IPL 2018, KKR vs RR Eliminator Match: ईडन गार्डन में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईटराइडर्स के बीच क्वालिफायर मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को 25 रनों से हरा दिया। कोलकाता के 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में महज 144 रन ही बना सकी। इस दौरान उसने केवल 4 विकेट गंवाए लेकिन इससे भी वह जीत के करीब तक नहीं पहुंच सकी। राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने की। दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अजिंक्य रहाणे ने 41 गेंदों में 46 रन बनाए। वहीं राहुल त्रिपाठी ने 13 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 18 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए। स्टुअर्ट बिन्नी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए वहीं कृष्णप्पा गौतम ने 7 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए।

कप्तान दिनेश कार्तिक (50) की अर्धशतकीय पारी के बाद अंत में आंद्रे रसेल द्वारा खेली गई तेज-तर्रार नाबाद 49 रनों की पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। एक समय कोलकाता की टीम 24 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी, लेकिन कप्तान कार्तिक ने 38 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से खेली गई अर्धशतकीय पारी से टीम को संभाला और फिर अंत में रसेल ने महज 25 गेंदों की पारी में पांच छक्के और तीन चौके जड़कर कोलकाता को बचाने लायक स्कोर दिया।

राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सुनील नरेन ने पहली गेंद पर चौका मारा, लेकिन अगली गेंद पर वह चूक गए और कृष्णप्पा गौतम ने उन्हें हेनरिक क्लासेन के हाथों स्टम्प कराया। गौतम ने अपने अगले ओवर में रोबिन उथप्पा (3) को अपनी ही गेंद पर कैच कर कोलकाता को दूसरा झटका दिया।

नीतिश राणा भी सिर्फ तीन रन बना सके और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जयदेव उनादकट के हाथों लपके गए। कोलकाता के तीन बल्लेबाज 24 के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। दूसरे सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन हालांकि क्रिज पर मौजूद थे। उन्होंने संयम से पारी को बनाने की कोशिश की, लेकिन श्रेयस गोपाल ने उनको अपनी ही गेंद पर लपक लिया। लिन ने 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए। उनका विकेट 51 के कुल स्कोर पर गिरा।

यहां से कप्तान कार्तिक और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम को संभाल लिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। गिल ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली। उनका विकेट आर्चर के हिस्से आया। कार्तिक ने रसेल के साथ मिलकर टीम को 135 के कुल स्कोर तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर बेन लाफलिन की गेंद पर रहाणे ने लोंग ऑफ पर उनका शानदार कैच पकड़ राजस्थान को छठी सफलता दिलाई।

कप्तान की कमी को हालांकि रसेल ने खलने नहीं दिया और तेजी से रन बटोरे। आखिरी चार ओवरों में कोलकाता ने 53 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। राजस्थान के लिए गौतम, आर्चर, लाफलिन ने दो-दो विकेट लिए। गोपाल को एक सफलता मिली।

 

यहां देखें कोलकाता वर्सेज राजस्थान आईपीएल मैच का लाइव टेलीकास्ट

Live Blog

22:32 (IST)23 May 2018
25 रनों से जीती केकेआर

आखिरी ओवर प्रसिद्ध को थमाया गया है। 6 गेंदों में 34 रनों की दरकार है। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर गौतम ने दो रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर गौतम ने 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर 4 रन लेकिन राजस्थान मुकाबला 25 रनों से हार गई है। कोलकाता नाईट राइडर्स ने मैच जीत लिया है। 

22:22 (IST)23 May 2018
राजस्थान का चौथा विकेट गिरा

18वां ओवर प्रसिद्ध को सौंपा गया है। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर क्लासेन 2 रन और तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। स्टुअर्ट बिन्नी स्ट्राइक पर। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर विकेट। बिन्नी 3 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हुए। क्रिस लिन ने उनका कैच लपका। 

22:19 (IST)23 May 2018
50 रन बनाकर आउट हुए संजू सैमसन

संजू सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने टीम के लिए 50 रन बनाए। पीयूष चावला की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में थे लेकिन गेंद ज्यादा दूर न जाकर ऊंची चली गई। नीचे फिल्डर मौजूद था और सैमसन का कैच लपक लिया गया। राजस्थान के लिए यह बड़ा झटका है। 

22:11 (IST)23 May 2018
कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी

सुनील नारायण के हाथ में गेंद। 16 वां ओवर प्रगति पर है। पहली गेंद पर 1 रन मिला। दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर 1 रन। चौथी गेंद पर क्लासेन ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंद में 51 रनों की जरूरत। 

22:06 (IST)23 May 2018
राजस्थान को दूसरा झटका, रहाणे लौटे पवेलियन

रहाणे क्रीज पर सेट हो गए थे और 46 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेल रहे थे। कुलदीप यादव की गेंद पर हवाई शॉट खेलना चाह रहे थे जिसे कुलदीप ने ही लपक लिया। इसी के साथ राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा। 

