IPL , DD vs KKR, IPL 2018: पिछले छह मैचों में से पांच गंवा चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 27 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें आईपीएल के मौजूदा सत्र में जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी। टूर्नामेंट में अभी तक दिल्ली के ना तो बल्लेबाज चल सके हैं और ना ही गेंदबाजी में धार नजर आई है। अभी तक उसे एकमात्र जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली है जबकि बाकी पांच मैचों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार हार से तंग आकर कप्तान गौतम गंभीर ने न सिर्फ कप्तानी छोड़ दी बल्कि खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए वेतन नहीं लेने का भी फैसला किया। अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई है लिहाजा कल नये कप्तान के साथ मेजबान को भाग्य बदलने की भी उम्मीद होगी।
गंभीर की खराब फॉर्म दिल्ली की चिंता का सबब रहा है जो छह मैचों में 17 की खराब औसत से 85 रन ही बना सके हैं। ऋषभ पंत ने छह मैचों में 227 और अय्यर ने 151 रन बनाए हैं, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में 45 गेंद में 57 रन की पारी शामिल है लेकिन जासन रॉय, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मॉरिस जैसे विदेशी सितारों ने निराश किया।
मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।
गेंदबाजी में लियाम प्लंकेट ने पंजाब के खिलाफ मौजूदा सत्र का पहला मैच खेलते हुए तीन विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट छह मैचों में नौ विकेट ले चुके हैं। लेग स्पिनर राहुल तेवातिया ने छह मैचों में छह विकेट लिए, जबकि निजी समस्याओं से जूझ रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चार ही मैच खेल सके, जिनमें तीन विकेट उनकी झोली में गिरे। केकेआर के बल्लेबाजों के सामने दिल्ली को अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
IPL 2018, SRH vs CSK highlights:
-आखिरी ओवर ट्रेंट बोल्ट के हाथ में। पांचवी गेंद पर चार रन. आखिरी गेंद पर चार रन। दिल्ली डेयर डेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रनों से हराया। 20 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 164 रन 9 विकेट के नुकसान पर।
-18 वां ओवर प्रगति पर। आवेश खान का चौथा ओवर। पहली गेंद पर रसेल ने 1 रन लिया। 4 गेंद बीट होने के बाद ओवर की पांचवी गेंद पर रसेल क्लीन बोल्ड हो गए। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं।
-अमित मिश्रा का चौथा ओवर। गिल क्रीज पर। पहली गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर स्टंपिंग से रसेल के आउट होने की अपील। थर्ड अंपायर ने नकारा। चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर की शानदार फिल्डिंग का नजारा। रन आउट का मामला थर्ड अंपायर तक। थर्ड अंपायर का फैसला आउट। 29 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए शुभम गिल। हालांकि रसेल अभी भी क्रीज पर मौजूद।
-अमित मिश्रा का ओवर। 14 वें ओवर की पहली ही गेंद पर शुभम गिल ने शानदार छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर दो रन लिया। चौथी गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद पर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर सिंगल। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 129/5 (14)
-आवेश 12वें ओवर के लिए आए हैं। यह उनका मैच में तीसरा ओवर है। पहले 4 गेंदों पर दो रन बनें। रसेल क्रीज पर हैं। पांचवी गेंद पर रसेल ने शानदार छक्का लगाया। अगली बॉल वाइड। आखिरी ओवर में रसेल ने एक और छक्का लगाया। ओवर की समाप्ति पर कोलकाता 104/5 (12)
-10वां ओवर अमित मिश्रा करा रहे हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में दिनेश कार्तिक ने बोल्ट को कैच थमा दिया। कोलकाता का पांचवा विकेट गिरा। कार्तिक 18 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे थे। केकेआर- 83/5 (10)
–आवेश खान ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर राणा को फॉलो थ्रू में कैच किया। केकेआर को चौथा झटका लगा। दिल्ली पूरी तरह से मुकाबले में हावी नजर आ रही है। शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर गिल ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाया। लास्ट गेंद पर सिंगल। केकेआर- 51/4 (6)
-दिनेश कार्तिक पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद आवेश खान के हाथ में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर राणा ने सिंगल लिया। लास्ट गेंद पर राणा ने चौका लगाया। केकेआर- 40/3 (4)
–दिल्ली ने दूसरा ओवर ग्लेन मैक्सवेल को सौंपा और पहली ही गेंद पर नरेन ने छक्का जड़ा। अगली बॉल पर डबल। तीसरी गेंद पर नरेन ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर लिन क्लीन बोल्ड। दिल्ली को पहली सफलता मिली। रॉबिन उथप्पा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हें। केकेआर- 20/1 (2)
-मिचेल जॉनसन अपने स्पेल का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी गेंद पर मैक्वेल ने पुल किया और छक्का। अगली दो बॉल पर कोई रन नहीं। लास्ट गेंद पर मैक्सवेल ने चौका लगाया। दिल्ली- 190/3 (19)
-शिवम मावी अपने तीसरे ओवर में। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली दो बॉल पर अय्यर ने छक्का लगाया। अय्यर अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। अगली डिलीवरी नो-बॉल करार। स्ट्राइक पर ग्लेन मैक्सवेल। सिंगल। दिल्ली- 161/3 (17)
–आंद्रे रसेल की तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत विकेटकीपर के हाथों कैच। दिल्ली को दूसरा झटका लगा। क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल आ चुके हैं। चौथी बॉल पर अय्यर ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में अय्यर ने छक्का लगाया। दिल्ली- 140/3 (15)
-मिचेल जॉनसन अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर सिंगल। अगली दोनों गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर अय्यर ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर सिंगल, स्ट्राइक शॉ के पास। लास्ट गेंद पर शॉ ने थर्ड मैन की दिशा में छक्का लगाया। दिल्ली- 118/1 (13)
–आंद्रे रसेल अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर शॉ ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर सिंगल और पृथ्वी शॉ ने अपना अर्धशतक 38 गेंदों में पूरा किया। अगली दो गेंदों पर सिंगल। लास्ट बॉल पर शॉ का चौका। दिल्ली- 94/1 (11)
-मिचेल जॉनसन अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। चौथी गेंद पर शॉ ने चौका जड़ा। अगली बॉल पर छक्का। इस ओवर से कुल 13 रन बने। दिल्ली- 77/1 (9)
–शिवम मावी अपने दूसरे ओवर में। पहली गेंद डॉट। दूसरी बॉल पर सिंगल।स्ट्राइक पृथ्वी के पास। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। लास्ट गेंद पर यॉर्कर और और कॉलिन मुनरो क्लीन बोल्ड। दिल्ली को पहला झटका लग चुका है। दिल्ली- 59/1 (7)
-नरेन को केकेआर ने चौथे गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। पहली बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर मुनरो ने चौका लगाया। अगली बॉल पर मिड ऑन की दिशा में छक्का। इस ओवर से कुल 11 रन। दिल्ली- 51/0 (5)
-कुलदीप यादव केकेआर की तरफ से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर मुनरो ने ऑफ साइड की दिशा में छक्का लगाया। लास्ट गेंद पर सिंगल। दिल्ली- 6/0 (2)