IPL 2020 SRH vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन ही बना पाई। मैच सुपर ओवर में पहुंचा। हैदराबाद ने इस सीजन तीसरी बार लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया था। उसे तीनों बार हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो सुपर ओवर खेलने आए। कोलकाता की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने गेंद संभाली। लॉकी ने पहली गेंद पर वार्नर को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने 2 रन लिए। लॉकी ने तीसरी गेंद पर समद को बोल्ड कर दिया। दो विकेट गिरने के कारण कोलकाता को सुपर ओवर में 3 रन बनाने का लक्ष्य मिला।

कोलकाता की ओर से इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक मैदान पर उतरे। हैदराबाद की ओर से राशिद खान को सुपर ओवर फेंकने की जिम्मेदारी मिली। उनकी पहली गेंद पर मॉर्गन कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर मॉर्गन ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक रन नहीं बना पाए। चौथी गेंद  कार्तिक के पैर से लगकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर गई। जब तक फील्डर उसे वापस पहुंचाते तब तक कार्तिक और मॉर्गन ने दौड़कर दो रन लेकर मैच अपने नाम कर लिया।

कोलकाता के लॉकी फर्ग्युसन मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहले 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। बाद में सुपर ओवर में 3 गेंद में 2 रन देकर 2 विकेट झटक लिए। इससे पहले मॉर्गन और कार्तिक ने पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद में 58 रन की साझेदारी की। दोनों ने आखिरी 18 गेंदों में 42 रन जोड़े। कार्तिक 14 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। मॉर्गन ने 23 गेंद में 34 रन बनाए। वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

IPL 2020 Live Score, SRH vs KKR Live Cricket Score: यहां जानिए कोलकाता-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स

मॉर्गन और कार्तिक के अलावा शुभमन गिल ने 37 गेंद में 36, राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद में 23 और नितीश राणा ने 20 गेंद में 29 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन सबसे सफल रहे। उन्होंने 40 रन देकर 2 विकेट लिए। बासिल थम्पी, विजय शंकर और राशिद खान क्रमशः 46, 20 और 28 रन देकर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। प्रियम गर्ग ने दो शानदार कैच पकड़े।

SRH vs KKR: लगातार चौथे मैच में फ्लॉप हुए राहुल त्रिपाठी, 5वीं बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने किया आउट; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

[ie_ipl_scorecard match_id=47972]

Live Blog

19:49 (IST)18 Oct 2020
लॉकी फर्ग्युसन ने कोलकाता के खेमे में जताई उम्मीद

सुपर ओवर में हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो खेलने के लिए आए। कोलकाता की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने गेंद संभाली। लॉकी ने पहली ही गेंद पर वार्नर को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने 2 रन दौड़ कर लिए, लेकिन तीसरी गेंद पर वह भी बोल्ड हो गए।

19:48 (IST)18 Oct 2020
हैदराबाद को जीत के लिए 2 ओवर में 30 रन

18 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद को जीत के लिए 2 ओवर में 30 रन चाहिए। डेविड वार्नर 26 गेंद में 28 और अब्दुल समद 11 गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:06 (IST)18 Oct 2020
विजय शंकर लौटे पवेलियन, अबदुल समद क्रीज पर

हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पांचवें विकेट के रूप में विजय शंकर पवेलियन लौटे। उन्हें 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस ने 7 रन के निजी स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इस सीजन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस ने इस सीजन 5 मैच बाद पहला विकेट हासिल किया है। 17 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट 117 पर रन है। डेविड वार्नर 21 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर अब्दुल समद हैं। उन्होंने एक छक्के की मदद से 4 गेंद में 8 रन बनाए हैं। डेविड वार्नर ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वह आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।

18:43 (IST)18 Oct 2020
फर्ग्युसन ने मनीष पांडे को भी किया बोल्ड

लॉकी फर्ग्युसन ने अब तक 3 ओवर फेंके हैं और 3 विकेट झटक चुके हैं, वह भी सिर्फ 8 रन देकर। उन्होंने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांडे को बोल्ड कर दिया। मनीष पांडे 7 गेंद में 6 रन ही बना पाए। उनकी जगह विजय शंकर क्रीज पर आए। 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 85 रन है। डेविड वार्नर 10 गेंद में 6 और विजय शंकर एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

18:32 (IST)18 Oct 2020
वरुण चक्रवर्ती ने दिखाई बेयरस्टो को पवेलियन की राह

लॉकी फर्ग्युसन की शानदार गेंदबाजी जारी है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में कोलकाता को दूसरी सफलता दिलाई। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर फर्ग्युसन ने प्रियम गर्ग को बोल्ड कर दिया। उनकी जगह डेविड वार्नर क्रीज पर आए। दसवां ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। वरुण ने दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आंद्रे रसेल के हाथों कैच करा दिया। बेयरस्टो 7 चौके की मदद से 28 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो की जगह मनीष पांडे मैदान पर आए।

