चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है लेकिन आईपीएल की दो दक्षिण भारतीय टीमों के मुकाबले में 5 मई को उसका सामना जब रायल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा तो उसके अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 14 रन से हराया। अब उसकी नजरें महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई टीम से पिछले मैच में मिली पांच विकेट से हार का बदला चुकता करने पर होगी। दूसरी ओर पिछले तीन में से दो मैच हार चुकी चेन्नई जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

सितारों से सजी आरसीबी के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है और प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये उसे हर हालत में जीतना होगा। आठ मैचों में तीन जीतकर आरसीबी पांचवें स्थान पर है जबकि चेन्नई नौ में से छह मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। पहला मैच चेन्नई में खेलने के बाद यहां आई चेन्नई टीम ने सिर्फ मुंबई इंडियंस के हाथों एक मैच गंवाया है। मुंबई से 28 अप्रैल को आठ विकेट से मिली हार और कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों छह विकेट से पराजय झेलने वाली चेन्नई की गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर हुई हैं।

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।

अंबाती रायुडू, आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो, कप्तान धोनी और सुरेश रैना समेत चेन्नई के सभी बल्लेबाजों ने रन बनाये हैं। रायुडू अभी तक 391 रन बना चुके हैं।धोनी ने अपने आलोचकों को दिखा दिया है कि उनके भीतर काफी क्रिकेट बाकी है। चेन्नई के गेंदबाजों में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन उसे चोटिल दीपक चाहर की कमी महसूस हो रही है। ऐसे में कोहली की मौजूदगी वाले आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम को रोकना उनके लिये बड़ी चुनौती होगी।

IPL 2018, CSK vs RCB Cricket Updates: 

-चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 9, जबकि ड्वेन ब्रावो 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 28 रन की दरकार है।

मुरुगन अश्विन ने अपनी पहली ही गेंद पर रायडू को चलता किया। चेन्नई को तीसरा झटका लगा। महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। इस सफल ओवर से महज 2 रन आए, वो भी वाइड के रूप में। चेन्नई- 80/3 (12)

-मोहम्मद सिराज अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी और चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। लास्ट बॉल पर शौरे ने फाइन लेग की दिशा में छक्का जड़ा। चेन्नई- 71/2 (10)

युजवेंद्र चहल अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर रैना ने स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। अगली तीन गेंदों से सिंगल। इस ओवर में कुल 7 रन। चेन्नई- 58/1 (8)

-टिम साउदी चेन्नई की तरफ से अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर सिंगल। चौथी गेंद पर रैना ने डबल लिया। इस ओवर से कुल 5 रन। चेन्नई- 23/1 (4)

-डेविड विली अपने आखिरी ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर डबल। चौथी बॉल पर साउदी ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 7 रन बने। आरसीबी- 99/8 (17)

डेविड विली को अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आईपीएल करियर की पहली सफलता हाथ लगी। उमेश यादव बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। इस सफल ओवर से महज 2 रन गए। आरसीबी- 89/7 (15)

रवींद्र जडेजा अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी बॉल डॉट। पांचवीं गेंद पर मंदीप सिंह ने डबल लिया। अगली बॉल मंदीप कैच आउट। मंदीप 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आरसीबी- 73/4 (11)

हरभजन सिंह का स्वागत पार्थिव पटेल ने चौके के साथ किया अगली बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर धोनी ने डीविलियर्स को स्टंप आउट किया। आरसीबी को तीसरा झटका लग चुका है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मंदीप सिंह आ चुके हैं। चौथी और पांचवीं गेंद डॉट। लास्ट बॉल पर मंदीप ने सिंगल के साथ अपना खाता खोला। आरसीबी- 57/3 (8)

-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 ओवर में 47 रन बना लिए हैं। पार्थिव पटेल 31, जबकि विराट कोहली 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी फिलहाल 7.83 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। पावरप्ले की समाप्ति हो चुकी है।

-नगिडी अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर लेग बाई के रूप में एक रन। अगली तीन गेंदें डॉट। लास्ट दो बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। आरसीबी ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं।

लुंगी नगिडी को चेन्नई ने दूसरा ओवर सौंपा है। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी गेंद पर मैक्कुलम को शार्दुल ठाकुर ने कैच किया। आरसीबी को पहला झटका लग चुका है। चौथी और पांचवीं बॉल पर पटेल ने चौका जड़ा। आरसीबी- 17/1 (2)