Kolkata Knight Riders Vs Lucknow Super Giants Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 4 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन पर खेले गए इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऋषभ पंत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 234 रन ही बना पाई। रिंकू सिंह 15 गेंद में 38 और हर्षित राणा 9 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Kolkata Knight Riders 
234/7 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
238/3 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 21 )
Lucknow Super Giants beat Kolkata Knight Riders by 4 runs

7 ओवर में हो गया केकेआर के साथ खेला

केकेआर का टीम मैनेजमेंट सोच रहा होगा कि आखिरी 8 ओवर में क्या हो गया। वह आराम से लक्ष्य का पीछा कर रहे थी, लेकिन अचानक रास्ता भटक गई। भले ही क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए थे लेकिन अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अजिंक्य रहाणे लगातार बाउंड्री लगाते रहे।

केकेआर ने पावरप्ले में 90/1 रन बनाए। केकेआर ने लक्ष्य का पीछा करने की तैयारी कर ली थी। अजिंक्य रहाणे ने साझेदारी करना जारी रखा। उन्होंने सुनील नरेन के बाद वेंकटेश अय्यर के साथ दूसरी 50+ रन की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने भी अजिंक्य रहाणे का पूरा साथ दिया। जब यह जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी तो ऐसा लग रहा था कि घरेलू टीम आराम से मैच जीत लेगी।

पंत ने खेल की गति धीमी की और अपने गेंदबाजों को राहत दी

अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद तस्वीर आहिस्ता-आहिस्ता बदलने लगी और मैच अंत में लखनऊ के पाले में आ गया। ऋषभ पंत ने वही किया जो उन्होंने टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान किया था। ऋषभ पंत ने गति धीमी की और अपने गेंदबाजों को राहत दी। केकेआर का 12 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 149 रन था। तभी ऋषभ पंत ने अपनी पीठ में कुछ समस्या बताई। उन्हें उपचार दिया गया। इस दौरान खेल थोड़ी देर रुका रहा।

केकेआर ने 20 गेंद में 23 रन के भीतर गंवाए 5 विकेट

फिर शार्दुल ठाकुर ने साझेदारी तोड़ी और KKR ने अगली 20 गेंद में 23 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए। केकेआर का 12.5 ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 162 रन था। यह 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन हो गया। रिंकू सिंह ने अंत में पूरी कोशिश की, लेकिन चीजें उनसे बहुत दूर जा चुकी थीं। लखनऊ की इस जीत का श्रेय ऋषभ पंत को जाता है।

पंत ने गेंदबाजों का अच्छे से रोटेट किया

पंत ने न केवल खेल की गति धीमी की, बल्कि गेंदबाजों को (आखिरी 3 ओवर में 2 स्पिनर्स के लिए 1-1 ओवर बचाए रखा और तेज गेंदबाजों का सपोर्ट किया) अच्छी तरह से रोटेट कराया। लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की बात करें तो उसकी ओर से मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम ने कमाल की बल्लेबाजी की। एडेन मार्करम ने शानदार शुरुआत की।

मार्कराम, मार्श और पूरन ने LSG को पहुंचाया 200 के पार

एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। इसमें से मार्कराम ने 19 गेंद में 36 और मिचेल मार्श ने 17 गेंद में 21 रन ठोके थे। जल्द ही मिचेल मार्श ने स्टेयरिंग संभाली। मिचेल मार्श ने 5 मैच में चौथा अर्धशतक लगाया। फिर निकोलस पूरन ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया।

इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का विकल्प चुना। उन्होंने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। मोईन अली की जगह स्पेंसर जॉनसन आखिरी एकादश में शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

Live Updates
19:27 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR: लखनऊ ने 4 रन से जीता मुकाबला

रवि बिश्नोई आखिरी ओवर लेकर आए। उनके ओवर में केकेआर को 24 रन चाहिए थे। हर्षित राणा स्ट्राइक पर थे। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी। रिंकू सिंह ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया। आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अपनी टीम की झोली में जीत नहीं डाल पाए। केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट पर 234 रन ही बना पाई। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स 4 रन से मैच जीत गई।

19:18 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE CRICKET SCORE: केकेआर का स्कोर 201/7

दिग्वेश राठी 18वां ओवर लेकर आए। उनका यह काफी किफायती रहा। सिर्फ 7 रन दिए। केकेआर का स्कोर 7 विकेट पर 201 रन है। केकेआर ने पिछले 5 ओवर में 4 विकेट गंवाए और सिर्फ 39 रन बनाए।

19:09 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR: केकेआर ने गंवाया अब आंद्रे रसेल का विकेट

16 ओवरका खेल हो चुका है। केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 185 रन है। शार्दुल ठाकुर 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर आंद्रे रसेल को डेविड मिलर के हाथों कैच करा दिया। आंद्रे रसेल 4 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी जगह हर्षित राणा बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला।

19:03 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE CRICKET SCORE: वेंकटेश अय्यर लौटे पवेलियन

आकाशदीप 16वां ओवर लेकर आए। वेंकटेश अय्यर ने पहली गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, अगली गेंद पर एडेन मार्कराम को अपना कैच थमा बैठे। वह 4 चौके और एक छक्के की मदद से 29 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए।

19:01 (IST) 8 Apr 2025
ऐसा रहा 11 से 15 ओवर तक का खेल

टाइमआउट! केकेआर के लिए अब मांग दर 13 से अधिक हो गई है और केकेआर ने अपनी आधी टीम खो दी है। वेंकटेश अय्यर भी अपनी लय खो चुके हैं।

पिछले 11 से 15 ओवर के खेल की बात करें तो अजिंक्य रहाणे ने सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। उन्होंने बाउंड्री के साथ यह उपलब्धि हासिल की। आवेश ने किफायती ओवर फेंका, आवश्यक रन दर 12 रन पर लौट आई। शार्दुल ठाकुर ने अजिंक्य रहाणे के खिलाफ पांच वाइड फेंकी, लेकिन उसी ओवर में उनका विकेट ले लिया। रमनदीप सिंह का प्रमोशन काम नहीं आया, वह पवेलियन लौट गए। अगले ओवर में अंगकृष रघुवंशी भी चले गए। अब केकेआर को 5 ओवर में 66 रन की आवश्यकता है और एलएसजी वापसी कर चुकी है।

18:58 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE SCORE: केकेआर ने फिर गंवाया विकेट

आवेश खान 15वां ओवर लेकर आए। उनका यह ओवर काफी किफायती भी रहा और विकेट भी लाया। अंगकृष रघुवंशी ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अंगकृष रघुवंशी 4 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केकेआर का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन है। वेंकटेश अय्यर के 27 गेंद में 21 रन हैं। इसके साथ ही स्ट्रैटिजिक टाइम आउट का समय हो गया।

18:52 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE: रमनदीप सिंह भी लौटे पवेलियन

रवि बिश्नोई 14वां ओवर लेकर आए। उनका यह ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिहाज से बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए और रमनदीप सिंह का विकेट भी झटक लिया। केकेआर का स्कोर 14 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन है। रमनदीप सिंह 2 गेंद में 1 रन ही बना पाए। अब उनकी जगह अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

18:44 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR: केकेआर ने गंवाया अजिंक्य रहाणे का विकेट

शार्दुल ठाकुर 13वां ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती 5 गेंदें वाइड रहीं। चौथी गेंद पर रहाणे ने चौका लगाया। हालांकि, आखिरी गेंद पर वह एक्स्ट्रा कवर पर निकोलस पूरन को अपना कैच थमा बैठे। वह 35 गेंद में 61 रनबनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह रमनदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। केकेआर का स्कोर 13 ओवर में 3 विकेट पर 162 रन है।

18:37 (IST) 8 Apr 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स को 48 गेंद में चाहिए 90 रन

अभी आंकड़े यह है कि केकेआर को 48 गेंद में 90 रन बनाने हैं और उसके 8 विकेट गिरना शेष हैं। इस बीच पंत की पीठ में कुछ समस्या है। उन्हें उपचार मिल रहा है, इसलिए खेल में थोड़ी रुकावट है। इस बीच, उनके प्रतिद्वंद्वी चेहरे पर मुस्कान लिए केला खा रहे हैं। ऋषभ पंत दर्द में दिख रहे हैं, लेकिन वह मैदान पर बने रहेंगे।

18:33 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE CRICKET SCORE: केकेआर ने 12 ओवर में बनाए 149 रन, गंवाए नरेन और डिकॉक के विकेट

केकेआर की पारी के 12 ओवर हो चुके हैं। स्कोर 2 विकेट पर 149 रन हैं। अजिंक्य रहाणे के 30 गेंद में 54 रन हैं। वेंकटेश अय्यर के 20 गेंद में 36 रन हैं। दोनों के बीच 34 गेंद में 58 रन की साझेदारी हुई है। अजिंक्य रहाणे ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

18:23 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE SCORE: वेंकटेश अय्यर ने लगाया छक्का

रवि बिश्नोई 10वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से केकेआर के खाते में 13 रन आए। अजिंक्य रहाणे ने पहली गेंद पर चौका लगाया। वेंकटेश अय्यर ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 129 रन है। अजिंक्य रहाणे के 25 गेंद में 47 रन हैं। वेंकटेश अय्यर के 13 गेंद में 24 रन हैं।

18:15 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE: केकेआर के 7 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन

रवि बिश्नोई 8वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में वेंकटेश अय्यर ने 2 चौके (दूसरी और आखिरी) लगाए। इस ओवर से केकेआर के खाते में 11 रन आए। केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 107 रन है। अजिंक्य रहाणे के 19 गेंद में 38 और वेंकटेश अय्यर के 7 गेंद में 12 रन हैं।

18:11 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR: दिग्वेश राठी ने सुनील नरेन को भेजा पवेलियन

दिग्वेश सिंह राठी सातवां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर अपने आइडल सुनील नरेन को एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया। सुनील नरेन 13 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। सुनील नरेन की जगह वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए। सात ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 96 रन है। अजिंक्य रहाणे के 17 गेंद में 37 और वेंकटेश अय्यर के 3 गेंद में 3 रन हैं।

18:04 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE CRICKET SCORE: केकेआर ने पावरप्ले में बनाए 90 रन

आवेश खान छठा ओवर लेकर आए। अजिंक्य रहाणे ने उनकी पहली और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही सुनील नरेन के साथ 19 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 90 रन है। अजिंक्य रहाणे के 15 गेंद में 35 और सुनील नरेन के 12 गेंद में 30 रन हैं।

17:58 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE SCORE: पांचवें ओवर से केकेआर के खाते में आए 13 रन

आकाशदीप पांचवां ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती 2 गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने चौके लगाए। आखिरी गेंद पर सुनील नरेन ने चौका लगाया। इस ओवर से केकेआर के खाते में 13 रन आए। रहाणे और नरेन के बीच 15 गेंद में 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। केकेआर का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 73 रन है।

17:53 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE: केकेआर ने 4 ओवर में बनाए 60 रन

शार्दुल ठाकुर चौथा ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर सुनीन नरेन ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, शार्दुल की अगली दोनों गेंदें वाइड रहीं। पांचवीं गेंद डॉट रही। अगली गेंद फिर वाइड रही। आखिरी गेंद पर सुनीन नरेन ने चौका लगाया। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर से केकेआर के खाते में 15 रन आए। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 60 रन है। सुनीन नरेन के 11 गेंद में 26 और अजिंक्य रहाणे के 4 गेंद में 9 रन हैं।

17:45 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR: डिकॉक लौटे पवेलियन, रहाणे ने चौके से खोला खाता

आकाशदीप तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे कैच की अपील की। खारिज हो गई तो DRS लिया, लेकिन बर्बाद कर दिया। अगली गेंद पर आकाशदीप और पंत दोनों ने क्विंटन डिकॉक के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। खारिज हो गई तो ऋषभ पंत ने फिर DRS ले लिया। इस बार उनका फैसला सही साबित हुआ। क्विंटन डिकॉक को पवेलियन लौटना पड़ा। वह 9 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है।

17:38 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE SCORE: दूसरे ओवर से केकेआर के खाते में आए 15 रन

शार्दुल ठाकुर दूसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से कोलकाता के खाते में 15 रन आए। पहली गेंद पर डिकॉक ने छक्का लगाया। सुनील नरेन ने आखिरी 2 गेंदों पर चौके जड़े। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन है। डिकॉक के 6 गेंद में 9 और सुनील नरेन के 6 गेंद में 15 रन हैं।

17:33 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE: केकेआर ने पहले ओवर में बनाए 16 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाशदीप पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर वाइड रही। विकेट के पीछे निकोलस पूरन भी उसे पकड़ नहीं पाए। अगली गेंद पर 1 रन लेकर डिकॉक ने अपना खाता खोला। अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद वाइड हो गई। अगली गेंद पर सुनील नरेन ने छक्का जड़कर अपना खाता खोला। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर सुनील नरेन ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर डिकॉक ने एक रन लिया। इस ओवर से केकेआर के खाते में 16 रन आए।

17:18 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE CRICKET SCORE: निकोलस पूरन ने बनाया आईपीएल का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की बात करें तो मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम ने कमाल की बल्लेबाजी की। अजिंक्य रहाणे द्वारा एलएसजी को बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद मार्करम ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। जल्द ही मिचेल मार्श ने भी गियर बदल लिया। मिचेल मार्श ने पांच मैचों में अपना चौथा अर्धशतक बनाया। फिर निकोलस पूरन आए और आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर केकेआर के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी।

