पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। खराब रोशनी के चलते दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। दूसरे दिन स्टम्प्स के समय पाकिस्तान का स्कोर 22 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन था। बाबर आजम 34 गेंद में 16 रन और सऊद शकील 8 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि, पाकिस्तान अब भी 2 रन पीछे है।

South Africa vs Pakistan 1st Test Match Live Streaming Details In Hindi: Watch Here

दूसरे दिन चायकाल से पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी 301 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह उसने पाकिस्तान के खिलाफ 90 रन की बढ़त हासिल की। डेब्यू टेस्ट की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले कॉर्बिन बॉश 81 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश टेस्ट डेब्यू में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।

Match Ended

Pakistan in South Africa, 2 Test Series, 2024/25

South Africa 
301(73.4)& 150/8(39.3)

vs

Pakistan  
211(57.3)& 237(59.4)

Match Ended ( Day 4 – 1st Test )
South Africa beat Pakistan by 2 wickets

टेस्ट डेब्यू पर 9 नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • नाबाद 81रन: कॉर्बिन बॉश (साउथ अफ्रीका) बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2024
  • 72 रन: मिलन रत्नायके (श्रीलंका) बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2024
  • 71 रन: बलविंदर सिंह संधू (भारत) बनाम पाकिस्तान, हैदराबाद (सिंध), 1983
  • 65 रन: डैरेन गॉफ (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 1994
  • 59 रन: मोंडे जोंडेकी (साउथ अफ्रीका) बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले, 2003

बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने के समय साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 3 विकेट पर 82 रन बनाये थे। कप्तान टेम्बा बावुमा 4 और एडेन मार्करम 47 रन बनाकर रन बनाकर क्रीज पर थे। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 2 जबकि मोहम्मद अब्बास ने एक विकेट लिए। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहली पारी में 211 रन बनाए।

पाकिस्तान की पारी, कामरान गुलाम का अर्धशतक

पहली पारी में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज सईम अयूब 14 रन जबकि कप्तान शान मसूद 17 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम भी ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और वो 4 रन बनाकर आउट हो गए। कामरान गुलाम ने इस मैच में 52 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो अच्छा खेल रहे थे, लेकिन फिर वो 54 रन बनाकर आउट हो गए।

पहली पारी में सऊद शकील 14 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान 27 रन बनाकर आउट हो गए। सलमान आगा 18 रन जबकि आमेर जमाल 28 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेन पीटरसन ने 5 विकेट जबकि कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट लिए।

Live Updates
20:44 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK Live score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच रोमांचक होने जा रहा है। हो सकता है कि कल ही इसका नतीजा भी आ जाए। कॉर्बिन बॉश ड्रेसिंग रूम में जाते समय दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हैं। आसमान में बहुत सारे काले बादल मंडरा रहे हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी विकेटों ने सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान की दूसरी पारी की मजबूत शुरुआत पर अंकुश लगाया जाये। सैम अयूब ने रबाडा की गेंद पर आउट होने से पहले कई बाउंड्री लगाईं। इस पारी में चौथे गेंदबाज के रूप में लाए गए मार्को यानसेन ने दो विकेट झटके। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान को तीसरी स्लिप में कैच कराया और फिर कामरान गुलाम को गली में कैच कराया। मेहमान टीम मेजबान टीम को अब भी 2 रन पीछे है। उछाल में बदलाव आने लगा है, कभी-कभी गेंद कम रह जाती है, लेकिन फिर भी यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है, खासकर यदि आपको अच्छी शुरुआत मिल जाए। अभी के लिए बस इतना ही। दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच की कवरेज के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिये।

20:20 (IST) 27 Dec 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

शान मसूद की जगह बल्लेबाजी करने आये कामरान गुलाम ज्यादा देर टिक नहीं पाये। मार्को यानसेन ने उन्हें 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। उनका गली में रेयान रिकेल्टन ने कैच लपका। गुलाम 8 गेंद में 4 रन ही बना पाये। उनकी जगह सऊद शकील बल्लेबाजी के लिये आये हैं। 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का दूसरी पारी में स्कोर 3 विकेट पर 74 रन है। पाकिस्तान अब भी 16 रन पीछे है।

20:07 (IST) 27 Dec 2024
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान ने खोया अपने कप्तान का विकेट

