निगाहें विदर्भ के कप्तान करुण नायर पर होंगी।

12:28 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy Live Score: विदर्भ बनाम महाराष्ट्र हेड टू हेट

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच पिछले 4 मैच की बात करें तो करुण नायर की टीम का पलड़ा भारी है। विदर्भ ने 3 और महाराष्ट्र ने सिर्फ एक मैच जीता है। विदर्भ ने दिसंबर 2015, अक्टूबर 2018 और नवंबर 2023 में महाराष्ट्र के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि इस दौरान अक्टूबर 2019 में विदर्भ के खिलाफ महाराष्ट्र की टीम 33 रन से जीत हासिल करने में सफल रही थी।

11:47 (IST) 16 Jan 2025
VHT 2nd Semi Final Live Score: ऐसी हो सकती है महाराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, अंकित बावने, राहुल त्रिपाठी, अजीम काजी, निखिल नाइक (विकेटकीपर), सत्यजीत बच्चाव, रजनीश गुरबानी, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे।

11:46 (IST) 16 Jan 2025
Vijay Hazare Trophy 2nd Semi Final LIVE Score: ऐसी हो सकती है विदर्भ की प्लेइंग इलेवन

यश राठौड़, अपूर्व वानखड़े, करुण नायर (कप्तान), ध्रुव शौरी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शुभम दुबे, हर्ष दुबे, नचिकेत भुटे, यश कदम, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे।

11:37 (IST) 16 Jan 2025
LIVE Cricket Score: ये है महाराष्ट्र की पूरी टीम

महाराष्ट्र टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, अंकित बावने, राहुल त्रिपाठी, अजीम काजी, निखिल नाइक (विकेटकीपर), सत्यजीत बच्चाव, रजनीश गुरबानी, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, प्रशांत सोलंकी, देवांग हिंगनेकर, आरएस हंगरगेकर, हितेश वालुंज, धनराज शिंदे, ओम भोसले।

11:36 (IST) 16 Jan 2025
Vidarbha vs Maharashtra LIVE Score: ये है विदर्भ की पूरी टीम

विदर्भ टीम: ध्रुव शौरी, यश राठौड़, करुण नायर (कप्तान), अपूर्व वानखड़े, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शुभम दुबे, हर्ष दुबे, नचिकेत भुटे, यश कदम, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे, आदित्य ठाकरे, अथर्व तायडे, पार्थ रेखाडे, अमन मोखड़े, प्रफुल्ल हिंगे, अक्षय वाडकर।

11:36 (IST) 16 Jan 2025
नमस्कार

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। इस Live Blog में हम आपके लिए विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ बनाम महाराष्ट्र मैच से जुड़े अपडेट्स से अवगत कराएंगे।