इस साल आईपीएल में चौकों और छक्कों की खूब बारिश देखने को मिली। गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों के लिए यह सीजन शानदार रहा। पिछले 10 सालों में पहली बार एक सीजन में चार बल्लेबाजों ने 600 का आकड़ा भी पार किया। वहीं छक्का लगाने के मामले में इस सीजन खिलाड़ियों ने पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सीजन कुल मिलाकर 872 छक्के लगाए गए, आईपीएल इतिहास में इससे पहले किसी भी सीजन में इतने छक्के नहीं लगाए गए थे। पिछले साल के मुकाबले इस सीजन 167 छक्के ज्यादा लगे हैं, वहीं इससे पहले साल 2012 में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। साल 2012 में कुल 731 छक्के लगाए गए थे। दिल्ली डेयडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस साल सबसे अधिक 37 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। इस लिस्ट में पंत के बाद शेन वॉटसन (35 छक्के), अंबाती रायडू (34 छक्के) और के एल राहुल (32 छक्के) का नाम आता है।
आईसीसी के नए नियम के मुताबिक बल्लेबाज अब भारी और चौड़े बल्लों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। आईसीसी का मानना था कि चौड़े बल्लों की वजह से गेंदबाजों का नुकसान होता है। हालांकि, इस साल आईपीएल में आईसीसी का बल्लेबाजों पर लगाम लगाने का ये तरीका सफल नहीं रहा और गेंदबाजों के लिए यह सीजन एक बुरे सपने की तरह बीता। ड्वेन ब्रावो ने इस सीजन सबसे अधिक 533 रन दिए, इसके अलावा सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा भी काफी महंगे साबित हुए।
No. of sixes hit in each IPL season:
2008 – 622
2009 – 506
2010 – 585
2011 – 639
2012 – 731
2013 – 673
2014 – 714
2015 – 692
2016 – 638
2017 – 705
2018 – 872872 sixes this season – the most in any season by a distance!
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) May 27, 2018
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन भले ही अपनी टीम को खिताब नहीं दिला पाए लेकिन आईपीएल-11 में सर्वाधिक 735 रन बनाने में कामयाब रहे। विलियमसन ने 17 मैचों में 52.50 की औसत से 735 रन बनाये जिसमें आठ अर्धशतक भी शामिल हैं। उनके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत 684 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। डेयरडेविल्स की टीम प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। विलियमसन इस तरह से आईपीएल के किसी एक सत्र में 700 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने।
RR ने सबसे कम तो CSK ने लगाए सबसे अधिक छक्के
राजस्थान रॉयल्स 077
सनराइजर्स हैदराबाद 088
किंग्स इलेवन पंजाब 104
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 106
मुंबई इंडियन्स 107
दिल्ली डेयरडेविल्स 115
कोलकाता नाइट राइडर्स 130
चेन्नई सुपर किंग्स 145
आईपीएल 2008 से 2018 में लगे कितने छक्के
साल -छक्के
2008 – 622
2009 – 506
2010 – 585
2011 – 639
2012 – 731
2013 – 673
2014 – 714
2015 – 692
2016 – 638
2017 – 705
2018 – 872
