Pakistan vs Ireland Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 36वें मैच में पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। फ्लोरिडा के लाउडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन बनाए। गेरेथ डेलनी ने 31 और जोशुआ लिटिल ने 22 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और इमाद वसीम ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 2 और हारिस रऊफ ने 1 विकेट लिया।

107 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 32 रन बनाए। शाहीन अफरीदी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब और अब्बास अफरीदी ने 17 रन बनाए। आयरलैंड के लिए बैरी मकार्थी ने 3 विकेट लिए। कर्टिस कैंफर ने 2 विकेट लिए। बेंजामिन व्हाइट और मार्क अडेयर ने 1-1 विकेट लिए।

पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव हुआ। नसीम शाह की जगह अब्बास अफरीदी को मौका मिला। आयरलैंड की टीम में क्रेग यंग की जगह बेन व्हाइट को मौका मिला। ग्रुप-ए का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमों का पहले बोरिया-बिस्तर पैक हो गया था। इस ग्रुप से भारत और अमेरिका सुपर-8 में पहुंचे।

पाकिस्तान की टीम 4 में से 2 मैच जीती और 2 हारी। अमेरिका से उलटफेर का शिकार हुई। भारत से भी हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड की टीम 4 में से 3 मैच हारी। एक मैच बारिश में धुल गया। वह एक अंक के साथ आखिरी पायदान पर रही। भारत और पाकिस्तान के अलावा कनाडा ने भी उसे हराया। अमेरिका से मैच बारिश से धुल गया था।

PAK vs IRE: फ्लोरिडा में क्या पाकिस्तान खेल पाएगा इस वर्ल्ड कप का आखिरी मैच, जानिए कैसा है वहां के मौसम का हाल

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2024

Pakistan 
111/7 (18.5)

vs

Ireland  
106/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 36 )
Pakistan beat Ireland by 3 wickets

Live Updates
23:43 (IST) 16 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live: गिरते-पड़ते जीता पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 36वें मैच में पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। शाहीन अफरीदी ने छक्के से मैच खत्म किया। 107 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 32 रन बनाए। शाहीन अफरीदी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब और अब्बास अफरीदी ने 17 रन बनाए। आयरलैंड के लिए बैरी मकार्थी ने 3 विकेट लिए। कर्टिस कैंफर ने 2 विकेट लिए। बेंजामिन व्हाइट और मार्क अडेयर ने 1-1 विकेट लिए।

23:35 (IST) 16 Jun 2024
अब्बास अफरीदी को बेंजामिन व्हाइट ने पवेलियन भेजा

अब्बास अफरीदी को बेंजामिन व्हाइट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 17.4 ओवर में 7 विकेट पर 95 रन। जीत के लिए 14 गेंद पर 12 रन चाहिए। बाबर आजम 30 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज शाहीन अफरीदी हैं।

23:20 (IST) 16 Jun 2024
Live Cricket Score: अब्बास अफरीदी और बाबर आजम क्रीज पर

पाकिस्तान ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 26 रन चाहिए। अब्बास अफरीदी 6 और बाबर आजम 27 रन बनाकर क्रीज पर।

23:02 (IST) 16 Jun 2024
इमाद वसीम को बैरी मैकार्थी ने पवेलियन भेजा

इमाद वसीम को बैरी मैकार्थी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। बाबर आजम 14 और अब्बास अफरीदी बगैर खाता खोले क्रीज पर। पाकिस्तान ने 11 ओवर में 6 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 45 रन चाहिए।

22:53 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: शादाब खान को बैरी बैकार्थी ने पवेलियन भेजा

शादाब खान को बैरी बैकार्थी ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। बाबर आजम 13 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 9.3 ओवर में 5 विकेट पर 57 रन। जीत के लिए 63 गेंद पर 50 रन चाहिए।

22:50 (IST) 16 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई

उस्मान खान को बैरी मैकार्थी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। बाबर आजम 13 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 9.1 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन। जीत के लिए 65 गेंद पर 50 रन।

22:45 (IST) 16 Jun 2024
Live Cricket Score: फकर जमां को कर्टिस कैंफर ने पवेलियन भेजा

फकर जमां को कर्टिस कैंफर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 8.1 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन। जीत के लिए 71 गेंद पर 55 रन चाहिए। बाबर आजम 10 रन बनाकर क्रीज पर।

22:28 (IST) 16 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मोहम्मद रिजवान आउट

मोहम्मद रिजवान को बैरी मकार्थी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 5.5 ओवर में 2 विकेट पर 39 रन। जीत के लिए 85 गेंद पर 68 रन चाहिए। बाबर आजम 2 रन बनाकर क्रीज पर।

22:23 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: सैम अयूब आउट

सैम अयूब को मार्क अडेयर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 31 रन। जीत के लिए 90 गेंद पर 76 रन चाहिए।

22:02 (IST) 16 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सैम अयूब और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर। आयरलैंड के लिए मार्क अडेयर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। रिजवान ने दूसरी गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला। पाकिस्तान ने पहले ओवर में बगैर विकेट के 4 रन बना लिए। जीत के लिए 103 रन और चाहिए।

