भारत ने 29 जून 2024 की रात (भारतीय समयानुसार) 11 साल का सूखा खत्म किया। रोहित शर्मा ने भारत के 11 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने में कामयाबी हासिल की। भारतीय क्रिकेट टीम ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीती थी। भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद वह अब टी20 विश्व कप चैंपियन बना है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना पाई।
IND vs SA Final Match Live Score Streaming Online in Hindi: Watch Here
भारत ने 4.3 ओवर में 34 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल ने पारी संभाली। विराट कोहली ने 59 गेंद में 76, अक्षर पटेल ने 31 गेंद में 47 और शिवम दुबे ने 16 गेंद 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 23 और एनरिक नॉर्खिया ने 26 रन देकर 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल रन आउट हुए। मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।
अच्छी नहीं हुई थी साउथ अफ्रीका की शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, उसने 2.3 ओवर में महज 12 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और क्विंटन डिकॉक ने तीसरे विकेट के लिए 8.4 ओवर में स्कोर 70 रन पहुंचा दिया। ट्रिस्टन स्टब्स को जब अक्षर पटेल ने बोल्ड किया तो हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने 27 गेंद में 52 रन बनाए।
हेनरिक क्लासेन ने एक समय पलट दिया था पासा
हेनरिक क्लासेन ने अक्षर पटेल के एक ओवर में 24 रन ठोककर मैच को भारत के हाथ से लगभग छीन ही लिया था। दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंद पर सिर्फ 30 रन चाहिए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच ने क्लासेन की पारी का अंत किया। यहां से जसप्रीत बुमराह ने जिम्मेदारी संभाली और साउथ अफ्रीका पिछड़ता चला गया। अर्शदीप सिंह ने भी अहम भूमिका निभा्ई और हार्दिक पंड्या ने शानदार तरीके से खेल को समाप्त किया।
इससे पहले टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने भी बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं है। इस मैच को लेकर मौसम का पूर्वानुमान था कि भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल की तरह बारिश व्यवधान डालेगी, लेकिन अच्छी बात यह रही कि बारिश नहीं हुई।
IND vs SA Final Match Live Cricket Score T20 World Cup Live Updates In Hindi: Watch Here
साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।।
छह ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 45 रन है। विराट कोहली के 19 गेंद में 25 और अक्षर पटेल के 6 गेंद में 8 रन हैं। दोनों के बीच 10 गेंद में 12 रन की साझेदारी हुई है।
पांचवां ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव अपना विकेट गंवा बैठे। रबाडा की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव ने हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे। सूर्यकुमार 4 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव की जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए। अक्षर पटेल ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने 1 रन लिया। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 39 रन है।
तीसरा ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए। इस ओवर से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव सिर्फ 3 रन ही बना पाए। चौथा ओवर केशव महाराज लेकर आए। उनके इस ओवर भारत के खाते में 6 रन आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने चौका लगाया। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 32 रन है। कोहली के 15 गेंद में 21 रन और सूर्यकुमार यादव के 2 गेंद में 2 रन हैं।
केशव महाराज दूसरा ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। रोहित ने उनकी दूसरी गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेलकर चौका लगाया। तीसरी गेंद डॉट रही। हालांकि, चौथी गेंद पर रोहित अपना विकेट गंवा बैठे। केशव महाराज की गेंद पर रोहित ने हेनरिक क्लासेन को कैच थमा दिया। भारत ने जल्दी ही अपना विकेट खो दिया। दक्षिण अफ्रीका चाहता था। रोहित 5 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। रोहित की जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत भी अपना विकेट गंवा बैठे। ऋषभ पंत स्वीप करना चाहते थे, लेकिन मिस टाइम कर गए। अंपायर ने बम्प बॉल चेक की और आउट दे दिया। गेंद सीधे पैर के अंगूठे के ऊपरी किनारे से हवा में उछली और उसके पीछे डिकॉक के पास पहुंची। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 23 रन है।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट पर खेलकर चौका लगाया। चौथी गेंद को स्वीपर कवर की ओर खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर स्टेट ड्राइव लगाकर चौका लगाया। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 15 रन है। विराट कोहली के 5 गेंद में 14 और रोहित शर्मा के 1 गेंद में 1 रन हैं।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम दोनों ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
आसमान खुला हुआ है। टॉस होने वाला है। मौसम का पूर्वानुमान था कि टॉस के समय बारिश होगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं दिख रहा है। क्रिकेट और प्रशंसकों के लिए यह राहत भरी खबर है। उम्मीद है कि मैच में बारिश कोई बाधा नहीं डाल पाएगी।
तेज धूप खिली हुई है और यह तब भी है जब प्रशंसक केंसिंग्टन ओवल में प्रवेश करना शुरू कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान कोई भी T20 टूर्नामेंट का फाइनल नहीं हारा है, उन्होंने सभी सात मौकों पर जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब वह कप्तान के तौर पर T20 World Cup के फाइनल में पहुंचे हैं। क्या आज रात ICC खिताब का सूखा उनके और भारत के लिए खत्म हो जाएगा?
यह सुनने में भले ही घिसा-पिटा लगे, लेकिन आज का खेल जितना कौशल की लड़ाई है, उतना ही मानसिक लड़ाई भी है। विश्व कप फाइनल में खेलना दबाव का संकेत देता है, लेकिन दोनों टीमों पर अपेक्षाओं का बोझ होने से यह दबाव और भी बढ़ जाएगा।
भारतीय टीम मैदान पर पहुंच चुकी है। बउंड्री के बाहर कुछ प्रशंसक फोन पर रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मैदान में हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं। रीजा हेंड्रिक्स प्री-मैच इंटरव्यू के लिए मौजूद हैं। संगीत बज रहा है और अब भी धूप खिली हुई है।
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन वह इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतरेगा, क्योंकि वह लगातार चार आईसीसी फाइनल में खेलने वाला पहली टीम बन जाएगा। इसकी शुरुआत 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, एकदिवसीय विश्व कप, 2024 अंडर-19 विश्व कप और अब टी20 विश्व कप फाइनल से होगी।
बारबाडोस में अभी ताजा मौसम के जो हालात हैं उसके मुताबिक समय पर मैच शुरू होने के पूरे आसार हैं, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि आज खेल कितना लंबा चल सकता है, तो ICC की प्लेइंग कंडीशंस के अनुसार, नतीजा निकलने के लिए आज 190 मिनट का अतिरिक्त समय है। इसके बावजूद अगर खेल पूरा नहीं हो पाता है तो भारत बनाम साउथ अफ्रीका का फाइनल रविवार को रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
दिनेश कार्तिक ने 29 जून 2024 को भारतीय समयानुसार शाम 5:12 बजे X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बारबाडोस के मौसम का ताजा हाल बताया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, कल बारिश हुई, लेकिन अब तक मौसम ठीक लग रहा है। खेलने के लिए मौसम एकदम सही है।
ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक बारिश होने की संभावना है।
पिछली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में मीरपुर में टी20 विश्व कप 2014 के सेमीफाइनल में भिड़े थे। विराट कोहली ने उस मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी।
यह टी20 विश्व कप के फाइनल में दो अपराजित टीमों के आमने-सामने होने का पहला उदाहरण है। पुरुषों के आईसीसी टूर्नामेंट में किसी टीम के अपराजित रहने का आखिरी उदाहरण 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी था, जिसे भारत ने जीता था।
आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तान के रूप में एडेन मार्करम की सफलता दर 100 प्रतिशत है। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 2014 में अंडर 19 विश्व कप में 6 में से 6 मैच जीते थे। 2023 विश्व कप में टेम्बा बावुमा की जगह कप्तानी करने पर उन्होंने 2 में से 2 मैच जीते। एडेन मार्कराम की अगुआई में टी20 विश्व कप 2024 में भी साउथ अफ्रीका टीम अब तक अपराजित है।
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 10 बजे का समय (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 11 बजे का समय (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में दोपहर 12 बजे का समय (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में दोपहर 01 बजे का समय (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे)
नोट: बारबाडोस में 29 जून 2024 के दिन मौसम पूर्वानुमान का यह आंकड़ा weather.com से लिया गया है। बता दें मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना है।
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 5 बजे का समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 6 बजे का समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 7 बजे का समय (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 8 बजे का समय (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 8 बजे का समय (भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे)
नोट: बारबाडोस में 29 जून 2024 के दिन मौसम पूर्वानुमान का यह आंकड़ा weather.com से लिया गया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का यह तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल है। खास यह कि तीनों अलग-अलग प्रारूपों में है। वह टी20 कप्तान के रूप में 50 जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी। वहीं इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
बारबाडोस में इस समय (शुक्रवार रात) भी बारिश हो रही है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो मौजूद हैं जिसमें भारी बारिश होती हुई नजर आ रही है।
वेदर अंडरग्राउंड की खबर के मुताबिक आज बारिश की संभावना 70 प्रतिशत है। दिन में सूरज निकलने की संभावना भी कम ही है। ऐसे में मैच में बारिश का खलल होना लगभग तय माना जा रहा है।
आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका और भारत एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारत साल 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है। वहीं साउथ अफ्रीका को भी पहला वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार है।
न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप फाइनल के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया है। केंसिंग्टन ओवल में खेले जाने वाले फाइनल के लिए रिचर्ड केटलबोरो टीवी अंपायर होंगे, जबकि रॉड टकर चौथे अंपायर होंगे। रिची रिचर्डसन मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पहले इंद्रदेवपर निगाहें हैं। बारबाडोस से बड़ा अपडेट है। बारिश शुरू हो गई। काफी तेज बारिश हो रही है।