मार्को यानसेन 17वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। यानसेन की यह गेंद बैक ऑफ लेंथ और ऑफ लाइन के बाहर थी, थोड़ा अतिरिक्त उछाल वाली। शान मसूद ने धीरे से खेलना चाहा, गेंद ने बल्ले का किनारा छुआ और थर्ड स्लिप में ट्रिस्टन स्टब्स के पहुंच गई। स्टब्स सतर्क थे। उन्होंने दोनों हाथों को नीचे ले जाकर बढ़िया कैच लिया। थर्ड अंपायर ने दो बार देखा और पाकिस्तान के कप्तान को आउट दे दिया। पाकिस्तान अब भी 20 रन पीछे है। उसने अपने दोनों ओपनर खो दिए हैं। शान मसूद 4 चौके की मदद से 47 गेंद में 28 रन बनाये। उनकी जगह कामरान गुलाम बल्लेबाजी के लिए आये।

19:36 (IST) 27 Dec 2024
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

कगिसो रबाडा 11वां ओवर लेकर आये। उन्होंने तीसरी गेंद पर सैम अयूब को बोल्ड कर दिया। सैम अयूब 36 गेंद में 28 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके लगाये। सैम अयूब की जगह बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आये हैं।

19:26 (IST) 27 Dec 2024
South Africa vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान अब भी 48 रन पीछे

आठ ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 42 रन है। सैम अयूब के 26 गेंद में 24 और शान मसूद के 23 गेंद में 15 रन हैं। पाकिस्तान अब भी 48 रन पीछे है।

19:02 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK 1st Test Live Score: सैम अयूब ने चौके से खोला खाता

पाकिस्तान की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। सैम अयूब और शान मसूद ने पारी की शुरुआत की। कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर लेकर आये। सैम अयूब ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने तीसरी गेंद पर भी चौका लगाया। पहले ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 9 रन है।

18:38 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK Live score: साउथ अफ्रीका की पहली पारी हुई ऑलआउट

सैम अयूब 74वां ओवर लेकर आये। उन्होंने चौथी गेंद पर डेन पीटरसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही डेब्यू टेस्ट मैच में कॉर्बिन बॉश के शतक बनाने की उम्मीदें भी टूट गईं। डेन पीटरसन एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की पहली पारी का अंत (73.4 ओवर में 10 विकेट पर 301 रन) हुआ। उसने पहली पारी के आधार पर 90 रन की लीड हासिल की। पाकिस्तान की पहली पारी 211 रन पर ऑलआउट हुई थीा।

18:31 (IST) 27 Dec 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका के 300 रन पूरे

साउथ अफ्रीका ने 73वें ओवर की 5वीं गेंद पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। कॉर्बिन बॉश ने नसीम शाह की गेंद पर एक रन लिया। इसके साथ ही उनका निजी स्कोर भी 80 रन हो गया। उन्होंने अब तक 91 गेंदें खेली हैं। वह अब तक 15 चौके लगा चुके हैं।

18:20 (IST) 27 Dec 2024
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: 69 रन पर खेल रहे कॉर्बिन बॉश

70 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 9 विकेट पर 288 रन है। कॉर्बिन बॉश के 77 गेंद में 69 रन हैं। डेन पीटरसन के 10 गेंद में 11 रन हैं। दोनों के बीच 44 गेंद में 34 रन की साझेदारी हो चुकी है।

17:57 (IST) 27 Dec 2024
Live Cricket Score: कॉर्बिन बॉश ने पूरा किया अर्धशतक, रचा इतिहास

कॉर्बिन बॉश ने 64वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और डेब्यू मैच में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। कॉर्बिन बॉश दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू पर चार विकेट लेने और 50 से अधिक स्कोर का डबल पूरा करने वाले खिलाड़ी हैं।

17:45 (IST) 27 Dec 2024
South Africa vs Pakistan 1st Test Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा 9वां झटका

साउथ अफ्रीका को 9वां झटका 63वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। आमिर जमाल ने कगिसो रबाडा को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। कगिसो रबाडा 15 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह डेन पीटरसन बल्लेबाजी के लिए आये। 63 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 9 विकेट पर 254 रन है। कॉर्बिन बॉश के 44 गेंद में 46 रन हैं।

17:04 (IST) 27 Dec 2024
South Africa vs Pakistan Live Score: शतक से चूके एडेन मार्कराम

साउथ अफ्रीका को 56वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 8वां झटका लगा। एडेन मार्कराम शतक पूरा करने से चूक गये। एडेन मार्कराम 144 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके लगाये। वह खुर्रम शहजाद की गेंद पर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच हुए। उनकी जगह कगिसो रबाडा बल्लेबाजी के लिए आये। साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट पर 213 रन है। कॉर्बिन बॉश के 17 गेंद में 18 रन हैं।

