IPL 2024, SRH vs RR: आईपीएल 2024 के क्वालिफायर 2 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए। राजस्थान को जीत के लिए 176 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना पाई और उसे 36 रन से हार मिली।

इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने फाइनल में जगह बना ली और अब रविवार को खिताबी जीत के लिए उसे केकेआर से भिड़ना होगा। हैदराबाद की टीम ने तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले ये टीम 2016 में फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनी थी तो वहीं दूसरी बार ये टीम 2018 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे उप-विजेता रहकर संतोष करना पड़ा था।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 50 रन बनाए जबकि राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंद पर 37 रन की पारी खेली तो वहीं ट्रेविस हेड ने 28 गेंद पर 34 रन बनाए। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान ने 3-3 विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा ने 2 विकेट झटके।

इस मैच में राजस्थान का पहला विकेट टॉम कोल्हर के रूप में गिरा जिन्होंने 16 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 11 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। रियान पराग इस मैच में 6 रन बनाकर आउट हो गए। हेटमायर ने 4 रन की पारी खेली और आउट हो गए। रोवमैन पॉवेल 4 रन बनाकर कैच आउट हो गए। ध्रुव जुरैल ने 35 गेंदों पर नाबाद 56 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। हैदराबाद की तरफ से इस मैच में शाहबाज अहमद ने 3 जबकि अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लिए।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Sunrisers Hyderabad 
175/9 (20.0)

vs

Rajasthan Royals  
139/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Qualifier 2 )
Sunrisers Hyderabad beat Rajasthan Royals by 36 runs

Live Updates

SRH vs RR IPL 2024 Qualifier 2: राजस्थान को हैदराबाद ने 36 रन से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई।

23:21 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: फाइनल में पहुंची हैदराबाद

क्वालिफायर दो में पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा और इस टीम ने राजस्थान को 36 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में अब हैदराबाद का सामना रविवार को केकेआर के साथ होगा जहां ये टीम दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी तो वहीं केकेआर की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर होगा। कमिंस की कप्तानी में पहली बार हैदराबाद की टीम फाइनल में पहुंची और खिताब जीतने को बेताब दिख रही है।

23:15 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों पर 42 रन की जरूरत

राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों पर 42 रन बनाने हैं जो असंभव है और ये टीम फाइनल के होड़ से बाहर हो गई। हैदराबाद की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और इस मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

23:10 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: जीत के करीब हैदराबाद

राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों पर अब 52 रन बनाने हैं जो संभव नहीं लग रहा है। इस टीम ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। हैदराबाद अब जीत के करीब है और राजस्थान का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है।

23:07 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: राजस्थान का सांतवां विकेट गिरा

राजस्थान की टीम का सांतवां विकेट गिर गया और इस टीम की आखिरी उम्मीद रोवमैन पॉवेल 6 रन बनाकर आउट हो गए। टी नटराजन की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने उनका कैच लपका। अब जीत के लिए 14 गेंदों पर 52 रन की जरूरत है। ध्रुव 42 रन बनाकर नाबाद हैं।

22:54 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार

राजस्थान की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर धुव जुरैल के साथ रोवमैन पॉवेल हैं। इस टीम को हर ओवर में जीत के लिए 14 रन प्रति ओवर बनाने हैं जो आसान तो नहीं दिख रहा है। इन दोनों बल्लेबाजों को कुछ खास करने की जरूरत है।

22:46 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: हेटमायर आउट हुए

हेटमायर इस मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने 10 गेंदों पर 4 रन की पारी खेली और अभिषेक शर्मा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। राजस्थान के लिए मैच निकालना मुश्किल लग रहा है। जीत के लिए अब 38 गेंदों पर 84 रन बनाने हैं। रोवमैन पॉवेल क्रीज पर आ चुके हैं।

22:36 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: आर अश्विन हुए आउट

राजस्थान की टीम का पांचवां विकेट 79 के स्कोर पर गिर गया। शाहबाज अहमद ने अश्विन को आउट किया और एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच को पूरी तरह से हैदराबाद के पक्ष में कर दिया। राजस्थान के लिए यहां से वापसी करना काफी मुश्किल होगा क्योंकि टीम पूरी तरह से दवाब में है। बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर शिमरोन हेटमायर आए हैं। राजस्थान ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 48 गेंदों पर 96 रन बनाने हैं।

22:32 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: राजस्थान का चौथा विकेट गिरा

राजस्थान की टीम का चौथा विकेट रियान पराग के रूप में गिरा जिन्होंने 6 रन बनाए। इस विकेट के गिरने के बाद ये टीम मुसीबत में दिख रही है। हैदराबाद की टीम यहां से पूरी तरह से संजू की टीम पर हावी दिख रही है।

22:31 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: 11 ओवर में बने 79 रन

राजस्थान की टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर ध्रुव जुरैल के साथ रियान पराग मौजूद हैं। जीत के लिए इस टीम को अब 54 गेंदों पर 97 रन बनाने की जरूरत है। राजस्थान की टीम अभी दवाब में दिख रही है।

22:23 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: कप्तान संजू सैमसन आउट हुए

इस अहम मैच में राजस्थान के कप्तान संजू ने 11 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली और अभिषेक शर्मा की गेंद पर मार्करम के हाथों कैच आउट हो गए। इस टीम का तीसरा विकेट 67 के स्कोर पर गिर गया। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर ध्रुव जुरैल आए हैं।

22:18 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर आउट

राजस्थान की टीम को दूसरा झटका यशस्वी के रूप में लगा जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 21 गेंदों पर 42 रन की शानदार पारी खेली। इस टीम का दूसरा विकेट 65 रन पर गिर गया। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर रियान पराग आए हैं। राजस्थान ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं।

22:06 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: राजस्थान के 50 रन पूरे

राजस्थान की टीम ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। यशस्वी इस वक्त क्रीज पर 33 रन जबकि संजू 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस टीम को जीत के लिए अब 84 गेंदों पर 125 रन बनाने हैं।

21:57 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: राजस्थान का पहला विकेट गिरा

राजस्थान की टीम ने अपना पहला विकेट 24 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इस टीम को पहला झटका पैट कमिंस ने टॉम कोल्हर को आउट करते दिया जिन्होंने 16 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। राजस्थान की टीम ने 4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं।

21:49 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: संभलकर बल्लेबाजी कर रही है राजस्थान

राजस्थान की टीम काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रही है। इस टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। यशस्वी और टॉम को पता है कि इस मैच को जीतना उनकी टीम के लिए कितना जरूरी है और इसके लिए अच्छी शुरुआत बहुत जरूरी है।

21:43 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR IPL 2024 Live Score: भुवी ने पहले ओवर में 8 रन दिए

हैदराबाद के लिए पहले ओवर भुवी ने फेंका और इस ओवर में 8 रन बने। राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए क्रीज पर यशस्वी जायसवाल के साथ टॉम कोल्हर मौजूद हैं। राजस्थान को जीत के लिए 176 का टारगेट मिला है।

21:19 (IST) 24 May 2024
सनराइजर्स ने राजस्थान को दिया 176 का टारगेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए। आखिरी ओवर में शाहबाज अहमद 18 रन बनाकर आउट। आवेश खान ने विकेट लिया। जयदेव उनादकट 5 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। पैट कमिंस 5 रन बनाकर नाबाद रहे। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 50 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंद पर 37 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 28 गेंद पर 34 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान ने 3-3 विकेट लिए। संदीप शर्मा ने 2 विकेट लिए।

21:08 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR LIVE क्रिकेट स्कोर: हेनरिक क्लासेन आउट

हेनरिक क्लासेन 34 गेंद पर अर्धशतक लगाकर आउट। शाहबाज अहमद 17 रन बनाकर। सनराइजर्स हैदराबाद 18.1 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन।

21:05 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR LIVE क्रिकेट स्कोर: हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक जड़ा

हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। शाहबाज अहमद 17 रन बनाकर। दोनों के बीच 23 गेंद पर 43 रन की साझेदारी। सनराइजर्स हैदराबाद 17.5 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन।

20:54 (IST) 24 May 2024
IPL Live Score: हेनरिक क्लासेन और शाहबाज अहमद

सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 37 और शाहबाज अहमद 5 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 16 रन की साझेदारी।

20:40 (IST) 24 May 2024
IPL 2024 Live Score: अब्दुल समद आउट

अब्दुल समद को आवेश खान ने क्लीन बोल्ड किया। वह गोल्डेन डक हुए। हेनरिक क्लासेन 29 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 14 ओवर में 6 विकेट पर 120 रन।

20:37 (IST) 24 May 2024
नितीश रेड्डी को आवेश खान ने पवेलियन भेजा

नितीश रेड्डी को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। युजवेंद्र चहल ने तीसरा कैच पकड़ा। हेनरिक क्लासेन 29 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 13.5 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन।

20:27 (IST) 24 May 2024
क्लासेन-रेड्डी क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 21 और नितीश रेड्डी 1 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 9 रन की साझेदारी।

