पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन जारी है। बांग्लादेश ने मंगलवार (3 सितंबर) को घर में उसका क्लीन स्वीप कर दिया। पहली बार बांग्लादेश ने उसके खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है। इस सीरीज से पहले वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भी नहीं जीती थी। पाकिस्तान को टेस्ट मैच जीते हुए सालभर से ज्यादा समय हो गया है। पिछले 2 साल में टीम 15 में से 10 मैच हार गई है। पाकिस्तान घर में 3 साल से कोई टेस्ट नहीं जीत पाया है।

पाकिस्तान की टीम पिछले साल जुलाई में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पारी और 222 रन से मैच जीती थी। इसके बाद से वह लगातार 5 टेस्ट हार गई है। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने उसका 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद बांग्लादेश ने उसका 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 2024 में पाकिस्तान को 3 में से 3 टेस्ट में हार मिली है। पिछले 2 साल में पाकिस्तान केवल श्रीलंका को ही हरा पाया है।

पाकिस्तान घर में पिछले 10 में से 6 टेस्ट हारा

घर की बात करें तो पाकिस्तान ने फरवरी 2021 में साउथ अफ्रीका को हराया था। इसके बाद 10 में से वह 6 टेस्ट हारा है। 4 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान को 2022 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से हराया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022-23 में टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थी। अब 2024 में बांग्लादेश ने 2 मैचों की टेस्ट में उसे हराया।

पिछले 15 टेस्ट में पाकिस्तान का प्रदर्शन

टीमपरिणामअंतरटॉसपारीविपक्षी टीममैदानमैच शुरू होने का डेट
पााकिस्तानहार115 रनहार2ऑस्ट्रेलियालाहौर21 मार्च 2022
पाकिस्तानजीत4 विकेटहार2श्रीलंकागाले16 जुलाई 2022
पाकिस्तानहार246 रनहार2 श्रीलंकागाले24 जुलाई 2022
पाकिस्तानहार74 रनहार2 इंग्लैंडरावलपिंडी1 दिसंबर 2022
पाकिस्तानहार26 रनहार2इंग्लैंडमुल्तान9 दिसंबर 2022
पाकिस्तानहार8 विकेटजीत1इंग्लैंडकराची17 दिसंबर 2022
पाकिस्तानड्रॉजीत1 न्यूज़ीलैंडकराची26 दिसंबर 2022
पाकिस्तानड्रॉहार2 न्यूज़ीलैंडकराची2 जनवरी 2023
पाकिस्तानजीत4 विकेटहार2 श्रीलंकागाले16 जुलाई 2023
पाकिस्तानजीतपारी और 222 रनहार2 श्रीलंकाकोलंबो (एसएससी)24 जुलाई 2023
पाकिस्तानहार360 रनहार2 ऑस्ट्रेलियापर्थ14 दिसंबर 2023
पाकिस्तानहार79 रनजीत2 ऑस्ट्रेलियामेलबोर्न26 दिसंबर 2023
पाकिस्तानहार8 विकेटजीत1 ऑस्ट्रेलियासिडनी3 जनवरी 2024
पाकिस्तानहार10 विकेटहार1 बांग्लादेशरावलपिंडी21 अगस्त 2024
पाकिस्तानहार6हार1 बांग्लादेशरावलपिंडी30 अगस्त 2024