इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 24वें मैच में गुरुवार 10 अप्रैल की रात दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके घर में 6 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में DC की जीत में केएल राहुल, कुलदीप यादव और विपराज निगम ने अहम भूमिका निभाई। मैच में एक समय आरसीबी पूरी तरह से दिल्ली पर हावी थी, लेकिन केएल राहुल ने अपनी बैटिंग के दम पर पूरी बाजी पलट दी। केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन यह लगातार चौथी जीत है। आरसीबी को घरेलू मैदान पर लगातार दूसरे मैच में हार मिली।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की पारी की शुरुआत में केएल राहुल के छोड़े गए कैच को याद करेगी। अगर रजत पाटीदार ने दिल्ली कैपिटल्स के 22/2 पर उस कैच को पकड़ लिया होता तो चीजें अलग हो सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अपना क्लास दिखाया, अपनी नजर जमाने के लिए कुछ समय लेने के बाद स्टाइल में पीछा करते हुए जीत हासिल की।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Royal Challengers Bengaluru 
163/7 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
169/4 (17.5)

Match Ended ( Day – Match 24 )
Delhi Capitals beat Royal Challengers Bengaluru by 6 wickets

पहले क्षेत्ररक्षण चुनते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन पर रोक दिया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 13 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 169 रन बनाकर जीत दर्ज की। केएल राहुल ने यश दयाल को छक्का जड़कर विजयी रन लिये। केएल राहुल ने 53 गेंद में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने 5वें विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 111 रन की साझेदारी की। ट्रिस्टन स्टब्स 38 रन (23 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन इसके बाद टीम बिखर गई। यह तो अच्छा रहा कि 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये टिम डेविड ने 20 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 37 रन की नाबाद पारी खेली और टीम 150 के पार पहुंच गई।

आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद डीसी के अब 8 अंक हो गए हैं। इस जीत से डीसी ने आईपीएल 2025 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत की। आरसीबी भी 5 मैच में 2 हार और 3 जीत के बाद 6 अंक के साथ तीसरे नंबर पर बरकरार है।

दिल्ली की खराब रही शुरुआत

दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही और ओपनर फाफ डुप्लेसिस जहां 2 रन पर आउट हुए। जैक फ्रेजर मैकगर्क 7 रन पर पवेलियन लौटे। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए अभिषेक पोरेल को भी भुवनेश्वर कुमार ने 7 रन पर कैच करा दिया। कप्तान अक्षर पटेल को 15 रन पर सुयश शर्मा ने कैच कराया। आरसीबी के लिए भुवी ने 2 जबकि सुयश और यश दयाल ने 1-1 विकेट लिए।

आरसीबी की पारी, साल्ट ने बनाए 37 रन

आरसीबी को साल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन वह 37 रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 1 रन बना मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए। विराट कोहली ने 14 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। वह विपराज निगम की गेंद पर आउट हुए। लियाम लिविंगस्टोन 4 जबकि जितेश शर्मा 3 रन बना आउट हो गए। क्रुणाल पंड्या ने 18 रन की पारी खेली। विपराज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2, जबकि मुकेश कुमार और मोहित शर्मा ने 1-1 सफलता हासिल की।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

आरसीबी के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

दिल्ली के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: अभिषेक पोरेल, दर्शन नालकंडे, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा।

फाफ डुप्लेसिस की वापसी

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि डुप्लेसिस फिट हैं और टीम में उनकी वापसी हुई। समीर रिजवी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया। आरसीबी ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

आरसीबी की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी नगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

दिल्ली की टीम

केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

Live Updates
18:05 (IST) 10 Apr 2025
RCB vs DC Live Cricket Score: कोहली का दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली का दिल्ली के मुख्य गेंदबाजों जैसे कि कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, अक्षर पटेल, मोहिट शर्मा और टी नटराजन के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। ऐसे में वो इस टीम के गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

विराट का दिल्ली के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन

मिशेल स्टार्क- 40 रन- 19 गेंद

कुलदीप यादव- 61 रन- 53 गेंद

अक्षर पटेल- 78 रन- 71 गेंद

मोहित शर्मा- 54 रन- 32 गेंद

टी नटराजन- 90 रन- 61 गेंद

17:47 (IST) 10 Apr 2025
RCB vs DC Live Cricket Score: आरसीबी की संभावित टीम

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख सलाम/सुयश शर्मा।

17:37 (IST) 10 Apr 2025
RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली की संभावित टीम

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा/टी नटराजन, मुकेश कुमार।

17:06 (IST) 10 Apr 2025
RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली की टीम

केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

17:05 (IST) 10 Apr 2025
RCB vs DC Live Cricket Score: आरसीबी की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी नगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

17:05 (IST) 10 Apr 2025
RCB vs DC Live Cricket Score: आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ

आईपीएल 2025 के 24वें लीग मुकाबले में आरसीबी अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती का सामना करेगी। दिल्ली ने अब तक अपना एक भी लीग मैच नहीं गंवाया है जबकि आरसीबी ने पिछले 4 में से 3 मैच जीत चुकी है और एक मैच हार चुकी है। आरसीबी घरेलू मैदान पर इस सीजन में पहली जीत की तलाश में है।