20:19 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR LIVE क्रिकेट स्कोर: ट्रेविस हेड को संदीप शर्मा ने भेजा पवेलियन

ट्रेविस हेड को संदीप शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 गेंद पर 34 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट पर 99 रन। हेड-क्लासेन के बीच 30 गेंद पर 42 रन की साझेदारी

20:14 (IST) 24 May 2024
SRH vs RR LIVE क्रिकेट स्कोर: हेड-क्लासेन क्रीज पर

हैदराबाद ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 96 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 12 और ट्रेविस हेड 33 रन बनाकर क्रीज पर। 24 गेंद पर 39 रन की साझेदारी।

20:03 (IST) 24 May 2024
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score: हेड ने 1 ओवर में जड़े 2 चौके
  • संदीप शर्मा छठा ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर हेड ने लेग बाई का एक रन चुराया।
  • दूसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
  • तीसरी गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका जड़ दिया। इस मैच में यह उनकी पहली बाउंड्री है।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड ने फिर चौका जड़ दिया। लगता है कि ट्रेविस हेड धीरे-धीरे गियर बदल रहे हैं।
  • छठी गेंद पर ट्रेविस हेड ने 1 रन लिया और स्ट्राइक अपने पास ही रखी।
  • छह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 68 रन है। ट्रेविस हेड के 13 गेंद में 16 रन हैं। हेनरिक क्लासेन के 1 गेंद में 1 रन हैं।
  • 19:59 (IST) 24 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, SRH vs RR: बोल्ट ने एक ओवर में झटके 2 विकेट
  • ट्रेंट बोल्ट पांचवां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने छक्का जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने चौका लगाया।
  • तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। बोल्ट की यह शॉर्ट पिच गेंद थी। राहुल ने अपर कट लगाने की कोशिश की और गेंद सीधा शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े युजवेंद्र चहल के पास गई और उन्होंने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। राहुल 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 15 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह एडेन मार्कराम बल्लेबाजी के लिए आए।
  • चौथी गेंद पर एडेन मार्कराम ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
  • पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद पर एडेन मार्कराम अपना विकेट गंवा बैठे। इस बार भी शॉर्ट थर्डमैन पर कैच युजवेंद्र चहल ने ही लपका। एडेन मार्कराम की जगह हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 57 रन है। ट्रेविस हेड के 8 गेंद में 7 रन हैं।
  • 19:52 (IST) 24 May 2024
    IPL 2024, SRH vs RR Live Score: राहुल त्रिपाठी जड़ रहे चौके-छक्के
  • रविचंद्रन अश्विन चौथा ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर हेड ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ दिया।
  • तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने फिर चौका जड़ दिया।
  • चौथी गेंद पर भी राहुल का दिल नहीं पसीजा। इस बार गेंद सीधी दर्शक दीर्घा में जाकर गिरी।
  • पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन से स्टम्पिंग मिस हो गई।
  • छठी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने बाई का एक रन चुरा लिया।
  • चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है। राहुल के 12 गेंद में 26 रन है। ट्रेविस हेड के 7 गेंद में 6 रन है।
  • 19:46 (IST) 24 May 2024
    IPL 2024, SRH vs RR: राहुल त्रिपाठी ने फिर जड़ा चौका
  • ट्रेंट बोल्ट तीसरा ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर हेड ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद डॉट रही।
  • तीसरी गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद पर हेड ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने चौका लगाया।
  • तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 29 रन है। राहुल के 7 गेंद में 12 और हेड के 6 गेंद में 5 रन हैं।
  • 19:42 (IST) 24 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: अश्विन के ओवर में राहुल ने लगाया चौका
  • रविचंद्रन अश्विन दूसरा ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर हेड ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने 2 रन लिये।
  • चौथी गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर हेड ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद पर राहुल ने चौका लगाया।
  • दो ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 22 रन है। हेड के 4 गेंद में 3 और राहुल के 3 गेंद में 7 रन हैं।
  • 19:38 (IST) 24 May 2024
    IPL 2024, SRH vs RR Live Cricket Score: चौका-छक्का लगाने के बाद पवेलियन लौटे अभिषेक
  • सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर ट्रेविस हेड ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
  • दूसरी गेंद डॉट रही।
  • तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला।
  • चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया।
  • पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा ने 2 रन लिए।
  • छठी गेंद पर अभिषेक शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक को कवर पॉइंट पर कैडमोर ने लपका। अभिषेक एक छक्का और एक चौके की मदद से 5 गेंद में 12 रन बनाए। अभिषेक की जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए।
  • पहले ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है।