IPL 2024 Final (कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल फाइनल): इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के फाइनल में 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती। इससे पहले वह आईपीएल 2012 और 2014 में चैंपियन बनी थी।

KKR ने 57 गेंद शेष रहते IPL Final जीतकर रचा इतिहास, पैट कमिंस की टीम के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। आईपीएल फाइनल में यह किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले यह आंकड़ा 125/9 था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। (सोर्स- X/@KKRiders)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 10.3 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। हालांकि, KKR की शुरुआत ठीक नही रही थी। सुनील नरेन 2 गेंद में 6 रन बना पवेलियन लौट गए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। रहमानुल्लाह गुरबाज 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए।

वेंकटेश अय्यर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। यह आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट में उनका लगातार चौथा 50+ स्कोर है। उन्होंने लेंडल सिमंस के (50+ के 3 स्कोर) को पीछे छोड़ा। केवल सुरेश रैना ने ही आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट में उनसे ज्यादा 50+ से (7 बार) स्कोर बनाए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 3 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाया। हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। उनके अलावा एडेन मार्कराम ने 20, नितीश रेड्डी ने 13 और हेनरिक क्लासेन ने 16 रन बनाए। पैट कमिंस के अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

IPL 2024 Final LIVE, KKR vs SRH Match Live Full Scorecard: Watch Here

केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने 2.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा ने 24 और वरुण चक्रवर्ती ने 9 रन देकर 1-1 विकेट लिए। KKR के 6 गेंदबाजों ने विकेट लिए। IPL फाइनल में यह दूसरी बार है जब 6 गेंदबाजों ने विकेट लिए। इससे पहले 2013 में ईडन गार्डन पर MI और CSK के मैच में ऐसा हुआ था। बता दें कि टॉस हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Kolkata Knight Riders 
114/2 (10.3)

vs

Sunrisers Hyderabad  
113 (18.3)

Match Ended ( Day – Final )
Kolkata Knight Riders beat Sunrisers Hyderabad by 8 wickets

Live Updates
22:31 (IST) 26 May 2024
तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स

शाहबाज दसवां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर वेंकटेश ने एक रन लिया और कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 2 विकेट पर 114 रन हो गया। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती। इससे पहले उसने आईपीएल 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती थी।

22:22 (IST) 26 May 2024
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score: केकेआर को लगा दूसरा झटका, गुरबाज लौटे पवेलियन

शाहबाज अहमद नौवां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर गुरबाज ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही केकेआर का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। हालांकि, अगली गेंद पर गुरबाज को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दे दिया। गुरबाज ने रिव्यू लिया। गुरबाज ने फुलर को स्वीप करने की कोशिश की थी, लेकिन इसे उनका दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि बॉल ट्रेकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसी कारण से अंपायर ने सिर्फ रिप्ले देखा और कहा कि उनके पास मैदानी अंपायर के फैसले को बदलने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

22:13 (IST) 26 May 2024
IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: केकेआर ने 8 ओवर में बनाए 93 रन

आठ ओवर का खेल हो चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 1 विकेट पर 93 रन है। वेंकटेश अय्यर के 17 गेंद में 44 और रहमानुल्लाह गुरबाज के 29 गेंद में 33 रन हैं। दोनों के बीच 40 गेंद में 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब उसे जीत के लिए सिर्फ 21 रन बनाने हैं।

22:03 (IST) 26 May 2024
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score: 6 ओवर में ठोक दिए 72 रन

केकेआर की पारी के पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) का खेल हो चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 1 विकेट पर 72 रन है। वेंकटेश अय्यरके 12 गेंद में 40 रन हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज के 22 गेंद में 21 रन हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।

21:52 (IST) 26 May 2024
IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: कोलकाता ने 4 ओवर में बनाए 46 रन

कोलकाता की पारी के 4 ओवर हो चुके हैं। कोलकाता का स्कोर 1 विकेट पर 46 रन है। रहमानुल्लाह गुरबाज के 16 गेंद में 15 और वेंकटेश अय्यर के 6 गेंद में 20 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। वेंकटेश ने अब तक 1 चौका और 2 छक्के लगाए हैं।

21:40 (IST) 26 May 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: सुनील नरेन लौटे पवेलियन

