Ranji Trophy Final 2025, Vidharbh vs Kerala Live Cricket Score Today Match LIVE: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के सीजन का फाइनल मुकाबला विदर्भ और केरला के बीच खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय केरल का पहली पारी में स्कोर 39 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन था। आदित्य सरवटे 120 गेंद में 66 रन और सचिन बेबी 23 गेंद में 7 रन बनाकर नाबाद थे। पहली पारी के आधार पर केरल अभी विदर्भ से 248 रन पीछे है और उसके 7 विकेट गिरना शेष हैं।
स्थानीय सितारे आदित्य सरवटे ने उम्दा पारी खेलकर केरल को मजबूत स्कोर की नींव दी, जबकि गेंदबाजों ने इससे पहले विदर्भ को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। इससे पहले दूसरे दिन विदर्भ की पारी 379 रन पर ऑलआउट हुई। पहले दिन 4 विकेट पर 254 रन बनाने वाली विदर्भ की नजरें 450 के आसपास के स्कोर पर थीं, लेकिन केरल के गेंदबाजों ने उसे 400 के भीतर रोक दिया। विदर्भ की ओर से दानिश मालेवार ने सबसे ज्यादा 153 रन बनाए। केरल की ओर से एमडी निधीश, एडन एप्पल ने 3-3 विकेट लिए।
दूसरे दिन केरल की शुरुआत खराब हुई। उसने 14 रन के भीतर ही अपने दोनों ओपनर अक्षय चंद्रन (14 रन, 11 गेंद, 3 चौके) और रोहन कुन्नूमल के विकेट गंवा दिये थे। रोहन कुन्नूमल तो खाता भी नहीं खोल पाए। दोनों विकेट दर्शन नालकंडे ने लिए। इसके बाद आदित्य सरवटे और अहमद इमरान ने पारी संभाली। यही वजह रही है कि 14 ओवर के बाद केरल का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन था। आदित्य के 31 और इमरान के 10 रन थे। दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी हो चुकी थी। इस स्कोर पर चायकाल हुआ।
पहले दिन केरल के कप्तान सचिन बेबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले दिन केरल ने शुरू में ही विदर्भ को 3 झटके (सिर्फ 24 रन के स्कोर पर) दिए। दर्शन नालकंडे (01) ने खराब शॉट खेल कर निधीश को अपना विकेट इनाम में दिया, जबकि एडन एप्पल टॉम ने ध्रुव शौरी (16) को विकेट के पीछे कैच कराकर केरल को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद करुण नायर और दानिश मालेवार ने शतकीय साझेदारी कर पारी संभाली। दोनों ने 115 रन की साझेदारी की। करुण 86 रन बनाकर रन आउट हुए।
केरल की पारी के 37 ओवर हो चुके हैं। केरल का स्कोर 3 विकेट पर 129 रन है। आदित्य सरवटे के 115 गेंद में 66 रन हैं। सचिन बेबी के 16 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 38 गेंद में 23 रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले यश ठाकुर ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर अहमद इमरान को स्थानापन्न अमन मोखड़े के हाथों कैच कराया। अहमद इमरान 83 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए।
केरल का लाइव स्कोर: 129/3 (37), मौजूदा रनरेट: 3.47
केरल की पारी के 14 ओवर हो चुके हैं। केरल का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन है। अहमद इमरान के 32 गेंद में 10 रन हैं। आदित्य सरवटे के 40 गेंद में 31 रन हैं। वह अब तक 5 चौके लगा चुके हैं। दोनों के बीच 71 गेंद में 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।
केरल का लाइव स्कोर: 57/2 (14), मौजूदा रनरेट: 4.07
केरल की पारी के 7 ओवर हो चुके हैं। उसका 2 विकेट पर 36 रन है। आदित्य सरवटे के 17 गेंद में 15 रन हैं। अहमद इमरन के 13 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच अभी 29 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई है।
केरल का लाइव स्कोर: 36/2 (7), मौजूदा रनरेट: 5.14
सचिन बेबी की अगुआई वाली केरल की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है तो इसमें किस्मत का भी बड़ा हाथ रहा। क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर को उसने केवल एक रन से हराया जबकि सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ पहली पारी में दो रन की मामूली बढ़त के आधार पर वह फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।
