आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 45वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 54 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई ने लखनऊ के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और 216 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा। अब ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास है। 

DC vs RCB IPL LIVE Score: Watch Here

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने 58 और सूर्यकुमार यादव ने 54 रन बनाए। रोहित शर्मा 12, विल जैक्स 29, तिलक वर्मा 6, हार्दिक पंड्या 5, और कॉर्बिन बॉश 20 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीन 25 और दीपक चाहर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करने आए मयंक यादव और आवेश खान दो-दो विकेट झटके। वहीं, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और दिग्वेश सिंह राठी ने एक-एक विकेट लिए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Mumbai Indians 
215/7 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
161 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 45 )
Mumbai Indians beat Lucknow Super Giants by 54 runs

जसप्रीत बुमराह ने पलटा मैच का रुख

वहीं, मुंबई के विशाल लक्ष्य को पीछा करने उतरी लखनऊ के बल्लेबाज आज कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, आयुष बदोनी सबसे अधिक 35 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 34 और निकोलस पूरन 27 रन ही बना पाए। वहीं, इस दौरान मुंबई के गेंदबाजों का काफी बोलबाला रहा। आज मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर रहे जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कहर बरपा दिया और एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया। लखनऊ का पहला विकेट 18 रन पर गिरा।

पॉइंट्स टेबल की क्या है स्थिति

मुंबई इंडियंस अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। मुंबई के 12 अंक हैं। वहीं, लखनऊ 10 मैचों में से पांच जीत और पांच हार के साथ छठे नंबर पर है। उसे 10 पॉइंट्स मिले हैं। 

Live Updates
15:39 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: बाल-बाल बचे रोहित शर्मा

दूसरे ओवर की चौथे गेंद पर रयान ने स्ट्रेट में शानदार चौका लगाया और उनके इस शॉट पर रोहित बाल-बाल बच गए। इस शॉट पर रोहित ने झुककर खुद को बताया। इस ओवर में रयान ने एक छक्का और 2 चौके लगाए। मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं।

15:34 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: रयान ने चौके से खोला खाता

रयान ने मयंक की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। मुंबई ने पहले ओवर में 6 रन बनाए जबकि इस टीम को कोई विकेट नहीं गिया। रोहित अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं।

15:32 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: मुंबई की बैटिंग शुरू

मुंबई की बैटिंग शुरू हो चुकी है और बैटिंग के लिए क्रीज पर रोहित शर्मा के साथ रयान रिकेल्टन आए हैं। लखनऊ के लिए पहला ओवर फेंकने मयंक यादव आए हैं।

15:28 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: बुमराह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे

मुंबई ने बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जबकि वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं डेविड मिलर को भी लखनऊ ने प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया और इम्पैक्ट प्लेयर की सूची में उन्हें शामिल किया गया।

15:11 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।

15:10 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: लखनऊ की प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

15:08 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: लखनऊ ने एक तो मुंबई ने किए दो बदलाव

इस मैच के लिए लखनऊ ने एक बदलाव किया। शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है और मयंक यादव को टीम में शामिल किया गया। मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। मिचेल सैंटनर की जगह टीम मेंं कर्ण शर्मा को लाया गया जबकि कार्बिन बॉस ने डेब्यू किया।

15:03 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: मुंबई की पहले बल्लेबाजी

इस मैच में पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में मुंबई की टीम पहले बैटिंग करेगी।

14:56 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG Live Cricket Score: कुछ देर में होगा टॉस

मुंबई और लखनऊ के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए कुछ देर में टॉस किया जाएगा। हार्दिक पंड्या के सामने इस मैच में ऋषभ पंत की चुनौती होगी।

14:53 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025, MI vs LSG Dream11 Team Playing 11 Number 2:

आईपीएल 2025, मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 2

कप्तान: निकोलस पूरन।

उप कप्तान: सूर्यकुमार यादव।

विकेटकीपर: निकोलस पूरन, रयान रिकेल्टन।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, मिचेल मार्श, सूर्यकुमार यादव।

ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी।

14:52 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025, MI vs LSG Dream11 Team Playing 11 Number 1

आईपीएल 2025, मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 1

कप्तान: एडेन मार्कराम।

उप कप्तान: रोहित शर्मा।

विकेटकीपर: निकोलस पूरन, ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, अब्दुल समद, तिलक वर्मा।

ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, शार्दुल ठाकुर।

14:50 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर समेत)

एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।

14:49 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: मुंबई इंडियंस की संभावित XI (इम्पैक्ट प्लेयर समेत)

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

14:42 (IST) 27 Apr 2025
Wankhede Stadium Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए रनों का खजाना रही है, लेकिन हाल के समय में इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी टर्न मिल रहा है। 27 अप्रैल को होने वाला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का यह मुकाबला दिन में खेला जाएगा, जिससे स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है। ऐसे में इस पिच पर बल्लेबाजों और स्पिनरों के बीच रोमांचक जंग की उम्मीद है।

आईपीएल 2025 मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव क्रिकेट स्कोर

14:37 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG LIVE Score: ऑनलाइन LIVE स्ट्रीमिंग

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच को JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। यह कई भाषा विकल्पों और कैमरा एंगल के साथ 4K रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। इस पर लाइव आंकड़े, विशेषज्ञ कमेंट्री भी उपलब्ध होगी।

14:33 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 Live Score: टीवी पर LIVE टेलीकास्ट

मुंबई इंडियंस वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मुंबई इंडियंस वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score

14:22 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: मुंबई इंडियंस के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI)का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें टॉप-4 में जगह बनाने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगी।

14:16 (IST) 27 Apr 2025
नमस्कार

नमस्कार जनसत्ता.कॉम में आपका स्वागत है। आज हम आपके लिए मुंबई इंडियंस वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच के मुकाबले का लाइव अपडेट लेकर आए हैं। यहां हम आपको मैच के लाइव स्कोर के साथ-साथ पल-पल की अपडेट भी देंगे।