IPL-11 में मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा है। शुक्रवार (4 मई) को किंग्स इलेवन पंजाब को एक रोमांचक मैच में 6 विकेट से शिकस्त देकर मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस का भरोसा कायम रखा है। शुक्रवार का मैच यूं तो किंग्स इलेवन पंजाब के दूसरे घर कहे जाने वाले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया था पर यहां भी रोहित शर्मा, क्रुणाल पांड्या और सूर्यकुमार यादव का बल्ला बोला और ऐसा बोला कि क्रिसे गेल के छक्के बेकार चले गये। रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर फील्डिंग का ऑप्शन लिया। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने क्रिस गेल की आईपीएल मैचों में 25वें अर्द्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 174 रन बनाए। मुंबई जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी रही। सूर्यकुमार इस आईपीएल में फॉर्म में हैं और उन्होंने इस मैच में भी बल्ले से बेहतरीन पारी खेलते हुए 42 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार इविन लुइस 10 रनों के निजी स्कोर पर मुजीब उर रहमान की गेंद पर पवेलियन लौट लिए। मुंबई का पहला विकेट छठे ओवर की दूसरी गेंद पर 38 के कुल स्कोर पर गिरा।
अर्धशतक पूरा करने के कुछ देर बाद सूर्यकुमार भी मार्कस स्टोइनिस का शिकार हो गए। सूर्यकुमार का विकेट 80 के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद मुंबई की डगर थोड़ी डगमगाई। ईशान किशन बड़ा शॉट मारने के प्रयास में मुजीब की गेंद पर 100 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए। उम्मीदें हार्दिक पांड्या (23) से थीं, लेकिन एक बार फिर इस स्टार परफॉर्मर से टीम को निराशा हाथ लगी। एंड्रयू टाई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हार्दिक लाइन से चूके और बोल्ड होकर मुंबई को न उम्मीद कर गए।
इसके बाद सारा दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा और क्रुणाल पांड्या पर आ गई। 18वें ओवर में मुंबई का स्कोर 140 रन पर विकेट था। टीम को जीतने के लिए 35 बनाने थे 17 गेंदों पर। स्ट्राइक पर थे रोहित शर्मा। रोहित ने पहली गेंद पर चौका मारा। मुंबई के समर्थकों में जोश भर गया। तीसरी गेंद पर रोहित ने फिर सिंगल लिया। अब स्ट्राइक पर थे क्रुणाल पांड्या। चौथी गेंद पर चौका लगाया। फिर से स्टेडियम में हंगामा। अब 15 गेंदों में 30 रन चाहिए थे। ये क्या पांचवीं गेंद में क्रुणाल ने फिर चौका जड़ दिया। स्टोइनिस देखते रह गये। इस बॉल की आखिरी गेंद फेंकी जा रही थी। इस बार क्रुणाल ने जो लगाया तो मुंबई के समर्थक-दर्शक खुशी से झूम उठे। गेंद छक्का थी। इन 6 गेंदों में 20 रन बनाकर दोनों खिलाड़ियों ने मैच का रुख बदल दिया।