इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के खिलाफ जीत हासिल तो कप्तान पैट कमिंस के नाम बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा। वह दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। कमिंस ने बीते एक साल में कप्तानी में शानदार परचम लहराया है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी। दोनों बार भारत को ही हराया।

अब पैट कमिंस ने आईपीएल 2024 में शानदार कप्तानी का नमूना पेश किया है। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स चैंपियन बनने से सिर्फ 1 कदम दूर है। अगर सनराइजर्स ने कोलकाता को फाइनल में हरा दिया तो महेंद्र सिंह धोनी के बाद पैट कमिंस एक ही सीजन में वनडे वर्ल्ड कप और आईपीएल जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में किया था कमाल

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में भारत वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में रहते हुए पांच आईपीएल खिताब जीते। जबकि कमिंस ने 2014 में नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए एक आईपीएल खिताब जीते थे। सनराइजर्स की बात करें तो वह एक बार डेविड वॉर्नर की कप्तानी में चैंपियन बनी है। कोलकाता की टीम 2 बार चैंपियन बनी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले छोड़ी कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 2023 में 5वीं बार चैंपियन बनी। उन्होंने आईपीएल 2024 शुरू होने से ठीक पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया था। डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए चेन्नई के सीजन अच्छा नहीं रहा। वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उसे हराकर प्लेऑफ में नहीं पहुंचने दिया था।