भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर एक बार फिर अपनी काबिलियत का परिचय दिया। भले ही इस मैच को भारत जीत नहीं सका हो, लेकिन रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम जरूर किया। रोहित के 133 रनों की पारी के बावजूद भी भारत इस मैच को बचा नहीं पाई। ऑस्ट्रेलिया में अब तक रोहित ने चार शतक लगाए हैं और इन चारों ही मैच में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मैच को हारने के बाद शिखर धवन की बेटी ने रोहित शर्मा को कुछ डांस स्टेपस सिखाने का काम किया। रोहित धवन की छोटी बेटी के साथ डांस की कॉपी करते नजर आए। इस दौरान रोहित के साथ केदार जाधव भी वहां मौजूद थे। इसके अलावा धवन की पत्नी आयशा और बेटा जोरावर दोनों के डांस को बेहद करीब से देखने का काम कर रहे थे। इस वीडियो में रोहित रिया के बताए डांस स्टेप को फॉलो करते दिखाई पड़ रहे हैं।
रोहित शर्मा और शिखर धवन भारत के लिए वनडे में सालों से ओपनिंग करते रहे हैं। वहीं मैदान के बाहर भी ये दोनों अपनी दोस्ती के लिए मशहूर हैं। इस वीडियो के अलावा केदार जाधव का एक डांस करता हुआ वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा शुरुआती 17 गेंद तक खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने फ्री हिट पर छक्के के साथ 18वीं गेंद पर खाता खोला। धोनी ने एक रन बनाते ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 10000 रन पूरे किए। धोनी ने 173 रन एशिया एकादश की ओर से भी बनाए हैं। भारत ने शुरुआती 10 ओवर में तीन विकेट पर 21 रन बनाए।
Hitman learning the floss dance be like #TeamIndia pic.twitter.com/37lGysldJC
— BCCI (@BCCI) January 13, 2019
रोहित ने इसके बाद पीटर सिडल पर छक्का जड़ा जो 2010 के बाद पहला वनडे खेल रहे थे। धोनी ने भी नाथन लियोन की गेंद को दर्शकों को बीच पहुंचाया। ऐसा लग रहा था कि रोहित और धोनी की जोड़ी भारत को मैच आसानी से जीता देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा।