UPW vs MIW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 10वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स के साथ नवीं मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में होगा। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा और टॉस दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा।

Women's Premier League, 2026

UP Warriorz 
68/1 (8.2)

vs

Mumbai Indians  

BattingRB
Meg Lanning45 33
Phoebe Litchfield *18 16
BowlingORWKT
Amanjot Kaur *1.280
Amelia Kerr140

Play In Progress ( Day – Match 10 )
Mumbai Indians elected to field

मुंबई और यूपी दोनों टीमों ने अब तक कुल 4-4 लीग मैच खेले हैं और मुंबई की टीम को 2 मैचों में जीत मिली है। मुंबई अभी 4 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है जबकि यूपी को एक मैच में जीत मिली है और 3 मैच में हार मिली है और ये टीम अंकतालिका में 2 अंक के साथ 5वें स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

हेले मैथ्यूज, गुनालन कमलिनी (डब्ल्यू), अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), अमनजोत कौर, निकोला केरी, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ।

यूपी की प्लेइंग इलेवन

किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

Live Updates
15:29 (IST) 17 Jan 2026

IND U19 vs BAN U19: वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने से चूके, 3 छक्के 7 चौकों की मदद से बनाए इतने रन

IND U19 vs BAN U19: वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी बैटिंग की, लेकिन इस वर्ल्ड कप में अपने पहले शतक से चूक गए। ...अधिक जानकारी
15:28 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Live Cricket Score: यूपी का स्कोर 50 के पार

यूपी की टीम ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। मेग लेनिंग अच्छी बैटिंग कर रही हैं और वो 37 रन पर खेल रही हैं जबकि लिचफील्ड 14 रन बनाकर खेल रही हैं।

15:13 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस को मिली पहली सफलता

मुंबई इंडियंस के पहली सफलता निकोला केरी ने दिलाई और उन्होंने किरण नवगिरे को डक पर आउट कर दिया। यूपी ने 3 ओवर में एक विकेट पर 25 रन बना लिए हैं।

14:39 (IST) 17 Jan 2026

अंडर-19 वर्ल्ड कप: आयुष म्हात्रे का फ्लाप शो जारी, पिछली 9 पारियों में 17 के औसत से बनाए हैं रन

आयुष म्हात्रे ने पिछली 9 पारियों में 17.89 के औसत से 161 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 49 है, जिसे उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वह 4 पारियों में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। ...और पढ़ें
14:38 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Live Cricket Score: यूपी की प्लेइंग इलेवन

किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

14:36 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

हेले मैथ्यूज, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ।

14:33 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई इडियंस ने टॉस जीता

इस मैच में यूपी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अब यूपी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

14:21 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Live Cricket Score: कुछ देर में होगा टॉस

इस मैच के लिए टॉस कुछ ही देर में यानी दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

14:17 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Today Match: यूपी की संभावित प्लेइंग इलेवन

किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

14:15 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Today Match: मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ।

14:10 (IST) 17 Jan 2026

IND U19 vs BAN U19: वैभव ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की लगाई क्लास, इतने गेंदों पर लगाया वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक

IND U19 vs BAN U19: वैभव ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक लगाया और अंडर 19 वर्ल्ड कप में ये उनका पहला अर्धशतक रहा। वो अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बैटर भी बने। ...अधिक जानकारी
14:03 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Today Match: दूसरी जीत पर यूपी की नजर

मेग लेनिंग की कप्तानी में यूपी ने अब तक 4 मैच खेले हैं और इस टीम को एक मैच में जीत मिली है जबकि 3 मैचों में उसे हार मिली है। इस टीम के दो अंक हैं और लेनिंग को जीत की सख्त जरूरत है जिससे की टीम का अगले स्टेज में पहुंचने की संभावना बनी रहे।

13:53 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Today Match: मुबई ने जीते हैं 2 मैच

मुंबई की टीम ने अब तक हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस सीजन में 4 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 2 मैचों में जीत मिली है जबकि 2 मैच में इस टीम को हार मिली है। इस टीम के अब तक कुल 4 अंक हैं।

13:52 (IST) 17 Jan 2026
UPW vs MIW, WPL 2026 Today Match: यूपी की टीम

किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, डींड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, शिप्रा गिरी, सुमन मीना, सिमरन शेख, प्रतीका रावल, तृषा गोंगाडी।

13:51 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Today Match: मुंबई की टीम

गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, हेले मैथ्यूज, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ, राहिला फिरदौस, नल्ला क्रांति रेड्डी।

13:49 (IST) 17 Jan 2026

UPW vs MIW, WPL 2026 Today Match: मुंबई बनाम यूपी मैच

नमस्कार, जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मैच यूपी और मुंबई के बीच खेला जाएगा। इस मैच की तमाम डिटेल्स हम आप तक पहुंचाएंगे साथ ही खेल व क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।