रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मंगलवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हरा दिया है। 168 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद उमेश यादव ने एक ही ओवर में सूर्य कुमार यादव (9) और रोहित शर्मा(0) को आउट कर आरसीबी को मैच में वापस ला दिया। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक 50 रन बनाए।
इससे पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 167 रनों पर ही रोक दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए ओपनर मनन वोहरा ने 31 गेदों में 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। आरसीबी को पहला झटका क्विंटन डी कॉक (7) के रूप में लगा। इसके बाद ब्रेंडन मैक्कुलम ने वोहरा के साथ मिलकर पारी को संभाला। वोहरा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने मैक्कुलम के साथ मिलकर 60 रनों की साझेदारी की।
मैक्कुलम के रन आउट होते ही आरसीबी की परेशानियों में इजाफा हो गया। हार्दिक पंड्या ने एक ही ओवर में विराट कोहली, मनदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर मुंबई की पकड़ मैच पर मजबूत कर दी। विराट कोहली ने 26 गेंदों में 32 रन बनाए तो वहीं मनदीप 10 गेंदों में 14 रन बनाकर कैच आउट हुए।
मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर कृणाल पंड्या आउट। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर पंड्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अंतिम 6 गेंदों में 25 रनों की जरूरत। साउदी की पहली गेंद पर पंड्या आउट। 14 रनों से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।
पिछले ओवर में मुंबई ने 17 रन बटोरे। 17वां ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए हैं। पहली गेंद पर एक रन। इस ओवर से 10 रन आए। मुंबई को तीन ओवर में 35 रनों की जरूरत । हार्दिक पंड्या अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
उमेश यादव की पहली गेंद पर एक रन। उमेश यादव ने इस ओवर में 6 रन दिए। मुंबई की टीम को 30 गेंदों में 62 रनों की जरूरत है। कृणाल और हार्दिक संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मुंबई-106/5(15)
पिछले ओवर में जेपी डुमिनी दो रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। चहल की दूसरी गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर चौका। मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों में 76 रनों की जरूरत है। मुंबई-92/5(13)
पिछले ओवर में सुंदर ने 15 रन दिए। युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर कई रन नहीं। चौथी गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर एक रन। इस ओवर से सिर्फ तीन रन आए।
मोहम्मद सिराज ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दिया। पोलार्ड के आउट होने के बाद जेपी डुमिनी से टीम को काफी उम्मीदें होगी। चहल की दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर पंड्या ने चौका लगाया। मुंबई-62/4(9)
युजवेंद्र चहल की तीसरी गेंद पर एक रन। वाइड गेंद को पकड़ने में डिकॉक सफल नहीं रहे और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। आरसीबी के स्पिन गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। मुंबई-47/3(7)
उमेश यादव ने पिछले ओवर में दो विकेट लेकर मुंबई की परेशानियों को बढ़ा दिया है। रोहित शर्मा इस सीजन दूसरी बार डक पर आउट हुए। मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने आए हैं। तीसरी गेंद पर दो रन। मुंबई-29/3(5)
टिम साउदी अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं।दूसरी गेंद पर चौका। तीसरी गेंद से कोई रन नहीं। मुंबई की कोशिश साझेदारी बनाने की होगी तो वहीं आरसीबी विकेट लेना चाहेगी। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। इस ओवर से 5 रन आए। मुंबई-21/1(3)
टिम साउदी की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर सूर्य कुमार यादव ने चौका लगाया। अंतिम गेंद पर ईशान किशन बोल्ड हो गए। आरसीबी की अच्छी शुरुआत। मुंबई - 5/1(1)
एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर हार्दिक पंड्या ने आरसीबी की कमर तोड़ दी है। बुमराह की पहली गेंद पर एक रन। इस ओवर से सिर्फ दो रन। अंतिम ओवर में मिशेल मेक्लेघन की चौथी गेंद पर छक्का। पांचवीं गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने छक्का लगाया। नो बॉल होने की वजह से अगली गेंद पर एक और छक्का। आरसीबी-167/7(20)
जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर सिंगल। पहली तीन गेंदों से सिर्फ तीन रन आए। आरसीबी बचे हुए ओवर में कम से कम 50 रन बनाना चाहेगी। चौथी गेंद पर छक्का। आरसीबी-139/3(17)
मिशेल मेक्लेघन की पहली गेंद पर दो रन। तीसरी गेंद पर मैकुलम तेजी से एक रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। आरसीबी के लिए यह बड़ा झटका है। मैकुलम तेजी के साथ रन बना रहे थे, उनके रन आउट होने से टीम के टोटल में फर्क पड़ सकता है।
ब्रेंडन मैकुलम ने पिछले ओवर में लगातार दो चौके लगाकर अपना लय हासिल कर लिया। कृणाल पंड्या की दूसरी गेंद पर कोहली ने जोरदार छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। आरसीबी-112/2(13)
हार्दिक पंड्या के पिछले ओवर से आए 20 रन। इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने चौके के साथ कृणाल का स्वागत किया। दूसरी गेंद पर दो रन। चौथी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर एक और रन। आरसीबी-91/2(11)
मयंक मार्कंडे की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर ब्रेंडन मैकुलम ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर मनन वोहरा ने एक जोरदार छक्का लगाया। चौथी गेंद पर मनन वोहरा एलबीडब्लयू आउट हो गए। आरसीबी-61/2(8.4)
मयंक मार्कंडे की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर ब्रेंडन मैकुलम ने चौका लगाया। मार्कंडे की गेंद पर मनन वोहरा बड़े शॉट्स लगाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। अंतिम गेंद पर एक और रन। आरसीबी-50/1(7)
जेपी डुमिनी के पिछले ओवर में 22 रन आए। मनन वोहरा ने 21 रन बनाए। मिशेल मेक्लेघन की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर चौका। डी कॉक को मिशेल मेक्लेघन के खिलाफ अक्सर बल्लेबाजी करने में परेशानी आती रही है। अंतिम गेंद पर डिकॉक कैच आउट हो गए। आरसीबी-38/1(5)
तीसरा ओवर लेकर आए हैं जसप्रीत बुमराह। दूसरी गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर भी दो रन। आरसीबी के बल्लेबाज संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस ओवर से आए सिर्फ तीन रन। आरसीबी-11/0(3)
जेपी डुमिनी की दूसरी गेंद पर मनन वोहरा ने छक्का लगाकर आरसीबी की पारी की शुरुआत की। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। मनदीप इस सीजन पहली बार ओपनिंग कर रहे हैं। आरसीबी चाहेगी कि वो रन बनाए।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कीरेन पोलार्ड, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मनन वोहरा, ब्रैंडन मैकुलम, मंदीप सिंह, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, वाशिंगटन सुंदर, टिम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल
मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। एविन लेविस की जगह कीरेन पोलार्ड को अंतिम एकादश में जगह मिली है। बेंगलोर ने भी एक बदलाव किया है और मुरुगन अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर की टीम में आज फिर एबी डिविलियर्स नहीं है। टीम की बल्लेबाजी पर एबी के नहीं होने से काफी फर्क पड़ सकता है। विराट कोहली और क्विंटक डिकॉक पर एक बार फिर टीम को एक अच्छी शुरुआत देने की होगी।
मुंबइ इंडियंस और आरसीबी दोनों ही टीमों के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज इस सीजन अपना दम दिखाने में नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियंस की बात करें तो हार्दिक पंड्या, कृणाल पंड्या, किरोन पोलार्ड और बेन कटिंग का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है। वहीं आरसीबी में मनदीप सिंह के अलावा मिडल ऑर्डर में कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका है।