21:47 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: आयरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 107 रन का टारगेट

आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन बनाए। गेरेथ डेलनी ने 31 और जोशुआ लिटिल ने 22 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और इमाद वसीम ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 2 और हारिस रऊफ ने 1 विकेट लिया।

21:37 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: आयरलैंड शतक के करीब

आयरलैंड ने 18 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बनाए। बेंजामिन व्हाइट 4 और जोशुआ लिटिल 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:21 (IST) 16 Jun 2024
बैरी मैकार्थी को इमाद वसीम ने पवेलियन भेजा

बैरी मैकार्थी को इमाद वसीम ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। आयरलैंड का स्कोर 14 ओवर में 9 विकेट पर 80 रन। जोशुआ लिटिल 1 और बेंजामिन व्हाइट नए बल्लेबाज हैं।

21:16 (IST) 16 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मार्क अडेयर को इमाद वसीम ने पवेलियन भेजा

मार्क अडेयर को इमाद वसीम ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। बैरी मैकार्थी 2 रन बनाकर क्रीज पर। आयरलैंड का स्कोर 13.3 ओवर में 8 विकेट पर 79 रन।

21:08 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: इमाद वसीम ने गेरेथ डेलनी को पवेलियन भेजा

इमाद वसीम ने गेरेथ डेलनी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 रन बनाए। मार्क अडेयर 14 रन बनाकर क्रीज पर। आयरलैंड ने 11.3 ओवर में 7 विकेट 76 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज बैरी मैकार्थी हैं।

20:40 (IST) 16 Jun 2024
कर्टिस कैंफर को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा

कर्टिस कैंफर को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। ग्रेथ डेलनी 4 और मार्क अडायर 1 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 6.4 ओवर में 6 विकेट पर 33 रन।

20:34 (IST) 16 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: जॉर्ज डॉकरेल को मोहम्मद आमिर ने पवेलियन भेजा

जॉर्ज डॉकरेल को मोहम्मद आमिर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। आयरलैंड ने 5.4 ओवर में 5 विकेट पर 28 रन बनाए। कर्टिस कैफर ने 7 रन बनाए।

20:23 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: हैरी टैक्टर को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा

हैरी टैक्टर को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा। वह 6 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। कर्टिस कैंफर 5 और जॉर्ज डॉकरेल बगैर खाता खोले क्रीज पर। आयरलैंड ने 3 ओवर में 4 विकेट पर 15 रन बना लिए हैं।

20:16 (IST) 16 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: पॉल स्टर्लिंग को मोहम्मद आमिर ने पवेलियन भेजा

पॉल स्टर्लिंग को मोहम्मद आमिर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। कर्टिस कैंफर 4 और हैरी ट्रैक्टर बगैर खाता खोले क्रीज पर। आयरलैंड ने 2 ओवर में 3 विकेट पर 8 रन बना लिए हैं।

20:08 (IST) 16 Jun 2024
शाहीन अफरीदी ने कहर बरपाया

शाहीन अफरीदी ने कहर बरपाया। लोरकन टकर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। नए बल्लेबाज हैरी ट्रैक्टर हैं। पॉल स्टर्लिंग बगैर खाता खोले क्रीज पर। आयरलैंड का स्कोर 1 ओवर में 2 रन पर 2 विकेट।

20:04 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: आयरलैंड की खराब बल्लेबाजी

आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग क्रीज पर। एंड्रयू बालबर्नी को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। आयरलैंड का स्कोर 0.3 ओवर में बगैर रन के 1 विकेट।

19:40 (IST) 16 Jun 2024
T20 Live Cricket Score: आयरलैंड की प्लेइंग 11

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

19:39 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर।

19:38 (IST) 16 Jun 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी

पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव हुआ। नसीम शाह की जगह अब्बास अफरीदी को मौका मिला। आयरलैंड की टीम में क्रेग यंग की जगह बेन व्हाइट को मौका मिला।

19:06 (IST) 16 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग, लोरकन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेन व्हाइट।

18:48 (IST) 16 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमा, इफ्तिखार अहमद/उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह/हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद।

18:13 (IST) 16 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: फ्लोरिडा में मैच होने पर सस्पेंस

फ्लोरिडा में मैच होने पर सस्पेंस हैं। मैच के दौरान बादल छाए रहने का अनुमान है। 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। हालांकि, यह देखना अभी बाकी है कि शनिवार की बारिश के बाद आउटफील्ड की स्थिति क्या होगी।

17:56 (IST) 16 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: सम्मान से विदा होना चाहेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम यह मैच सम्मान के लिए खेलेगी। आयरलैंड को कम आंकना उसके लिए भूल साबित हो सकती है। अमेरिका से वह पहले ही हार चुकी है। ऐसे में आयरलैंड से हारने पर उसकी शर्मनाक विदाई होगी।

17:37 (IST) 16 Jun 2024
PAK vs IRE T20 Live Cricket Score: पाकिस्तान के सामने आयरलैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मैच पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के लाउडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। ग्रुप-ए का यह आखिरी लीग मैच है। दोनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हैं।