16:58 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK 1st Test Live Score: साउथ अफ्रीका ने स्कोर बराबर किया

साउथ अफ्रीका का छठा विकेट 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा था। वह विकेट भी नसीम शाह के खाते में गया था। काइल वेरिन 13 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। उनकी जगह ही मार्को यानसेन बल्लेबाजी के लिए आये थे, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाये और 13 गेंद में 2 ही रन बना पाये। 55 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 211 रन है। एडेन मार्कराम के 140 गेंद में 88 और कॉर्बिन बॉश के 16 गेंद में 17 रन हैं। दोनों के बीच 26 गेंद मे 20 रन की साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका ने स्कोर भी बराबर कर लिया।

16:54 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK Live score: साउथ अफ्रीका 200 के पार

साउथ अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार पहुंच चुका है। उसके 7 विकेट भी गिर चुके हैं। सातवां विकेट मार्को यानसेन के रूप में गिरा। उन्हें नसीम शाह ने 51वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा। उनकी जगह डेब्यूटेंट कॉर्बिन बॉश बल्लेबाजी के लिए आये। 52 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 202 रन है। एडेन मार्कराम के 133 गेंद में 88 और कॉर्बिन बॉश के 5 गेंद में 8 रन हैं।

15:36 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK 1st Test Live Score: लंच तक का खेल पूरा

दूसरे दिन लंच तक का खेल हो चुका है। लंच के समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 46 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन है। दूसरे दिन के पहले सीजन में दक्षिण अफ्रीका ने अधिकांश हिस्सों पर अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन टेम्बा बावुमा और डेविड बेडिंघम के विकेटों ने मेजबान टीम की मदद नहीं की। कल गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन रहे खुर्रम शहजाद देर से आए और उन्होंने केवल चार ओवर फेंके। यह एक ऐसी रणनीति थी जिसे समझाना मुश्किल था। अब्बास ने बहुत बढ़िया गेंदबाजी की।

15:33 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK Live score: साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका

साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। उसका पांचवां विकेट डेविड बेडिंघम के रूप में 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। डेविड बेडिंघम 33 गेंद में 5 चौके की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह काइल वेरिन बल्लेबाजी के लिए आये। 46 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 180 रन है। एडेन मार्कराम के 123 गेंद में 80 रन हैं। काइल वेरिन का अभी खाता नहीं खुला है।

15:12 (IST) 27 Dec 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान को मिली चौथी सफलता

37वां ओवर आमिर जमाल लेकर आये। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर पाकिस्तान को चौथी सफलता दिलाई। टेम्बा बावुमा को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। बावुमा 74 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाये। उनकी जगह डेविड बेडिंघम बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने पांचवीं गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। 37 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 139 रन है। एडेन मार्कराम के 104 गेंद में 73 रन हैं।

14:30 (IST) 27 Dec 2024
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: विकेट की तलाश में पाकिस्तान

आमिर जमाल 33वां ओवर लेकर आये। उनके ओवर की तीसरी गेंद के बाद सऊद शकील ने हेलमेट की मांग की। विकेट की तलाश में पाकिस्तान ने टेम्बा बावुमा के लिए एक बैकवर्ड-शॉर्ट लेग, दो स्लिप और एक वाइड गली लगाया है। 33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 127 रन है। एडेन मार्कराम के 92 गेंद में 71 रन हैं। टेम्बा बावुमा के 64 गेंद में 25 रन हैं। दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।

13:58 (IST) 27 Dec 2024
Live Cricket Score: एडेन मार्कराम ने लिया रन, साउथ अफ्रीका का शतक पूरा

मोहम्मद अब्बास 28वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर मार्कराम ने एक रन लिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे हो गये। एडेन मार्कराम ने अब्बास की चौथी गेंद पर चौका भी लगाया। इससे पहले 25वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर एडेन मार्कराम ने अपना अर्धशतक पूरा किया था। 28 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 105 रन है। एडेन मार्कराम के 85 गेंद में 62 और टेम्बा बावुमा के 41 गेंद में 12 रन हैं।

13:37 (IST) 27 Dec 2024
South Africa vs Pakistan 1st Test Live Score: मार्कराम ने खोला दिन का खाता

दूसरे दिन पाकिस्तान के लिए नसीम शाह पहला ओवर लेकर आये। एडेन मार्कराम ने दूसरे दिन की पहली गेंद खेली। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर दिन का खाता खोला। हालांकि, टेम्बा बावुमा अगली तीन गेंद में एक भी रन नहीं ले पाये। 23 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 83 रन है।

