आईपीएल सीजन-11 शुरू होने में कुछ ही दिन बच गये हैं। मैच से पहले का रोमांच अपने चरम पर है। सभी टीमें तैयारी में जुटी हैं। इस बार खिताब के प्रबल दावेदार माने जानी वाली मुंबई इंडियंस भी टीम को सजाने संवारने में जुटी है। इस बार टीम की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथों में है। रोहित शर्मा ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो मैसेज जारी किया है और अपने समर्थकों को शुक्रिया कहा है। रोहित शर्मा ने कहा है कि वह इस आईपीएल सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले वह इस टीम में आए नये खिलाड़ियों का स्वागत करना चाहेंगे। बता दें कि इस बार टीम में जे पी ड्युमनी, पैट कमिंस, अंकुल रॉय, मोहसिन खान, प्रदीप सांगवान जैसे कई प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
मुंबई इंडियंस ने अपने दस्ते में इस बार 20 नये खिलाड़ियों को जगह दी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है उन्हें उम्मीद है कि नये खिलाड़ियों को टीम में बेहतरीन मौका और अनुभव मिलेगा। रोहित ने अपने और टीम के समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि साल भर मिलने वाला आपका सपोर्ट हमारे लिए काफी मायने रखता है। कृपया हमें इसी तरह सपोर्ट करते रहिए। रोहित ने कहा कि आईपीएल का यह सीजन भी धमाकेदार होगा और लोग इसे पसंद करेंगे।
Our pre-season training camp starts today.
Captain @ImRo45 welcomes the new members to the MI family. And he also has a message for the Paltan. #CricketMeriJaan pic.twitter.com/KjIR526Wgy
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 26, 2018
इस बार मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े में है। यहां रात आठ बजे मुंबई की टीम धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। बता दें कि आज से मुंबई इंडियंस का प्री सीजन कैंप शुरू हो गया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। क्रिकेट की भाषा में ही कहें तो मुंबई इंडियंस की कोशिश अब खिताबों का चौका लगाने की है। टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है।