विदर्भ के युवा बल्लेबाज दानिश की शानदार पारी जारी है और उन्होंने केरला के खिलाफ पहली पारी में 273 गेंदों पर छक्का लगाकर 150 का आंकड़ा छू लिया। फिलहाल वो क्रीज पर टिके हुए हैं और विदर्भ ने 4 विकेट पर 283 रन बना लिए हैं।
विदर्भ ने पहले दिन 4 विकेट पर 254 रन बना लिए थे और अब दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। फिलहाल क्रीज पर विदर्भ की तरफ से दानिश मालेवर क्रीज पर टिके हुए हैं जो 141 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं उनका साथ यश ठाकुर दे रहे हैं जो 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
85वें ओवर में निद्धीश ने पांच रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वहीं अगले ओवर में जलज सक्सेना ने तीन ही रन दिए।
विदर्भ का स्कोर - 251/4 (85 ओवर बाद)
82वें ओवर में एडन एप्पल की गेंद पर करुण नायर आउट हो गए और केरल की टीम को बड़ी सफलता मिली। ओवर की चौथी गेंद पर करुण नायर रन सचिन बेबी के डायरेक्ट हिट के साथ रन आउट हो गए। 88 गेंदों में उन्होंने 86 रन बनाए।
79वें ओवर में अदित्या सरवटे ने दो रन दिए। अगले ओवर में करुण नायर ने दो चौके लगाए। ओवर की पहली गेंद पर स्लॉग स्वीप करते हुए चौका जमाया. वहीं तीसरी गेंद पर एक और चौका जड़ा।
73वें ओवर में एनपी बासिल ने एक रन दिया। वहीं अक्षय चंद्रन ने भी 74वें ओवर में एक ही रन दिया। 75वें ओवर की दूसरी गेंद पर करुण नायर ने चौका लगाया। केरल की विकेट लेने की कोशिश नाकाम होती दिख रही है।
विदर्भ का स्कोर- 222/3 (75 ओवर बाद)
70वें ओवर की पहली गेंद पर दानिश मालेवार ने मिड विकेट पर चौका बनाया। वहीं अगली गेंद पर एमपी बासिल ने तीन रन दिए। 72वें ओवर अक्षय चंद्रन ने तीन रन दिए।
67वें ओवर की पहली गेंद पर करुण नायर ने चौका जमाया। इसके साथ ही टीम का स्कोर भी 200 के पार पहुंच गया है। केरल को दिन के अंत से पहले विकेट की जरूरत है ताकी वह मैच में वापसी कर सके।
67वें ओवर की पहली गेंद पर करुण नायर ने चौका जमाया। इसके साथ ही टीम का स्कोर भी 200 के पार पहुंच गया है। केरल को दिन के अंत से पहले विकेट की जरूरत है ताकी वह मैच में वापसी कर सके।
62वें ओवर की दूसरी गेंद पर करुण नायर ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। करुण नायर ने यहां समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को संभाला। उन्होंने मालेवार के साथ अहम साझेदारी की और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। चायकाल के बाद एमडी निधीश पहला ओवर लेकर आए। उनका यह ओवर मेडन रहा। 59 ओवर के बाद विदर्भ का स्कोर 3 विकेट पर 170 रन है। दानिश मालेवार के 177 गेंद में 104 रन हैं। करुण नायर के 121 गेंद में 47 रन हैं। दोनों के बीच 272 गेंद में 146 रन की साझेदारी हो चुकी है।
चायकाल तक का खेल हो चुका है। अब तक के हुए खेल की बात करें तो एक अस्थिर शुरुआत के बाद विदर्भ ने करुण नायर और दानिश मालेवार के दम पर वापसी की। दानिश मालेवार ने रणजी फाइनल में अपना दूसरा शतक पूरा किया है। करुण नायर भी ठोस दिख रहे हैं। करुण नायर और दानिश मालेवार की जोड़ी 146 रन की साझेदारी कर चुकी है। परिस्थितियां आसान दिख रही हैं, बॉल साफ्ट हो गई है। आप कह सकते हैं कि यह इस समय एक अच्छी बल्लेबाजी पिच है। अंतिम सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
केरल के आदित्य सरवटे 58वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर दानिश मालेवार ने चौका जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना शतक पूरा किया। दानिश मालेवार का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह दूसरा शतक है। 58 ओवर के बाद विदर्भ का स्कोर 3 विकेट पर 170 रन है। दानिश मालेवार के 171 गेंद में 104 रन हैं। करुण नायर के 121 गेंद में 47 रन हैं। दोनों के बीच 272 गेंद में 146 रन की साझेदारी हो चुकी है।