पैट कमिंस दूसरा ओवर लेकर आए। सुनील नरेन ने उनकी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि, दूसरी गेंद पर उन्होंने डीप स्क्वायर लेग पर शाहबाज अहमद को अपना कैच थमा दिया। शाहबाज ने बहुत अच्छा कैच पकड़ा। सुनील नरेन की जगह वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए। कमिंस की अगली गेंद वाइड रही। इस गेंद पर 2 रन आए। पांचवीं गेंद पर गुरबाज ने चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 17 रन है।

21:34 (IST) 26 May 2024
IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: पहले ओवर से केकेआर के खाते में आए सिर्फ 5 रन

केकेआर की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने पारी की शुरुआत की। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। पहले ओवर से केकेआर के खाते में 5 रन आए। रहमानुल्लाह गुरबाज के 6 गेंद में 4 रन हैं। सुनील नरेन का अभी खाता नहीं खुला है।

21:26 (IST) 26 May 2024
IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: ऐसा रहा केकेआर के गेंदबाजों का प्रदर्शन

धमाकेदार शुरुआत के लिए प्रसिद्ध सनराइजर्स हैदराबाद को नॉकआउट में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार दूसरी बार पूरी तरह से बैकफुट पर रखा। मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में शुरुआती झटके दिए। वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने बीच के ओवरों में विकेट निकाले। बाकी का काम आंद्रे रसेल और सुनील नरेन की जोड़ी ने मिलकर कर दिया।

21:24 (IST) 26 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: हैदराबाद ने 18.3 ओवर में बनाए 113 रन

आंद्रे रसेल 19वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर पैट कमिंस ने मिचेल स्टार्क को अपना कैच थमा दिया। इसके साथ ही हैदराबाद की पारी का अंत हो गया। अब KKR को तीसीर बार आईपीएल चैंपियन बनने के लिए 114 रन चाहिए।

21:22 (IST) 26 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: नरेन ने भी झटका विकेट

सुनील नरेन 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने शुरुआती 4 गेंद में पांच रन दिये और पांचवीं गेंद पर जयदेव उनादकट को पवेलियन की राह दिखा दी। सुनील नरेन की यह गेंद ऑफ स्टम्प पर लेंथ बॉल थी। उनादकट पूरी तरह बीट हुए गेंद सीधे पैड पर लगी।

21:09 (IST) 26 May 2024
IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद का स्कोर 108/8

17 ओवर का खेल हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट पर 108 रन है। पैट कमिंस के 13 गेंद में 20 और जयदेव उनादकट के 9 गेंद में 3 रन हैं। हर्षित राणा 17वां ओवर लेकर आए थे। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 10 रन आए।

