गत चैम्पियन मुंबई ‘करो या मरो’ के मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी, तो बल्ले और गेंद दोनों से उसे अच्छी शुरुआत की दरकार होगी। तीन बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई अभी तक आठ में से दो ही मैच जीत सकी है और उस पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
दूसरी ओर आर अश्विन की कप्तानी में पंजाब ने सात में से पांच मैच जीते हैं और प्लेआफ में उसका प्रवेश लगभग तय लग रहा है। एक सप्ताह के ब्रेक से क्रिस गेल और के एल राहुल ने अपनी बैटरी चार्ज कर ली होगी और दर्शकों को यहां उनके बल्लों के आतिश उगलने की उम्मीद होगी। किंग्स इलेवन पंजाब टीम में भले ही कोई ‘पर्पल कैप’ या ‘ऑरेंज कैप ’ नहीं हो लेकिन टीम ने सामूहिक प्रयासों से उम्दा प्रदर्शन किया है। आईपीएल नीलामी के पहले दौर में नहीं बिक सके गेल घायल शेर की तरह उतरे और अब तक 252 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। राहुल ने 268 रन बना लिए हैं।अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीबुर रहमान ने 6 . 51 की इकानामी रेट से सात विकेट लिये हैं। तेज गेंदबाज अंकित राजपूत सात और एंड्रयू टाय नौ विकेट ले चुके हैं।
मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।
IPL 2018, KXIP vs MI :
-एंड्र्यू टाई को 19वां ओवर सौंपा गया। कुणाल पांड्या ने शानदार खेल दिखाते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर लेगबाई से मिले 4 रनों की बदौलत मुंबई ने मैच 6 विकेट से जीत लिया।
-18वां ओवर प्रगति पर है। गेंद स्टॉयनिस के हाथ में है। पहली गेंद पर 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा के बल्ले से निकला 4 रन। अगली गेंद पर 1 रन। अगली गेंद पर कुणाल पांड्या ने शानदार चौका लगाया। अगली गेंद पर कुणाल ने फिर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर कुणाल के बल्ले से शानदार छक्का।
-16 वां ओवर टाई के हाथ में। पहली गेंद पर एक रन लिया। रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। अगली गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर पांड्या क्लीन बोल्ड। बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में थे पांड्या। 13 गेदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे थे। कुणाल पांड्या नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर। पहली ही गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। जीत के लिए पंजाब को 24 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत है।
– एंड्र्यू टाइ को सौंपा अगला ओवर। पहली गेंद पर 1 रन लिया। कप्तान रोहित शर्मा नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर मौजूद। रोहित ने 1 रन लिया। अगली गेंद पर पांड्या ने चौका लगाया। अगली गेंदों पर तीन रन बने। आखिरी गेंद पर 1 रन लिया। मुंबई- 110/3 (14)
-स्टॉयनिस को गेंद सौंपी गई है। पहली गेंद पर सूर्यकुमार के बल्ले से निकले 4 रन। अगली गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सूर्य कुमार यादव केएल राहुल को कैच थमा बैठे।
-10वें ओवर में पंजाब ने गेंद अंकित राजपूत के हाथ में। स्ट्राइक पर हैं किशन। पहली गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने शानदार छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका लगाकर सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए। अगली गेंद पर 1रन लिया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 67 रन 1 विकेट के नुकसान पर।
-अंकित राजपूत अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर छक्का। चौथी बॉल पर यादव ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 12 रन। मुंबई- 32/0 (4)
–पंजाब की ओर से अंकित राजपूत पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर केएल राहुल ने कैच की अपील करते हुए रिव्यू लिया, जो बेकार गया। लास्ट बॉल पर छक्का। इस ओवर से कुल 7 रन। मुंबई- 13/0 (2)
-जसप्रीत बुमराह अपने आखिरी ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन के लिए दौड़। पांचवीं बॉल पर स्टोइनिस ने डबल लिया। इस ओवर से कुल 6 रन बने। पंजाब- 152/5 (19)
-मैक्क्लेनघन अपने अंतिम ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी गेंद स्लोअर वन, जिस पर नायर ने छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर दोनों बल्लेबाजों के बीच गफलत और करुण नायर रन आउट बाल-बाल बचे। लास्ट बॉल पर नायर कैच आउट। पंजाब- 132/4 (16)
–बेन कटिंग नए गेंदबाज। पहली बॉल पर सिंगल और गेल का अर्धशतक पूरा। अगली गेंद पर सिंगल। चौथी बॉल पर गेल छक्का लगाने की कोशिश में सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच। पंजाब को दूसरा झटका लगा। मैदान पर करुण नायर आ चुके हैं। इस ओवर से महज 3 रन। पंजाब- 88/2 (12)
-पंजाब ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 43, जबकि युवराज सिंह 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब इस वक्त 7.8 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
-हार्दिक पांड्या ने अपने दूसरे ओवर की शुरुआत वाइड डिलीवरी के साथ की। दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल। अगली दो बॉल डॉट। पांड्या गेल के सामने धीमी गति की गेंद डाल रहे हैं। पंजाब- 58/1 (8)
-मैक्क्लेनघन अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली डिलीवरी वाइड। दूसरी गेंद पर गेल ने छक्का लगाया और बॉल वापस नहीं आ सकी। ये पावर प्ले का आखिरी ओवर है। तीसरी बॉल पर गेल ने चौका लगाया। पंजाब- 49/0 (6)
–मुंबई ने हार्दिक पांड्या को तीसरे गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। चौथी और पांचवीं गेंद पर गेल ने चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। लास्ट बॉल पर गेल ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जड़ा। पंजाब- 33/0 (4)
-मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह दूसरा ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद पर राहुल ने छक्का ठोका। दूसरी बॉल पर सिंगल। अगली चार गेंदें डॉट। लास्ट बॉल पर गेल कैच आउट होते बाल-बाल बचे। पंजाब- 16/0 (2)