18:19 (IST)18 Oct 2020
विलियमसन की जगह प्रियम गर्ग क्रीज पर आए

लॉकी फर्ग्युसन ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। वह सातवां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर केन विलियमसन को थर्ड मैन पर नितीश राणा के हाथों कैच करा दिया। विलियमसन ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंद में 29 रन बनाए। विलियमसन की जगह प्रियम गर्ग क्रीज पर आए। 7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 60 रन है। जॉनी बेयरस्टो 21 गेंद में 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। प्रियम गर्ग ने 2 गेंद में एक रन बनाया है।

17:57 (IST)18 Oct 2020
विलियमसन और बेयरस्टो ने की आक्रामक शुरुआत

हैदराबाद के ओपनर केन विलियमसन और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने 4 ओवर में 35 रनों की साझेदारी कर ली। इस मुकाबले डेविड वॉर्नर ने अपने स्थान पर विलियमसन को ओपनिंग करने के लिए भेजा। उन्होंने टीम को निराश नहीं किया।

17:17 (IST)18 Oct 2020
दिनेश कार्तिक ने जड़ा गगनचुंबी छक्का

19 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 147 रन है। दिनेश कार्तिक 14 गेंद में 29 और इयोन मॉर्गन 17 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। टी नटराजन के 19वें ओवर में कोलकाता ने 14 रन बटोरे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने गगनचुंबी छक्का लगाया। दोनों के बीच 26 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।

17:00 (IST)18 Oct 2020
कोलकाता को 15वें ओवर में लगा चौथा झटका

कोलकाता को चौथा झटका 15वें ओवर में लगा। टी नटराजन के ओवर की आखिरी गेंद पर आंद्रे रसेल ने छक्का मारने की कोशिश, लेकिन बाउंड्री पर विजय शंकर ने शानदार कैच लपक लिया। वह 11 रन बनाकर 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दिनेश कार्तिक मैदान पर आए। उन्होंने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। 16वें ओवर में कोलकाता ने सिर्फ 6 रन बनाए। 16 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन है। मॉर्गन 10 गेंद में 9 और कार्तिक 3 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:44 (IST)18 Oct 2020
13 ओवर में कोलकाता ने बनाए 93 रन, गंवाए 3 विकेट

13 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन है। आंद्रे रसेल 5 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। इयोन मॉर्गन ने अभी खाता नहीं खोला है। विजय शंकर के इस ओवर की पहली गेंद पर नितीशा राणा पवेलियन लौटे। उनका प्रियम गर्ग ने शानदार कैच पकड़ा। नितीश राणा 20 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले राशिद खान ने 12वें ओवर में शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई है। हालांकि, सारी मेहनत प्रियम गर्ग की रही। उन्होंने गिल का बहुत ही शानदार कैच लपका। गिल 37 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।

16:26 (IST)18 Oct 2020
शुभमन और नितीश राणा को खेलनी होगी तेज पारी

नौ ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 64 रन है। शुभमन गिल 30 गेंद में 32 और नितीश राणा 8 गेंद में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन और नितीश ने विजय शंकर के नौवें ओवर में 7 रन बनाए। नितीश राणा ने एक चौका भी लगाया। शुभमन और नितीश ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 18 गेंद में 16 रन जोड़ लिए हैं। पिछले 5 ओवरों में केकेआर ने 31 रन बनाए हैं, जबकि एक विकेट गंवाया है। 

16:11 (IST)18 Oct 2020
इस मैच में भी ओपनिंग जोड़ी नही बना पाई अर्धशतक

टी नटराजन ने हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को बोल्ड कर दिया। राहुल ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 गेंद में 23 रन बनाए। राहुल की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा मैदान पर आए। कोलकाता का स्कोर 6 ओवर में एक विकेट पर 48 रन है। शुभमन गिल 20 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस आईपीएल में KKR अब तक पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी नहीं कर पाया है।

16:00 (IST)18 Oct 2020
शुभमन और राहुल कर रहे गेंदबाजों की धुनाई

पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 42 रन है। शुभमन गिल 18 गेंद में 20 और राहुल त्रिपाठी 12 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांचवां ओवर बासिल थम्पी ने फेंका। उनके इस ओवर में शुभमन गिल ने चौके की हैट्रिक (पहली, दूसरी और तीसरी गेंद) लगाई। कोलकाता ने इस ओवर में 14 रन बनाए। इससे पहले टी नटराजन के चौथे ओवर में भी कोलकाता ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बटोरे थे।

15:45 (IST)18 Oct 2020
राशिद खान के कारण बासिल थम्पी विकेट लेने से चूके

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा पहला ओवर लेकर आए। कोललकाता नाइटराइडर्स के लिए शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने पारी की शुरुआत की। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर एक रन से अपना और टीम का खाता खोला। राहुल त्रिपाठी ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। बासिल थम्पी दूसरा ओवर लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद खान से शुभमन गिल का कैच छूट गया। दो ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। शुभमन 3 और राहुल 9 रन पर बनाकर क्रीज पर हैं।

15:14 (IST)18 Oct 2020
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन वरुण चक्रवर्ती।

15:13 (IST)18 Oct 2020
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, बासिल थम्पी।