17:15 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE SCORE: लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 238 रन

वैभव अरोड़ा 20वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से 11 रन बनाए। वैभव अरोड़ा की पहली गेंद पर निकोलस पूरन ने चौका लगाया। अगली गेंद वाइड रही। अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर पूरन ने एक रन लिया। अगली गेंद में डेविड मिलर ने दौड़कर 2 रन पूरे किए। पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन लिया। अगली गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर पूरन ने एक रन लिया। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन बनाए। निकोलस पूरन 36 गेंद में 87 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड मिलर 4 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

17:03 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE: हर्षित राणा ने झटका अब्दुल समद का विकेट

हर्षित राणा 19वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर अब्दुल समद ने चौका लगाया। हालांकि, दूसरी गेंद पर वह बोल्ड हो गए। अब्दुल समद 4 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए।

17:01 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE CRICKET SCORE: निकोलस पूरन ने रसेल के ओवर से बटोरे 24 रन

आंद्रे रसेल 18वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में निकोलस पूरन ने 24 रन ठोके। पूरन ने रसेल की पहली गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर छक्का, पांचवीं गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का लगाया। 18 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 217 रन है। निकोलस पूरन के 30 गेंद में 76 रन हैं। आंद्रे रसेल ने भले ही एक विकेट लिया हो, लेकिन वह 2 ओवर में 32 रन लुटा चुके हैं।

16:56 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE SCORE: निकोलस पूरन ने छक्का जड़ पूरा किया अपना पचासा

हर्षित राणा 17वां ओवर लेकर आए। निकोलस पूरन ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरन की यह फिफ्टी 21 बॉल में आई है। 17 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 193 रन है। निकोलस पूरन के 24 गेंद में 52 और अब्दुल समद के 2 गेंद में 2 रन हैं। दोनों के बीच 11 गेंद में 27 रन की साझेदारी हुई है।

16:52 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE: आंद्रे रसेल ने दिलाई केकेआर को दूसरी सफलता

आंद्रे रसेल 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। रसेल ने मिचेल मार्श को स्वीपर कवर के पास रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। मिचेल मार्श 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 48 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह अब्दुल समद बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। चौथी गेंद पर पूरन ने छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर पूरन ने एक रन लिया। 16 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 178 रन है। निकोलस पूरन के 19 गेंद में 39 रन हैं।

16:49 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE CRICKET SCORE: सुनील नरेन भी नहीं लगा पाए मिचेल और पूरन पर लगाम

सुनील नरेन 15वां ओवर लेकर आए और बहुत महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर से लखनऊ के खाते में 16 रन आए। निकोलस पूरन ने उनकी चौथी और छठी गेंद पर छक्का लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 170 रन है। निकोलस पूरन के 16 गेंद में 32 और मिचेल मार्श के 46 गेंद में 81 रन हैं। निकोलस पूरन ने 2 चौके और 3 छक्के लगाये हैं। मिचेल मार्श अब तक 6 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं।

16:43 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE SCORE: पूरन और मार्श ने 22 गेंद में ठोक दिए 55 रन

14 ओवर का खेल हो चुका है। वरुण चक्रवर्ती 14वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में मिचेल मार्श ने एक और निकोलस पूरन ने एक छक्का लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 14 ओवर में एक विकेट पर 155 रन है। निकोलस पूरन के 12 गेंद में 20 और मिचेल मार्श के 44 गेंद में 79 रन हैं। मिचेल मार्श अब तक 6 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। निकोलस पूरन ने 2 चौके और एक छक्का लगाया है। दोनों के बीच 22 गेंद में 55 रन की साझेदारी हुई है।

16:40 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE SCORE: वैभव अरोड़ा ने भी लुटाए 16 रन

वैभव अरोड़ा का ओवर भी महंगा रहा। उन्होंने भी 13वें ओवर में 16 रन दे दिए। ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया। वहीं दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।

16:23 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE: मिचेल मार्श का अर्धशतक

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श ने चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्श ने 36 गेंदों में अपने 50 रन पूरे कर लिए।

16:17 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LSG vs KKR LIVE CRICKET SCORE: हर्षित राणा ने केकेआर को दिलाई पहली सफलता

वरुण चक्रवर्ती 10वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर मिचेल मार्श ने चौका लगाया। अगली गेंद पर डॉट रही। तीसरी गेंद भी डॉट रही। चौथी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर मिचेल ने 1 रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर मार्कराम ने एक रन लिया। हर्षित राणा 11वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर मार्कराम ने चौका जड़ दिया। हालांकि, अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। वह 28 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाये।