MS Dhoni Press Conference Live Updates: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे यह बात अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए धोनी के संन्यास की खबरों को अफवाह करार दिया। साक्षी ने विराट के ट्ववीट के नीचे लिखा, ‘इसे ही अफवाह कहते हैं।’
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी धोनी के संन्यास की खबरों को गलत करार दिया था। उन्होंने कहा ‘हमारे पास एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। मीडिया में आ रही खबरें गलत हैं।’ उनके मुताबिक, धोनी बिना उनको सूचित किए ऐसा बड़ा कदम नहीं उठाएंगे।
सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास से रिलेटेड कई तरह की खबरें चल रही थी। इन खबरों की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म था। ऐसा माना जा रहा था कि धोनी शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे। धोनी टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन टी-20 और वनडे में वह अभी भी टीम का हिस्सा हैं।
विराट कोहली ने किया इमोशनल ट्वीट, सोशल मीडिया पर होने लगी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चाएं
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ट्वीट के बाद धोनी के संन्यास की खबरों ने तेजी से जोर पकड़ ली थी। धोनी ने 350 वनडे खेलते हुए 10773 रन बनाए और 98 टी20 में उनके नाम 1617 रन है।


धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप, 2010 और 2016 में एशिया कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनाया।
एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए धोनी के संन्यास की खबरों को अफवाह बता दिया है। साक्षी ने विराट के ट्ववीट के नीचे लिखा, 'इसे ही अफवाह कहते हैं।'
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद धोनी ने पहले वेस्टइंडीज और अब दक्षिण अफ्रीका के सीरीज से खुद को दूर रखा है। धोनी के संन्यास की बातें वर्ल्ड कप के बाद से ही की जा रही है।
इसी साल आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और प्रादेशिक सेना में अपनी रेजीमेंट के साथ काम करने के लिए ब्रेक लिया।
टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने धोनी के संन्यास की खबरों को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा 'हमें एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर कोई अपडेट नहीं है। मीडिया में आ रही खबरें गलत हैं।'
महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा है कि संन्यास पर फैसला करना पूरी तरह से महेंद्र सिंह धौनी का विशेषाधिकार है और अपने करियर में सब कुछ हासिल करने के बाद यह पूर्व कप्तान संतुष्ट होकर जाएगा।
धोनी के संन्यास की खबरें सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। क्रिकेट प्रशंसकों को धोनी के इस फैसले पर यकीन नहीं हो रहा।
इस बीच, बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि उन्हें धोनी के संन्यास लेने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
भूपेंदर सैनी लिखते हैं, यदि धोनी के लाखों फैंस हैं, तो मैं भी उनमें से एक हूं। यदि धोनी का सिर्फ एक फैन है, तब भी मैं वही फैन हूं। यदि धोनी का कोई फैन नहीं है तो इसका मतलब है कि मैं मर चुका हूं।
ट्विटर यूजर प्रथमेश अवचारे ने लिखा, भाई आपके जज्बात समझ सकता हूं। आपको खेलते देखना एक तरह की ट्रीट होती है।
धोनी के कुछ फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर से संन्यास नहीं लेने की अपील कर रहे हैं। वे लिख रहे हैं, हम धोनी को बहुत प्यार करते हैं। कृपया रिटायरमेंट जैसा कोई फैसला नहीं लो।
हालांकि, कुछ लोग अब भी इस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। इन लोगों का दावा है कि विराट कोहली ही 2020 टी20 वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी को वापस टीम में लाएंगे। MSD के प्रति उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को कहना है कि संन्यास को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच बातचीत हो चुकी है। उसके बाद से भारतीय कप्तान की ओर से इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ऐसी इमोनशनल पोस्ट की गई।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को अपने टि्वटर हैंडल पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसके बाद माही को लेकर संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ ली।