20:58 (IST) 26 May 2024
IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: मेडन ओवर और विकेट भी
  • हर्षित राणा 14वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन अपना विकेट गंवा बैठे। हर्षित की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई थी। हेनरिक क्लासेन ने कवर की दिशा में खेलने की कोशिश की,लेकिन गेंद बल्ले पर लगने के बाद विकेट पर जा लगी। क्लासेन 17 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन की जगह जयदेव उनादकट बल्लेबाजी के लिए
  • दूसरी गेंद डॉट रही।
  • तीसरी गेंद पर उनादकट बीट हुए। केकेआर ने रिव्यू लिया, लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला कायम रहा।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद भी डॉट रही।
  • हर्षित राणा का यह ओवर मेडन रहा और इसमें उन्होंने एक विकेट भी लिया। कमाल की गेंदबाजी। हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट पर 90 रन है।
  • 20:48 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: रसेल ने फिर झटका विकेट
  • आंद्रे रसेल 13वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर अब्दुल समद ने 2 रन लिये।
  • दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद पर रसेल ने अब्दुल समद को विकेट के पीछे गुरबाज के हाथों कैच कराया। अब्दुल समद 4 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब्दुल समद की जगह पैट कमिंस बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • पांचवीं गेंद पर पैट कमिंस ने चौका लगाया।
  • छठी गेंद पर पैट कमिंस ने 1 रन लिया।
  • 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 7 विकेट पर 82 रन है।
  • 20:44 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: 12वें ओवर से भी केकेआर को मिला विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती 12वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद डॉट रही।
  • चौथी गेंद भी डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने शाहबाद अहमद को सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। शाहबाज अहमद 7 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। शाहबाज अहमद की जगह अब्दुल समद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में (ट्रेविस हेड की जगह) बल्लेबाजी के लिए आए।
  • छठी गेंद पर अब्दुल समद ने 1 रन लिया।
  • 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट पर 72 रन है।
  • 20:32 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: रसेल आए और केकेआर को विकेट दिलाया
  • आंद्रे रसेल 11वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद पर एडेन मार्कराम अपना विकेट गंवा बैठे। हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रसेल की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर शॉर्ट पिच थी। मार्कराम ने स्टेट शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन मिचेल स्टार्क ने थोड़ी मेहनत के बाद उनका कैच लपक लिया। एडेन मार्कराम 23 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। मार्कराम की जगह शाहबाज अहमद बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • तीसरी गेंद पर शाहबाज ने 2 रन लिये।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद पर शाहबाज अहमद ने छक्का जड़ दिया।
  • हैदराबाद का स्कोर 11 ओवर के बाद 5 विकेट पर 70 रन है। शाहबाज के 4 गेंद में 8 और क्लासेन के 10 गेंद में 11 रन हैं।
  • 20:28 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: सुनील नरेन ने अपने दूसरे ओवर में दिए सिर्फ 3 रन
  • सुनील नरेन 10वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद पर मार्कराम ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद भी डॉट रही।
  • दस ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 61 रन है। मार्कराम के 22 गेंद में 20 और क्लासेन के 9 गेंद में 10 रन हैं।
  • 20:25 (IST) 26 May 2024
    Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score: 9 ओवर के बाद SRH का स्कोर 58/4
  • हर्षित राणा 9वां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने चौका जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने एक रन लिया।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद भी डॉट रही।
  • छठी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने 1 रन लिया।
  • नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 58 रन है। क्लासेन के 7 गेंद में 8 रन हैं। मार्कराम के 18 गेंद में 19 रन हैं।
  • 20:23 (IST) 26 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: आठवें ओवर से SRH के खाते में सिर्फ 4 रन
  • सुनील नरेन आठवां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद मार्कराम ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद पर मार्कराम ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने 1 रन लिया।
  • आठ ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन है। मार्कराम के 17 गेंद में 18 रन हैं।
  • 20:16 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: हैदराबाद ने 7वें ओवर में गंवाया अपना चौथा विकेट
  • हर्षित राणा सातवां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर नितीश रेड्डी ने चौका जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर नितीश रेड्डी ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद डॉट रही।
  • चौथी गेंद पर एडेन मार्कराम ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद भी डॉट रही।
  • छठी गेंद पर नितीश रेड्डी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें विकेट के पीछे गुरबाज ने लपका। नितीश 10 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हर्षित राणा की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फुलर थी। नितीश सीधे बल्ले से खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गुरबाज के दस्तानों में समां गई। इसके साथ ही टाइम आउट हो गया। सात ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 4 विकेट पर 47 रन है।
  • 20:08 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Cricket Score: छठे ओवर से SRH के खाते में आए 17 रन
  • वैभव अरोड़ा छठा ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद पर एडेन मार्कराम ने चौका जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने फिर चौका ठोक दिया।
  • तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने दौड़कर 1 रन लिया। हालांकि, यह रिस्की था। श्रेयस अय्यर का थ्रो अगर सीधा स्टम्प पर लगता तो मार्कराम को भी पवेलियन लौटना पड़ता।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद नितीश रेड्डी ने छक्का जड़ दिया।
  • छठी गेंद पर नितीश रेड्डी ने 1 रन लिया।
  • छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 40 रन है। एडेन मार्कराम के 11 गेंद में 15 और नितीश के 6 गेंद में 8 रन हैं। दोनों के बीच 10 गेंद में 19 रन की साझेदारी हो चुकी है।
  • 20:03 (IST) 26 May 2024
    Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score: पांचवें ओवर में कोलकाता को मिली तीसरी सफलता
  • मिचेल स्टार्क पांचवां ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी पर अपना विकेट गंवा बैठे। मिचेल स्टार्क की यह गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन में गुड लेंथ थी। राहुल त्रिपाठी लेग साइड में फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में टंग गई और रमनदीप सिंह ने मिडविकेट पर बहुत ही शानदार कैच लपका। राहुल त्रिपाठी 13 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल त्रिपाठी की जगह नितीश रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सुनील नरेन की तरह उनका भी आज जन्मदिन है।
  • तीसरी गेंद पर नितीश रेड्डी ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
  • चौथी गेंद एडेन मार्कराम ने 1 रन लिया।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद भी डॉट रही।
  • पांच ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 3 विकेट पर 23 रन है। एडेन मार्कराम के 8 गेंद में 6 रन है। नितीश के 3 गेंद में 1 रन हैं।
  • 19:54 (IST) 26 May 2024
    Live Cricket Score, IPL 2024, KKR vs SRH: चौथे ओवर में वैभव ने फेंकी 3 वाइड गेंदें
  • वैभव अरोड़ा चौथा ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद भी वाइड रही।
  • अगली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने 1 रन लिया।
  • दूसरी गेंद डॉट रही।
  • तीसरी गेंद एडेन मार्कराम ने 1 रन लिया।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद वाइड रही।
  • अगली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने 1 रन लिया।
  • छठी गेंद डॉट रही।
  • चौथे ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 6 रन आए। चार ओवर के बाद SRH का स्कोर 2 विकेट पर 21 रन है।
  • 19:50 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: तीसरे ओवर से SRH के खाते में आए 9 रन
  • मिचेल स्टार्क तीसरा ओवर लेकर आए।
  • पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने चौका जड़ दिया।
  • दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने 1 रन लिया।
  • तीसरी गेंद डॉट रही।
  • चौथी गेंद पर एडेन मार्कराम ने चौका जड़कर अपना खाता खोला।
  • पांचवीं गेंद डॉट रही।
  • छठी गेंद भी डॉट रही।
  • तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन है। राहुल के 8 गेंद में 7 और मार्कराम के 4 गेंद में 4 रन हैं।
  • 19:47 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, Live Cricket Score: दूसरे ओवर में सनराइजर्स ने गंवाया ट्रेविस हेड का विकेट
  • दूसरा ओवर वैभव अरोड़ा लेकर आए।
  • पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद भी डॉट रही।
  • तीसरी गेंद भी डॉट रही।
  • चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने लेग बाई से 2 रन चुरा लिये। गेंद रोकने की कोशिश में शायद रहमानुल्लाह गुरबाज चोटिल हो गए हैं। हालांकि, अभी वही विकेटकीपिंग कर रहे है।
  • पांचवीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने एक रन लिया।
  • छठी गेंद पर वैभव अरोड़ा ने ट्रेविस हेड को गोल्डन डक कर दिया। वैभव की यह गेंद चौथे स्टम्प की लाइन में गुड लेंथ थी। टप्पा खाने के बाद हल्की से बाहर की ओर निकली। ट्रेविस हेड ने खड़े-खड़े गेंद को कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद विकेटकीपर गुरबाज के दस्तानों में समां गई। ट्रेविस हेड की जगह एडेन मार्कराम बल्लेबाजी के लिए आए। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 6 रन है।
  • 19:38 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: सनराइजर्स को पहले ओवर में ही लगा झटका, अभिषेक लौटे पवेलियन
  • सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मिचेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए। अभिषेक शर्मा ने स्ट्राइक ली।
  • मिचेल स्टार्क की पहली गेंद डॉट रही।
  • दूसरी गेंद भी डॉट रही।
  • तीसरी गेंद भी डॉट रही।
  • चौथी गेंद को अभिषेक शर्मा ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर दो रन लिये।
  • पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क ने अभिषेक शर्मा को बोल्ड कर दिया। मिचेल स्टार्क की यह गेंद मिडिल स्टंप की लाइन में गुड लेंथ थी। अभिषेक शर्मा ने सीधे बल्ले से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद ऑफ स्टम्प पर जाकर लगी। अभिषेक 5 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए।
  • छठी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने हल्के हाथों से ऑफ साइड में खेलकर एक रन लिया और अपना खाता खोला।
  • 19:10 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Playing 11: ये है कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर सब्सीट्यूट्स: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

    19:09 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Playing 11: ये है सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

    सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर सब्सीट्यूट्स: उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।

    19:07 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Toss Update: SRH ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

    आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीत लिया है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। केकेआर के कप्तान ने कहा कि यदि वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनते। उन्होंने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। एसआरएच की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। अब्दुल समद की जगह शाहबाज अहमद प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

    18:58 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

    अब टॉस के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। स्टेडियम पर क्रिकेट फैंस की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, ह्यूमिडिटी (आर्द्रता का स्तर) लेवल बहुत ज्यादा 72% है।

    18:39 (IST) 26 May 2024
    IPL 2024, KKR vs SRH: समय पर ही होगा टॉस!

    चेन्नई में अभी बादल छाए हुए हैं। शाम 7 बजे टॉस होना है। ऐसे में प्रशंसक सोच रहे होंगे कि क्या समय पर टॉस हो भी पाएगा या नहीं? हालांकि, चेन्नई से जो खबरें आ रहीं हैं उनके मुताबिक, टॉस समय पर होने की पूरी-पूरी संभावना है। टॉस के बाद दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी।