पिछले तीन साल से मुंबई इंडियन्स के हाथों लगातार हार झेलने वाला मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स कल यहां अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ होने वाले मैच में हार का क्रम तोड़कर आईपीएल अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा। केकेआर ने अब तक आईपीएल के 11 सत्रों में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जो 21 मैच खेले हैं उनमें से 17 में उसे हार का सामना करना पड़ा। यह किसी एक आईपीएल टीम का किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे खराब रिकार्ड है।
वानखेड़े स्टेडियम में छह मई को खेले गये मैच में भी केकेआर को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी मुंबई के हाथों लगातार सातवीं हार है। असल में केकेआर पिछले 1125 दिन से मुंबई को हराने में नाकाम रहा है। उसने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आखिरी जीत आठ अप्रैल 2015 को हासिल की थी। यही नहीं केकेआर की लय जहां गड़बड़ा रही है वहीं आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई ने सही समय पर लय हासिल की है। इससे पहले 2015 में भी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अपने आखिरी आठ में से सात मैच जीतकर खिताब जीता था और इस बार भी टीम वही चमत्कार दोहराने की कोशिश में होगी।
दोनों टीमों को अब लीग चरण में चार – चार मैच खेलने हैं लेकिन केकेआर ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है जबकि मुंबई ने अब तक चार मैच ही जीते हैं। लेकिन कल जो भी टीम हारेगी उसकी प्लेआॅफ में पहुंचने की राह कठिन हो जाएगी। केकेआर के अभी दस और मुंबई के आठ अंक हैं।
अगर केकेआर को मिथक तोड़ना है तो सुनील नारायण को बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। शरीर में पानी की कमी के कारण नारायण को पिछले मैच में निचले क्रम में खेलना पड़ा और इससे उनकी टीम को 182 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद नहीं मिली। नारायण फिर से पारी का आगाज करने पर ध्यान दे रहे होंगे।
IPL 2018, KKR vs MI Highlights:
– अपना तीसरा ओवर डालने आए कुणाल पांड्या। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर एक रन आया। तीसरी और चौथी गेंद पर भी एक-एक रन आया। पांचवी गेंद पर कुणाने टॉम को आउट किया। टॉम 17 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर- 106/9
– 14वां ओवर बेन कटिंग को सौंपा गया। अपना दूसरा ओवर डालते हुए बेन कटिंग ने अच्छी गेंद बाजी करते हुए इस ओवर में 7 रन देकर पियुष चावला को कैच आउट कराया। चावला 13 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर- 94/8 (14)
– अपना पहला ओवर डालने आए बेन कटिंग। पहली-दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं, तीसरी गेंद पर एक रन और पांचवी गेंद पर चौका आया। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने कुल 5 रन जोड़े। केकेआर- 82/7 (12)
– 10वां ओवर हार्दिक पांड्या को सौंपा गया। पहली गेंद पर रन चुकाने के चक्कर में केकेआर को पांचवा झटका लगा। दिनेश कार्तिक 3 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक ने नीतीश राणा को कैच आउट कराया। राणा 19 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट। इस ओवर में केकेआर के खाते में 2 विकेट ने नुकसान पर 5 रन आए। केकेआर- 72/6 (10)
– हार्दिक पांड्या अपना दूसरा ओवर डालने आए। हार्दिक की पहली गेंद पर कोई रन नहीं, दूसरी गेंद पर नीतीश राणा ने एक रन लिया। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने आंद्रे रसेल को कैच आउट कराया। केकेआर- 54/4 (8)
–क्रुणाल पांड्या अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदें डॉट। अगली बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर उथप्पा ने छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर लिन रन आउट और केकेआर को दूसरा झटका लगा। केकेआर- 32/2 (4)
-प्रसिद्ध कृष्णा अपने स्पेल के आखिरी ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी बॉल पर रोहित शर्मा आउट। रोहित 31 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैदान पर क्रुणाल पांड्या आ चुके हैं। तीसरी गेंद स्लोअर वन, जिस पर कटिंग ने छक्का जड़ा। इस ओवर से 11 रन। मुंबई- 188/5 (19)
–टॉम करेन अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर डबल। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद को अंपायर ने नो-बॉल करार दिया, जबकि करेन ने पैर सही जगह पर लैंड किया था, इस बॉल पर कुल 2 रन। मुंबई- 152/3 (16)
–कुलदीप यादव अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर किशन ने छक्के लगाए। उन्होंने 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है। इस ओवर की लास्ट चार बॉल पर किशन ने छक्के लगाए। मुंबई- 137/2 (14)
-आंद्रे रसेल अपने दूसरे ओवर में। ओवर की शुरुआत वाइड के साथ। पहली आधिकारिक गेंद पर सिंगल। अगली डिलीवरी फिर से वाइड। दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। लास्ट गेंद पर किशन ने डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया। मुंबई- 97/2 (12)
-पीयूष चावला दो विकेट झटक चुके हैं। 10वां ओवर कुलदीप यादव के पास। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर रोहित ने डबल लिया। तीसरी बॉल पर रोहित कैच आउट होते बचे। चौथी गेंद गुगली, ईशान किशन बीट। अगली बॉल पर किशन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका लगाया। लास्ट बॉल पर सिंगल। मुंबई- 72/2 (10)
-मुंबई ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 36, जबकि रोहित शर्मा 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इस वक्त 7.38 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
–चावला का स्वागत यादव ने लगातार दो चौकों के साथ किया। चौथी बॉल पर लुइस, क्रिस लिन के हाथों कैच आउट। इसी के साथ केकेआर को पहली सफलता मिल चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। मुंबई- 47/1 (6)
-सुनील नारायण को केकेआर ने चौथे गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। पहली बॉल पर लुइस ने सिंगल निकाला। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर यादव ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में शॉट खेला, सिंगल। लुइस ने चौके के साथ ओवर का अंत किया। मुंबई- 30/0 (4)
-कृष्णा अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर यादव ने सिंगल। लास्ट गेंद पर यादव ने छक्का जड़ा। इस ओवर से कुल 8 रन बने। मुंबई ने 2 ओवर में 13 रन बना लिए हैं।