13:27 (IST) 27 Dec 2024
South Africa vs Pakistan Live Score: बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं

क्रिकबज ने सेंचुरियन के टेलफोर्ड वाइस के हवाले से लिखा, कल की तुलना में आज सुबह काफी अच्छी रही और बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। पिच में आज कुछ तेजी आनी चाहिए, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाएगा। लेकिन गेंदबाजों के लिए अभी काफी उछाल होगा।

13:09 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK 1st Test Live Score: ये है साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जोरजी, एडेन मार्कराम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन, कॉर्बिन बॉश।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, आमेर जमाल, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह।

13:08 (IST) 27 Dec 2024
SA vs PAK Live score: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 3 विकेट पर 82 रन बनाए थे। टेम्बा बावुमा 4 और एडेन मार्करम 47 रन बनाकर रन बनाकर क्रीज पर थे। पाकिस्तान की कमान शान मसूद जबकि साउथ अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में है। दोनों ही कप्तानों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन पहले ही घोषित कर दी थी। पाकिस्तान की टीम इस मैच में वनडे सीरीज में 3-0 की जीत हासिल करने के बाद उतरी है।

21:08 (IST) 26 Dec 2024
SA vs PAK 1st test Live: पहले दिन साउथ अफ्रीका ने बनाए 3 विकेट पर 84 रन

पाकिस्तान की टीम को पहली पारी में 211 रन पर आउट करने के बाद साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से अभी क्रीज पर टेम्बा बावुमा के साथ एडन मार्करम मौजूद हैं। पहले दिन पहली पारी में पाकिस्तान की तरफ से खुर्रम शहजाद ने 2 जबकि मोहम्मद अब्बास ने एक विकेट लिए।

20:34 (IST) 26 Dec 2024
SA vs PAK 1st test Live: पाकिस्तान को मिली तीसरी सफलता

पहली पारी में पाकिस्तान की टीम को तीसरी सफलता मोहम्मद अब्बास ने दिलाई और उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को सस्ते में आउट कर दिया। स्टब्स पहली पारी में 9 रन बनाकर LBW आउट हो गए। साउथ अफ्रीका ने तीसरा विकेट 66 रन के स्कोर पर गंवा दिया और अब कप्तान टेम्बा बावुमा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मार्करम उनका साथ निभा रहे हैं जो 41 रन पर खेल रहे हैं।

20:14 (IST) 26 Dec 2024
SA vs PAK 1st test Live: साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार

साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 50 के पार जा चुका है। 2 विकेट गिरने के बाद इस टीम ने 54 रन बना लिए हैं और अभी क्रीज पर मार्करम के साथ स्टब्स मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। मार्करम 35 रन जबकि स्टब्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:52 (IST) 26 Dec 2024
SA vs PAK 1st test Live: साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

पाकिस्तान की टीम को दूसरी सफलता रियान रिकेल्टन के रूप में मिली। रियान को भी खुर्रम शहजाद ने आउट किया और उन्होंने पहली पारी में 8 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट इस मैच में 24 रन के स्कोर पर गिरा। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। मार्करम क्रीज पर डटे हुए हैं और वो 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:31 (IST) 26 Dec 2024
SA vs PAK 1st test Live: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता

साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट टोनी डीजॉर्जी के रूप में गंवा दिया। टोनी ने इस मैच में 2 रन बनाए और उन्हें खुर्रम शहजाद ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस टीम की पहला विकेट 7 रन पर गिर गया। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर बाएं हाथ के बल्लेबाज रियान रिकेल्टन आए हैं।

19:25 (IST) 26 Dec 2024
SA vs PAK 1st test Live: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 211 रन बनाए और आउट हो गई। इसके बाद अब साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इस टीम के लिए ओपन करने मैदान पर टोनी डीजॉर्जी और एडन मार्करम आए हैं। प्रोटियाज ने अब तक बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं।

19:08 (IST) 26 Dec 2024
Pak vs SA Live Score: पाकिस्तान की टीम 211 रन पर सिमटी

पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 211 रन पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी शानदार रही और डेन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। इस मैच में पाकिस्तान के लिए कामरान गुलाम ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 54 रन बनाए। बाबर आजम ने सिर्फ 4 रन की पारी खेली जबकि रिजवान के बल्ले से 27 रन निकले जबकि कप्तान शान मसूद ने 17 रन की पारी खेली।