एशिया कप 2025 में सुपर 4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में आमने-सामने थे। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने सैफ और तौहिद हृदोय की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बनाकर मैच को जीत लिया। साथ ही 2 अंक हासिल किए और सुपर 4 की अंकतालिका में खोला।

Match Ended

Asia Cup, 2025

Sri Lanka 
168/7 (20.0)

vs

Bangladesh  
169/6 (19.5)

Match Ended ( Day – Super Four – Match 1 )
Bangladesh beat Sri Lanka by 4 wickets

श्रीलंका की पारी, शनाका ने लगाया अर्धशतक

श्रीलंका ने दासुन शनाका के 37 गेंद में नाबाद 64 रन की मदद से सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए, जिसमें सैफ ने 45 गेंद में 61 और तौहीद ने 37 गेंद में 58 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। मिशारा 5 रन के स्कोर पर जबकि कुशल मेंडिंस ने 34 रन बनाए। कुशल परेरा ने 16 रन की पारी खेली। दासुन शनाका ने 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 37 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। चरित असलंका 21 रन पर आउट हुए। मेंडिस एक रन तो हसरंगा 2 रन पर आउट हो गए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

बांग्लादेश की पारी, सैफ, हृदोय ने लगाए अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहले ही ओवर में झटका लगा। नुवान तुषारा ने तंजीद हसन को पवेलियन भेज दिया, लेकिन बांग्लादेश दबाव में नहीं दिखी। कप्तान लिटन दास (23) ने सैफ के साथ दूसरे विकेट के लिए 5.2 ओवर में 59 रन जोड़े। सैफ ने बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालागे को दो और तुषारा को एक छक्का लगाया। दुनिथ वेलालागे अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद लौटे। सैफ ने 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और वानिंदु हसरंगा की गेंद पर वेलालागे को कैच देकर लौटे।

सैफ हसन 61 रन, जबकि कप्तान लिटन दास 23 रन बनाकर आउट हुए। तौहीद हृदोय ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 58 रन बनाकर आउट हुए। जाकिर अली ने 9 रन बनाए, जबकि शमीम हुसैन 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए शनाका और हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, मेहदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, दुश्मांता चमीरा, नुवान थुसारा।

Live Updates
18:52 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Live Match: कैसी रहेगी दुबई की पिच

दुबई की पिचें उम्मीद के मुताबिक धीमी और स्पिनरों के लिए मददगार रही है।इस एशिया कप में दुबई में बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट सिर्फ 109.26 रहा है। इसके मुकाबले अबुधाबी में स्ट्राइक रेट थोड़ा बेहतर (119.50) रहा है। दुबई की धीमी पिचों ने स्पिनरों को जरूर मदद की है।

18:42 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Live Match: श्रीलंका-बांग्लादेश हेड टू हेड

श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों टीमें 2024 से अब तक टी20 इंटरनेशनल में आठ बार आमने-सामने हुई हैं और इनमें से प्रत्येक ने चार-चार मैच जीते हैं। अपने-अपने पिछले पांच मुकाबलों में बांग्लादेश ने 4 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच गंवाया है। श्रीलंका ने अपने पिछले चारों मुकाबले जीते हैं, जबकि उससे पहले एक मैच में उसे हार मिली थी।

18:25 (IST) 20 Sep 2025

IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह इन, इन दो खिलाड़ियों की छुट्टी; सुपर 4 मुकाबले के लिए भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11, भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम: IND vs PAK Playing 11 Prediction and Dream 11 team of India vs Pakistan Asia Cup 2025 T20I Cricket Team: यहां भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन टीमें दी गईं हैं। …यहां पढ़ें
18:06 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Today Match: श्रीलंका-बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

एशिया कप 2025 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच को भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

18:05 (IST) 20 Sep 2025
SL vs BAN Today Match: श्रीलंका-बांग्लादेश मैच का लाइव टेलीकास्ट

एशिया कप 2025 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

17:29 (IST) 20 Sep 2025
SL vs BAN Today Match: बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जाकेर अली, शमीम हुसैन, नूरुल हसन, रिसाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद।

17:01 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Today Match: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसंका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, नुवान थुसारा।

16:35 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Today Match: बेहतरीन फॉर्म में हैं पथुम निसांका

श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका शानदार फॉर्म में हैं और 3 लीग मैचों में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज तो रहे ही साथ ही साथ लीग स्टेज में भी उन्होंने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए।

16:23 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Today Match: श्रीलंका की टीम

पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुश्मांता चमीरा, नुवान थुसारा, नुवानिदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, जानित लियानागे, मथीशा पाथिरना, महेश तीक्षणा, दुनीत वेलालगे।

16:22 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Today Match: बांग्लादेश की टीम

सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, नूरुल हसन, नसुम अहमद, रिसाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, शोरिफुल इस्लाम, परवेज हुसैन एमोन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन।

16:19 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Today Match: श्रीलंका ने जीते थे सभी लीग मैच

श्रीलंका ने सुपर 4 में जगह बनाने से पहले अपने सभी यानी तीनों लीग मैचों में जीत दर्ज की थी और 6 अंक के साथ ये टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर रही थी। वहीं बांग्लादेश की टीम ने 3 में से 2 मैच जीते थे और 4 अंक के साथ ये टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर थी।

16:18 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Today Match: बांग्लादेश के सामने श्रीलंका की चुनौती

सुपर 4 मुकाबले की शुरुआत आज से हो रही है और इसके पहले मैच में बांग्लादेश के सामने श्रीलंका की कड़ी चुनौती होगी। सुपर 4 का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।

16:17 (IST) 20 Sep 2025

SL vs BAN Today Match: सुपर 4 की जंग शुरू

एशिया कप 2025 में सुपर 4 के जंग की शुरुआत आज से होगी। 12 लीग मैचों के बाद इस टूर्नामेंट के सुपर चार में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने जगह बनाई थी।