RCB Team 2019 Players List, Squad, Playing 11: पिछले कई आईपीएल सीजन में कागज पर मजबूत होने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस बार विराट एंड कंपनी आईपीएल का इतिहास बदलने के मकसद से उतरेगी। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर जाने जाने वाले विराट कोहली के साथ धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स टीम के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।इसके अलावा भारतीय टीम को विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले गैरी कर्स्टन को आरसीबी का कोच नियुक्त किया गया है। ऐसे में देखना होगा कि आरसीबी की टीम के प्रदर्शन कैसा रहता है। कोहली, एबी डिविलियर्स, शिम्रोन हेटिमर और मार्कस स्टोइनिस , हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम: पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शिमरोन हेटमेयर, मोइन अली, शिवम दूबे, अक्षदीप नाथ, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे , टिम साउथी, वाशिंगटन सुंदर , मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, हेनरिक क्लासेन, हिम्मत सिंह, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, पवन नेगी, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, प्रियास बर्मन, नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलिया, नाथन कूल्टर नाइल, नवदीप सैनी।

कुछ ऐसा है आरसीबी का कार्यक्रम:

1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 23 मार्च – चेन्नई (रात 8:00 बजे)

2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – 28 मार्च – बेंगलुरु (रात 8:00 बजे)

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – 31 मार्च – हैदराबाद (शाम 4:00 बजे)

4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स – 02 अप्रैल – जयपुर (रात 8:00 बजे)

5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 05 अप्रैल – बेंगलुरु (रात 8:00 बजे)

6. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल – 07 अप्रैल – बेंगलुरु (शाम 4:00 बजे)

7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब – 13 अप्रैल – मोहाली (रात 8:00 बजे)

8. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – 15 अप्रैल – मुंबई (रात 8:00 बजे)

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – 19 अप्रैल – कोलकाता (रात 8:00 बजे)

10. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – 21 अप्रैल – बेंगलुरु (रात 8:00 बजे)

11. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब – 24 अप्रैल – बेंगलुरु (रात 8:00 बजे)

12. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल – 28 अप्रैल – दिल्ली (शाम 4:00 बजे)

13. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स – 30 अप्रैल – बेंगलुरु (रात 8:00 बजे)

14. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – 04 मई – बेंगलुरु (रात 8:00 बजे)