50वें ओवर में जलज सक्सेना ने सात रन दिए। एनपी बासिल 51वां ओवर डालने आए और यह ओवर मेडन रहा। 52वें ओर में एक बार फिर जलज आए और इस बार एक रन दिया।
विदर्भ का लाइव स्कोर - 146/3 (52 ओवर बाद का स्कोर)
47वें ओवर में निद्धीश ने दो ही रन दिए। अगले ओवर में जलज सक्सेना भी भी दो ही रन दिए। दानिश मालेवार ने 49वें ओवर की चौथी गेंद पर गली की ओर चौका लगाया।
विदर्भ का लाइव स्कोर- 138/3 (49 ओवर बाद)
45वें ओवर में निद्धीश ने तीन रन दिए। दानिश मालेवार और करुण नायर के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। दानिश का अर्धशतक भी पूरा हो गया है। दोनों खिलाड़ियों ने टीम की बिखरती पारी को संभाल लिया है।
दानिश मालेवार ने 41वें ओवर में 8 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर दानिश ने मिड विकेट पर चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर ही उनके बल्ले से बाउंड्री निकली। वहीं 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर मालेवार ने थर्ड मैन पर चौका लगाया।
विदर्भ का लाइव स्कोर - 120/3 (42 ओवर बाद)
लंच के बाद पहला ओवर एड्डन एप्पल ने डाला। उन्होंने इस ओवर में चार रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर करुण नायर ने चौका जमाया। अगला ओवर मोहित सरवटे ने डाला जो कि मेडन रहा। 35वें ओवर में एडन एप्पल ने केवल एक रन दिया।
खराब शुरुआत के बाद विदर्भ ने पहले दिन लंच तक तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। दानिश 88 गेंदों में 38 और करुण नायर 48 गेंदों में 24 रन बना कर क्रीज पर हैं।
आदित्या सरवाटे ने 27वें ओवर में छह रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर करुण नायर ने कवर्स पर छक्का लगाया। यह इस पारी का पहला छक्का था।
25वें ओवर में एडन एप्पल ने 4 ही रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर दानिश मालेवार ने चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में कोई रन नहीं आया। वहीं अगले ओवर की आखिरी गेंद पर मालेवार ने ही चौका जड़ा।
विदर्भ का स्कोर - 67/3 (26 ओवर बाद)
19वें ओवर में एडन एप्पल ने चार रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर करुण नायर ने चौका जमाया। गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और कीपर के हाथ से निकलते हुए बाउंड्री पार गई। वहीं निद्धीश ने अगला ओवर डाल जो कि मेडन रहा।
विदर्भ का लाइव स्कोर - 47/3 (20 ओवर बाद)
14वें ओवर में एनपी बासिल ने कोई रन नहीं दिया। वहीं अगले ओवर में एडन एप्पल ने चार दिए। 16वें ओवर की पहली गेंद नौ बॉल रही। करुण नायर और दानिश पारी संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विदर्भ का लाइव स्कोर - 32/3 (16 ओवर बाद)
13वें ओवर में एडन एप्पल ने ध्रुव शौरी को पवेलियन भेजा। ओवर की पांचवीं गेंद पर शौरी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और अजहरुद्दीन ने कैच लपका। 35 गेंदों में शौरे ने 16 रन बनाए।
विदर्भ का लाइव स्कोर - 24/3 (13 ओवर)
नौवें ओवर में निद्धीश ने चार रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर ध्रुव शौरे ने चौका लगाया। अगली गेंद पर शौरे के खिलाफ फ्लिक करके खेला, उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। केरल ने रिव्यू लेने का फैसला किया लेकिन इस बार फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा।
विदर्भ का लाइव स्कोर - 22/2 (10 ओवर)
निद्धीश ने सातवां ओवर डाला और यह भी विकेट मेडन रहा। इस ओवर में उन्होंने दर्शन नालकंडे को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नालकंडे पुल करने की कोशिश में स्क्वायर लेग पर शॉट खेल बैठे। उन्होंने 21 गेंदों में 1 रन बनाया।
विदर्भ का लाइव स्कोर - 11/2 (7 ओवर)