भारत ने 29 जून 2024 की रात (भारतीय समयानुसार) 11 साल का सूखा खत्म किया। रोहित शर्मा ने भारत के 11 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने में कामयाबी हासिल की। भारतीय क्रिकेट टीम ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीती थी। भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद वह अब टी20 विश्व कप चैंपियन बना है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना पाई।
IND vs SA Final Match Live Score Streaming Online in Hindi: Watch Here
भारत ने 4.3 ओवर में 34 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल ने पारी संभाली। विराट कोहली ने 59 गेंद में 76, अक्षर पटेल ने 31 गेंद में 47 और शिवम दुबे ने 16 गेंद 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 23 और एनरिक नॉर्खिया ने 26 रन देकर 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल रन आउट हुए। मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।
अच्छी नहीं हुई थी साउथ अफ्रीका की शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, उसने 2.3 ओवर में महज 12 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और क्विंटन डिकॉक ने तीसरे विकेट के लिए 8.4 ओवर में स्कोर 70 रन पहुंचा दिया। ट्रिस्टन स्टब्स को जब अक्षर पटेल ने बोल्ड किया तो हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने 27 गेंद में 52 रन बनाए।
हेनरिक क्लासेन ने एक समय पलट दिया था पासा
हेनरिक क्लासेन ने अक्षर पटेल के एक ओवर में 24 रन ठोककर मैच को भारत के हाथ से लगभग छीन ही लिया था। दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंद पर सिर्फ 30 रन चाहिए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच ने क्लासेन की पारी का अंत किया। यहां से जसप्रीत बुमराह ने जिम्मेदारी संभाली और साउथ अफ्रीका पिछड़ता चला गया। अर्शदीप सिंह ने भी अहम भूमिका निभा्ई और हार्दिक पंड्या ने शानदार तरीके से खेल को समाप्त किया।
इससे पहले टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने भी बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं है। इस मैच को लेकर मौसम का पूर्वानुमान था कि भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल की तरह बारिश व्यवधान डालेगी, लेकिन अच्छी बात यह रही कि बारिश नहीं हुई।
IND vs SA Final Match Live Cricket Score T20 World Cup Live Updates In Hindi: Watch Here
साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।।
अर्शदीप सिंह 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। आखिरी ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर डेविड मिलर का विकेट लिया। पांचवीं गेंद पर रबाडा को भी पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी गेंद पर नॉर्खिया एक रन ही ले पाए। इसके साथ ही भारतीय टीम टी20 चैंपियन बन गई।
जसप्रीत बुमराह 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर मार्को यानसेन को बोल्ड किया। यानसेन 4 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए आए। महाराज ने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। 18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 157 रन है। मिलर के 14 गेंद में 18 रन हैं।
हार्दिक पंड्या 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। क्लासेन 27 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मार्को यानसेन क्रीज पर आए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन है।
अक्षर पटेल 15वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से साउथ अफ्रीका के खाते में 24 रन आए। हेनरिक क्लासेन ने उनकी पहली गेंद पर चार, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर फिर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। क्लासेन के 22 गेंद में 49 रन हैं। मिलर के 7 गेंद में 14 रन हैं।
अर्शदीप सिंह 13वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर डिकॉक ने छक्का लगाने की कोशिश, लेकिन बाउंड्री लाइन पर कुलदीप यादव ने उन्हें लपक लिया। डिकॉक 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। डिकॉकी की जगह डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए। मिलर ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर क्लासेन ने 2 रन लिए। 13 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 109 रन है।
कुलदीप यादव 12वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर क्लासेन ने फिर छक्का (तीसरी गेंद पर) लगाया। इस ओवर से साउथ अफ्रीका के खाते में 8 रन आए। 12 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन है। क्लासेन के 13 गेंद में 23 और डिकॉक के 29 गेंद में 35 रन हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।
रविंद्र जडेजा 11वां ओवर लेकर आए। क्लासेन ने पहली गेंद पर 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर डिकॉक ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर क्लासेन ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया। पाचंवीं गेंद पर डिकॉक ने 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर भी डिकॉक ने 1 रन लिया। 11 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन है। डिकॉक के 26 गेंद में 34 रन और क्लासेन के 10 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 14 गेंद में 23 रन की साझेदारी हो चुकी है।
हार्दिक पंड्या 10वां ओवर लेकर आए। हेनरिक क्लासेन उनकी शुरुआती 3 गेंद में कोई रन नहीं ले पाए, लेकिन चौथी गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर 1 रन लिया यह नोबॉल भी हो गई। अगली गेंद पर डिकॉक ने 1 लिया। आखिरी गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया। 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 81 रन है। डिकॉक के 23 गेंद में 30 रन हैं।
अक्षर पटेल 9वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अक्षर ने स्टब्स को बोल्ड किया। ट्रिस्टन स्टब्स 21 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टब्स की जगह हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए। 9 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 71 रन है। डिकॉक के 22 गेंद में 29 रन हैं।
कुलदीप यादव 8वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर स्टब्स ने चौका और आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने छक्का लगाया। इस ओवर से साउथ अफ्रीका के खाते में 13 रन आए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन है। स्टब्स के 17 गेंद में 24 और डिकॉक के 21 गेंद में 28 रन हैं। दोनों के बीच 33 गेंद में 52 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अक्षर पटेल 7वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्टब्स ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से साउथ अफ्रीका के खाते में 7 रन आए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 49 रन है। डिकॉक के 18 गेंद में 21 और स्टब्स के 14 गेंद में 18 रन हैं। दोनों के बीच 27 गेंद में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है।
कुलदीप यादव छठा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से साउथ अफ्रीका के खाते में 10 रन आए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 42 रन है। डिकॉक के 15 गेंद में 20 और स्टब्स के 11 गेंद में 12 रन हैं। दोनों के बीच 21 गेंद में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को विकेट की बहुत जरूरत है।
अक्षर पटेल पांचवां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद डॉट रही। हालांकि, दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर स्टब्स ने 1 रन लिया। पांचवीं गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर पर शॉट खेलकर क्विंटन डिकॉक ने चौका लगा दिया। इस ओवर से साउथ अफ्रीका के खाते में 10 रन आए। पांच ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 32 रन है। स्टब्स के गेंद 8 गेंद में 7 और डिकॉक के 12 गेंद में 15 रन हैं। दोनों के बीच 15 गेंद में 20 रन की साझेदारी हो चुकी है।
तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। एडेन मार्कराम 5 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आए। तीन ओवर के बाद साउथ अफ्रीका स्कोर 2 विकेट पर 14 रन है।
दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया। रीजा 5 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रीजा की जगह एडेन मार्कराम बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 11 रन है।
साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए। तीसरी गेंद पर लेग बाई से 1 रन चुराकर टीम का खाता खोला। डिकॉक ने 5वीं गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। एक ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है। रीजा के 4 गेंद में 4 और डिकॉक के 2 गेंद में 1 रन हैं।
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। उसने 2 ओवर में 2 विकेट (रोहित शर्मा और ऋषभ पंत) गंवा दिए थे। पांचवें ओवर में सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच साझेदारी बनी। अक्षर पटेल अर्धशतक से भले ही चूक गए हों, लेकिन टीम के लिए जरूरी काम कर गए। उनके और कोहली के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। कोहली ने फिर शिवम दुबे के साथ 57 रन की साझेदारी की और भारत को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। पिच ने अब तक जैसा बर्ताव किया है उसे देखते हुए तो लग रहा है कि यह फाइटिंग स्कोर है।
एनरिक नॉर्खिया 20वां ओवर लेकर आए। इस ओवर भारत ने 2 विकेट गंवाए। शिवम दुबे चौथी गेंद पर डेविड मिलर के हाथों लपके गए। रविंद्र जडेजा आखिरी गेंद पर केशव महाराज के हाथों कैच आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 2 गेंद में 2 रन बनाए। शिवम दुबे 16 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए।
मार्को यानसेन 19वां ओवर लेकर आए। कोहली ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, पांचवीं गेंद को फिर से बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश में कगिसो रबाडा को अपना कैच थमा बैठे। कोहली 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। कोहली की जगह हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 167 रन है।
एनरिक नॉर्खिया 17वां ओवर लेकर आए। कोहली ने उनकी 5वीं गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 134 रन था। कगिसो रबाडा 18वां ओवर लेकर आए। कोहली ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर 1 रन लिया। अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 4 विकेट पर 150 रन है। कोहली के 53 गेंद में 64 रन हैं। शिवम के 13 गेंद में 22 रन हैं।
तबरेज शम्सी 16वां ओवर लेकर आए। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 126 रन है। विराट कोहली के 45 गेंद में 48 और शिवम दुबे के 9 गेंद में 15 रन हैं। शिवम दुबे ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। कोहली और शिवम दुबे के बीच 15 गेंद में 20 रन की साझेदारी हुई है।
मार्को यानसेन 15वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में 10 रन आए। शिवम दुबे ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 118 रन है। कोहली के 43 गेंद में 46 रन हैं। शिवम दुबे के 5 गेंद में 9 रन हैं।
कगिसो रबाडा 14वां ओवर लेकर आए। अक्षर पटेल ने उनकी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर एक रन लिया। अगली गेंद वाइड रही, लेकिन तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हो गए। वह एक चौके और 4 छक्के की मदद से 31 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल की जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए। कोहली ने चौथी गेंद पर 1 रन लिया। पांचवी गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद को कवर की ओर खेलकर शिवम दुबे ने एक रन लिया और अपना खाता खोला। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 108 रन है। कोहली के 40 गेंद में 44 रन हैं।
एनरिक नॉर्खिया 13वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर कोहली ने उनकी पहली गेंद पर 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर अक्षर ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद डॉट रही। कोहली ने चौथी गेंद पर 1 रन लिया। अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने एक रन लिया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 98 रन है। कोहली के 38 गेंद में 43 और अक्षर पटेल के 29 गेंद में 40 रन हैं। दोनों के बीच 51 गेंद में 64 रन की साझेदारी हो चुकी है।
तबरेज शम्सी 12वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में 11 रन आए। अक्षर पटेल ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। उनका इस पारी में यह तीसरा छक्का है। भारत का स्कोर 12 ओवर के बाद 3 विकेट पर 93 रन है। अक्षर पटेल के 26 गेंद में 38 और विराट कोहली के 35 गेंद में 41 रन हैं। दोनों के बीच 45 गेंद में 59 रन की साझेदारी हुई है।
मार्को यानसेन 11वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में 7 रन आए। भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 3 विकेट पर 82 रन है। कोहली के 32 गेंद में 39 और अक्षर पटेल के 23 गेंद में 29 रन हैं।
तबरेज शम्सी 10वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में 7 रन आए। कोहली ने उनकी आखिरी 2 गेंदों पर 2-2 रन लेकर अपने और भारत के खाते में 4 रन जोड़े। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन है। कोहली के 29 गेंद में 36 और अक्षर पटेल के 20 गेंद में 26 रन हैं।
केशव महाराज 9वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से भारत के खाते में 9 रन आए। अक्षर पटेल ने इस ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद डॉट रही। अक्षर पटेल के 17 गेंद में 25 और विराट कोहली के 26 गेंद में 31 रन हैं। अक्षर अब तक 2 छक्के और एक चौका लगा चुके हैं। अक्षर और विराट के बीच 27 गेंद में 34 रन की साझेदारी हुई है।
एनरिक नॉर्खिया 7वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 4 रन आए। आठवां ओवर एडेन मार्कराम लेकर आए। अक्षर पटेल ने उनकी पहली गेंद पर 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लिया। इस ओवर से भारत के खाते में 10 रन आए। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 59 रन है। कोहली के 24 गेंद में 29 रन और अक्षर पटेल के 13 गेंद में 18 रन हैं। दोनों के बीच 21 गेंद में 25 रन की साझेदारी हुई है।