SRH vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। लॉकी फर्ग्युसन मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहले 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। बाद में सुपर ओवर में 3 गेंद में 2 रन देकर 2 विकेट झटक लिए।
अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन ही बना पाई। मैच सुपर ओवर में पहुंचा।
सुपर ओवर का रोमांच
हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो सुपर ओवर खेलने आए। कोलकाता की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने गेंद संभाली।लॉकी ने पहली गेंद पर वार्नर को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने 2 रन लिए। लॉकी ने तीसरी गेंद पर समद को बोल्ड कर दिया। दो विकेट गिरने के कारण कोलकाता को सुपर ओवर में 3 रन बनाने का लक्ष्य मिला।
कोलकाता की ओर से इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक मैदान पर उतरे। हैदराबाद की ओर से राशिद खान को सुपर ओवर फेंकने की जिम्मेदारी मिली। उनकी पहली गेंद पर मॉर्गन कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर मॉर्गन ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक रन नहीं बना पाए। चौथी गेंद कार्तिक के पैर से लगकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर गई। जब तक फील्डर उसे वापस पहुंचाते तब तक कार्तिक और मॉर्गन ने दौड़कर दो रन लेकर मैच अपने नाम कर लिया।
इससे पहले कोलकाता को 163 रन तक पहुंचाने में इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने 30 गेंद में 58 रन की साझेदारी की। दोनों ने आखिरी 18 गेंदों में 42 रन जोड़े। कार्तिक 14 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। मॉर्गन ने 23 गेंद में 34 रन बनाए। वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।
इन दोनों के अलावा शुभमन गिल 37 गेंद में 36, राहुल त्रिपाठी 16 गेंद में 23 और नितीश राणा 20 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन सबसे सफल रहे। उन्होंने 40 रन देकर 2 विकेट लिए। बासिल थम्पी, विजय शंकर और राशिद खान क्रमशः 46, 20 और 28 रन देकर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। प्रियम गर्ग ने दो शानदार कैच पकड़े। हैदराबाद ने इस सीजन तीसरी बार लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया था। उसे तीनों बार हार का सामना करना पड़ा है।
[ie_ipl_scorecard match_id=47972]
सुपर ओवर में हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो खेलने के लिए आए। कोलकाता की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने गेंद संभाली। लॉकी ने पहली ही गेंद पर वार्नर को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने 2 रन दौड़ कर लिए, लेकिन तीसरी गेंद पर वह भी बोल्ड हो गए।
18 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद को जीत के लिए 2 ओवर में 30 रन चाहिए। डेविड वार्नर 26 गेंद में 28 और अब्दुल समद 11 गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है।
हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पांचवें विकेट के रूप में विजय शंकर पवेलियन लौटे। उन्हें 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस ने 7 रन के निजी स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इस सीजन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस ने इस सीजन 5 मैच बाद पहला विकेट हासिल किया है। 17 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट 117 पर रन है। डेविड वार्नर 21 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर अब्दुल समद हैं। उन्होंने 4 गेंद में 8 रन बनाए हैं। डेविड वार्नर ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वह आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।
लॉकी फर्ग्युसन ने अब तक 3 ओवर फेंके हैं और 3 विकेट झटक चुके हैं, वह भी सिर्फ 8 रन देकर। उन्होंने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांडे को बोल्ड कर दिया। मनीष पांडे 7 गेंद में 6 रन ही बना पाए। उनकी जगह विजय शंकर क्रीज पर आए। 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 85 रन है। डेविड वार्नर 10 गेंद में 6 और विजय शंकर एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
लॉकी फर्ग्युसन की शानदार गेंदबाजी जारी है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में कोलकाता को दूसरी सफलता दिलाई। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर फर्ग्युसन ने प्रियम गर्ग को बोल्ड कर दिया। उनकी जगह डेविड वार्नर क्रीज पर आए। दसवां ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। वरुण ने दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आंद्रे रसेल के हाथों कैच करा दिया। बेयरस्टो 7 चौके की मदद से 28 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो की जगह मनीष पांडे मैदान पर आए।
सातवें ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा। लॉकी फर्ग्युसन ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर केन विलियमसन को थर्ड मैन पर नितीश राणा के हाथों कैच कराया। विलियमसन ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंद में 29 रन बनाए। विलियमसन की जगह प्रियम गर्ग क्रीज पर आए।
पावरप्ले यानी 6 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद ने बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 18 गेंद में 29 और जॉनी बेयरस्टो 18 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। विलियमसन 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। बेयरस्टो ने अब तक 6 चौके लगाए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आज अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। जॉनी बेयरस्टो के साथ केन विलियमसन ओपनिंग करने उतरे। डेविड वॉर्नर नीचे खेलेंगे। टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। विलियमसन ने 6 गेंद पर 10 और बेयरस्टो ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए हैं।
19 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 147 रन है। दिनेश कार्तिक 14 गेंद में 29 और इयोन मॉर्गन 17 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। टी नटराजन के 19वें ओवर में कोलकाता ने 14 रन बटोरे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने गगनचुंबी छक्का लगाया। दोनों के बीच 26 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
कोलकाता को चौथा झटका 15वें ओवर में लगा। टी नटराजन के ओवर की आखिरी गेंद पर आंद्रे रसेल ने छक्का मारने की कोशिश, लेकिन बाउंड्री पर विजय शंकर ने शानदार कैच लपक लिया। वह 11 रन बनाकर 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दिनेश कार्तिक मैदान पर आए। उन्होंने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। 16वें ओवर में कोलकाता ने सिर्फ 6 रन बनाए। 16 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन है। मॉर्गन 10 गेंद में 9 और कार्तिक 3 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन है। आंद्रे रसेल 5 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। इयोन मॉर्गन ने अभी खाता नहीं खोला है। विजय शंकर के इस ओवर की पहली गेंद पर नितीशा राणा पवेलियन लौटे। उनका प्रियम गर्ग ने शानदार कैच पकड़ा। नितीश राणा 20 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले राशिद खान ने 12वें ओवर में शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई है। हालांकि, सारी मेहनत प्रियम गर्ग की रही। उन्होंने गिल का बहुत ही शानदार कैच लपका। गिल 37 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।
नौ ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 64 रन है। शुभमन गिल 30 गेंद में 32 और नितीश राणा 8 गेंद में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन और नितीश दूसरे विकेट के लिए 18 गेंद में 16 रन जोड़ चुके हैं। पिछले 5 ओवरों में केकेआर ने 31 रन बनाए हैं, जबकि एक विकेट गंवाया है। विजय शंकर के नौवें ओवर में कोलकाता ने 7 रन बनाए।
कोलकाता को पहला झटका छठे ओवर में लगा। टी नटराजन ने ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को बोल्ड कर दिया। राहुल 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। राहुल की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा क्रीज पर आए। छह ओवरों के बाद कोलाकाता का स्कोर एक विकेट पर 48 रन है। शुभमन गिल 20 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बासिल थम्पी पांचवां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में शुभमन गिल ने चौके की हैट्रिक लगाई। इस ओवर में कुल 14 रन बने। पांच ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 42 रन है। शुभमन गिल 18 गेंद में 20 और राहुल त्रिपाठी 12 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले टी नटराजन के चौथे ओवर में भी कोलकाता ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बटोरे थे।
कोललकाता नाइटराइडर्स की ओर से शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने पारी की शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा पहला ओवर लेकर आए। शुभमन ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। दूसरा ओवर बासिल थम्पी ने फेंका। इस ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद खान से शुभमन गिल का कैच छूट गया। दो ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है।
कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, बासिल थम्पी।