MIW vs DCW: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे लीग मैच में मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ। इस मैच में मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और साइवर ब्रंट की अर्धशतकीय पारी और इसके बाद निकोला कैरी और अमेलिया केर की घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को 50 रन से हरा दिया।
इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 196 का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई और इस टीम को हार मिली। इस हार के साथ मुंबई ने जीत का खाता पहले मैच में हार के बाद खोला और 2 अंक भी हासिल किए।
Women's Premier League, 2026
Mumbai Indians
195/4 (20.0)
Delhi Capitals
145 (19.0)
Match Ended ( Day – Match 3 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 50 runs
मुंबई की पारी, ब्रंट-हरमनप्रीत के अर्धशतक
मुंबई की ओपनर अमेलिया केर बिना खाता खोले ही आउट हो गईं। जी कमालिनी ने 16 रन की पारी खेली और आउट हुईं। साइवर ब्रंट ने 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 70 रन बनाकर आउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 74 रन की पारी खेली। ये हरमनप्रीत कौर का 9वां टी20 अर्धशतक रहा। निकोला कैरी ने 21 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए।
दिल्ली की पारी, जेमिमा ने बनाए एक रन
कप्तान जेमिमा ने एक रन की पारी खेली जबकि लिजेल ली 10 रन पर आउट हो गईं। शैफाली वर्मा के बल्ले से इस मैच में 8 रन निकले तो वहीं लॉरा ने 9 रन की पारी खेली। मारिजैन कप्प 10 रन जबकि निकी प्रसाद 12 रन के स्कार पर पवेलियन लौट गईं। हेनरी ने 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 56 रन बनाकर आउट हो गईं। मुंबई के लिए निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा नट साइवर-ब्रंट को भी 2 सफलता मिली।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन
अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई ने दिल्ली को 50 रन से हराया
मुंबई ने अपने दूसरे लीग मैच में दिल्ली को 50 रन से हरा दिया और जीत का खाता खोला। इससे पहले मुंबई को आरसीबी ने पहले मैच में 3 विकेट से हराया था। इस जीत के बाद मुंबई ने 2 अंक भी हासिल किए तो वहीं जेमिमा की कप्तानी में दिल्ली की शुरुआत इस सीजन में हार के साथ हुई।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: दिल्ली का 9वां विकेट गिरा
मीनू मणि 7 रन बनाकर आउट हो गईं और दिल्ली का 9वां विकेट गिरा। अब इस टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 60 रन बनाने हैं। मुंबई जीत से सिर्फ एक विकेट ही दूर है।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: हेनरी अर्धशतक लगाकर आउट
दिल्ली की बल्लेबाज चिनेले हेनरी ने 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, लेकिन वो आउट हो गईं और दिल्ली की जीत की उम्मीद शायद यहां पर खत्म सी हो गई है। हेनरी का कैच कर की गेंद पर कैरी ने लपका। दिल्ली का 8वां विकेट गिरा।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई को मिली 7वीं सफलता
मुंबई की टीम को 7वीं सफलता स्नेह राणा के रूप में मिला जिन्होंने 11 रन बनाए और ब्रंट की गेंद पर आउट हो गए। दिल्ली ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: दिल्ली का छठा विकेट गिरा
दिल्ली का टीम का छठा विकेट निकी प्रसाद के रूप में गिरा जिन्होंने 12 रन की पारी खेली और अमेलिया केर का शिकार बनीं। दिल्ली ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। इस टीम के लिए यहां से जीत हासिल करना मुश्किल लग रहा है।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: 10 ओवर में बने 73 रन
दिल्ली ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 60 गेंदों पर 123 रन बनाने हैं। हेनरी और निकी का सघर्ष जारी है। मुंबई अभी पूरी तरह से मैच पर हावी दिख रही है।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: दिल्ली का 5वां विकेट गिरा
दिल्ली का 5वां विकेट मारिजैन कप्प के रूप में गिरा जिन्होंने 6 गेंदों पर 10 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 72 गेंदों पर 144 रन बनाने हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: जेमिमा एक रन बनाकर आउट
कप्तान जेमिमा मुंबई के खिलाफ नहीं चल पाईं और उन्होंने सिर्फ एक ही रन बनाए। शबनीम स्माइल की गेंद पर जेमिमा का कैच विकेट के पीछे कमालिनी ने पकड़ा।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा
निकोला कैरी ने एक ही ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका दिया और शैफाली के बाद लॉरा वोल्वाइट को 9 रन पर आउट कर दिया। दिल्ली ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: शैफाली 8 रन बनाकर आउट
शैफाली इस मैच में रन के लिए जूझती नजर आईं और उन्होंने 13 गेंदों पर 8 रन बनाए। शैफाली निकोला कैरी ने आउट किया।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: दिल्ली का पहला विकेट गिरा
दिल्ली का पहला विकेट गिर चुका है और ओपनर लिजेल ली आउट हो गईं। उन्होंने 10 गेंदों पर 10 रन बनाए और वो साइबर ब्रंट का शिकार बनीं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: दिल्ली की सधी शुरुआत
दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत शैफाली वर्मा और ली ने की है। दोनों ने 3 ओवर में मिलकर 15 रन बना लिए हैं। मुंबई के गेंदबाज अभी हावी हैं। दिल्ली को जीत के लिए तेज गति से रन बनाने की जरूरत है।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: हरमनप्रीत कौर ने आखिरी ओवर में बनाए 19 रन
हरमनप्रीत कौर ने आखिरी ओवर की 6 गेंदों पर 4 चौकों के साथ 19 रन बनाए। उन्होंने इस मैच में 42 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 3 छक्के और 8 चौके भी लगाए।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई ने बनाए 195 रन
मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और ब्रंट की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 196 रन का टारगेट दिया।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा
मुंबई का चौथा विकेट निकोला कैरी के रूप में गिरा जो 21 रन बनाकर आउट हो गईं। मुंबई ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। कप्तान कौर गजब की बैटिंग कर रही हैं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। मुंबई ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। कौर अभी 54 रन पर खेल रही हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: हरमनप्रीत की तेज बैटिंग
कप्तान हरमनप्रीत कौर तेजी से बैटिंग कर रही हैं और उन्होंनने 27 गेंदों पर 38 रन बनाए हैं। मुंबई ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी उनका साथ दे रही हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: ब्रंट 70 रन बनाकर आउट हुए
साइवर ब्रंट ने शानदार पारी खेली और उन्होंने 46 गेंदों पर 70 रन बनाए। मुंबई का तीसरा विकेट 117 रन के स्कोर पर गिरा और ये विकेट श्री चरणी को मिला।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई का स्कोर 100 के पार
मुंबई ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। ब्रंट और हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी हो चुकी है। ब्रंट अभी 70 रन जबकि हरमनप्रीत कौर 26 रन बनाकर खेल रही हैं।
साइवर ब्रंट ने अपना अर्धशतक इस मैच में सिर्फ 30 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 10 चौके भी लगाए। मुंबई ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: 9 ओवर में बने 68 रन
मुंबई की टीम ने 9 ओवर में 68 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर अभी 5 रन जबकि साइवर ब्रंट 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ब्रंट अपने अर्धशतक के करीब हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
मुंबई का दूसरा विकेट जी कमालिनी के रूप में गिरा जिन्होंने 19 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। मुंबई ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बना हैं। अभी क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ साइवर ब्रंट मौजूद हैं।
वैभव ने बना दिए 567 रन तो U19 वर्ल्ड कप का महारिकॉर्ड होगा उनके नाम, टूटेगा सरफराज खान का कीर्तिमान
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: ब्रंट की तूफानी बैटिंग
मुंबई का पहला विकेट जल्दी गिर गया, लेकिन ब्रंट की तूफानी बैटिंग जारी है जिन्होंने 14 गेंदों पर 22 रन ठोक दिए हैं। कमालिनी अभी रन के लिए संघर्ष कर रही हैं। मुंबई ने 4 ओवर में एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा
मुंबई का पहला विकेट अमेलिया केर के रूप में गिरा जो खाता भी नहीं खोल पाईं। मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही। तेज गेंदबाज हेनरी ने उन्हें आउट कर दिया। मुंबई ने 2 ओवर में एक विकेट पर 12 रन बना लिए हैं।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई की प्लेइंग इलेवन
अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: दिल्ली का प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: दिल्ली ने जीता टॉस
इस मैच में दिल्ली की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
MIW vs DCW, WPL 2026 Live Cricket Score: मुंबई बनाम दिल्ली हैड टू हेड
मुंबई और दिल्ली के बीच अब तक विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन 8 मुकाबलों में दिल्ली ने भी 4 जबकि मुंबई को भी 4 मैचों में जीत मिली है।
