India vs West Indies (Ind vs WI) 2nd T20: भारतीय टीम के उपकप्तान और विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में एक नया इतिहास रच डाला है। रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में सबसे ज्याद छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। रोहित शर्मा ने टी 20 में 107 छक्के लगा कर इस पायदान में सबसे आगे हैं। वहीं क्रिस गेल ने 105 छक्के लगाकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। मार्टिन गप्टिल 103 छक्कों की बदौलत तीसरे पायदान पर हैं। जबकि 92 छक्कों के साथ कॉलीन मुनरो और 91 छक्कों के साथ ब्रेंडन मैकुलम क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर मौजूद हैं। इसके आलावा रोहित शर्मा टी20 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2400 रन बनाने वाले पहले बैट्समैन बन गए हैं।

रोहित को गेल का रिकार्ड तोड़ने के लिये दो छक्कों की जरूरत थी। उन्होंने कीमो पॉल पर डीप मिडविकेट क्षेत्र में छक्का जड़कर गेल की बराबरी की और फिर सुनील नारायण की गेंद भी छह रन के लिये भेजकर रिकार्ड अपने नाम किया। रोहित ने आउट होने से पहले कार्लोस ब्रेथवेट पर भी छक्का लगाया।

गौरतलब है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चौके जमाने का रिकार्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर है। उनके नाम पर 225 चौके दर्ज हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान 223 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।