22:00 (IST)23 May 2018
राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 61 रन

14वें ओवर की गेंद सुनील नारायण के हाथों में। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं।चौथी गेंद भी डॉट बॉल। पांचवी गेंद पर सैमसन के बल्ले से 6 रन। अगली गेंद पर कोई रन। 14 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स 109 रन 1 विकेट के नुकसान पर।

21:50 (IST)23 May 2018
पीयूष चावला की अच्छी गेंदबाजी

पीयूष चावला गेंदबाजी करने आए हैं। पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर सिंगल। पीयूष चावला ने इस ओवर में बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। अंतिम गेंद पर एक रन। इस ओवर से आए 6 रन। राजस्थान-96/1(12)

21:42 (IST)23 May 2018
सैमसन ने की छक्के और चौकों की बरसात

जेवोन सियर्ल्स गेंदबाजी करने आए हैं। पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर सैमसन ने जोरदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर एक और चौका। अगली गेंद पर एक रन। राजस्थान-87/1(10)

21:32 (IST)23 May 2018
रहाणे और सैमसन पर टिकि उम्मीदें

नरेन की पहली गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर सैमसन ने तेजी के साथ दो रन लिए। अगली गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर रहाणे ने चौका लगाया। राजस्थान को अगर इश मैच को जितना है तो रहाणे को अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी। राजस्थान-64/1(8)

21:24 (IST)23 May 2018
राहुल त्रिपाठी 20 रन बनाकर कैच आउट

पीयूष चावला गेंदबाजी करने आए हैं। पहली ही गेंद पर राहुल त्रिपाठी 20 रन बनाकर कैच आउट हो गए। संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए हैं। इस ओवर से आए सिर्फ  4 रन। राजस्थान-51/1(6)

21:13 (IST)23 May 2018
रहाणे ने लगाए दो लगातार चौके

प्रसिद्ध कृष्ण अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों पर रहाणे ने शानदार चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन। अगली गेंद पर एक और रन। दोनों बल्लेबाज ज्यादा रिस्क लिए बिना बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान-32/0(4)

21:03 (IST)23 May 2018
संभलकर बल्लेबाजी करते हुए रहाणे और त्रिपाठी

प्रसिद्ध कृष्ण पारी का दूसरा ओवर लेकर आए हैं। तीसरी गेंद पर जगह बनाने की कोशिश में राहुल त्रिपाठी का बल्ला उनके हाथ से छूट गया। चौथी गेंद पर रहाणे ने चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। राजस्थान-15/0(2)

20:39 (IST)23 May 2018
राजस्थान को जीत के लिए बनाने होंगे 170 रन

बेन लॉफलिन की पहली गेंद पर चौका। अगली दो गेंदों पर एक रन। जेवोन सियर्ल्स चौथी गेंद पर हवा में शॉट खेलने गए और कैच आउट हो गए। पांचवीं गेंद पर चौका। अंतिम गेंद पर सिंगल। केकेआर-169/7(20)

20:28 (IST)23 May 2018
दिनेश कार्तिक भी आउट

जयदेव उनादकट के ओवर में कार्तिक और रसेल ने 19 रन बटोरे। बेन लॉफलिन की पहली गेंद पर तेजी से रन बनाने की कोशिश में दिनेश कार्तिक रहाणे के हाथों कैच आउट हो गए। अगली गेंद पर रसेल ने छक्का लगाया। केकेआर- 149/6(18)

20:15 (IST)23 May 2018
ईश सोढ़ी ने 4 ओवर में दिए सिर्फ 15 रन

आंद्रे रसेल ने आते ही जोरदार छक्का लगाया। ईश सोढ़ी की पहली चार गेंदों से दो रन। सोढ़ी की गेंदों को रसेल खेलने में असफल हो रहे हैं। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। सोढ़ी ने अपने चार ओवर में 15 रन ही आए। केकेआर-116/5(16)

20:05 (IST)23 May 2018
श्रेयस गोपाल की जमकर धुनाई, KKR के 100 रन हुए पूरे

श्रेयस गोपाल अपना अंतिम ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर दो रन। अगली गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर गिल ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर गिल ने आगे बढ़कर छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर कप्तान कार्तिक ने एक जोरदार छक्का लगाया। केकेआर-102/4(14) 

19:54 (IST)23 May 2018
टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं गिल और कार्तिक

बेन लॉफलिन गेंदबाजी करने आए हैं। पहली गेंद पर दो रन। दूसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर गिल ने शानदार चौका लगाया। कार्तिक और गिल टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। केकेआर-72/4(11)

19:44 (IST)23 May 2018
क्रिस लिन भी लौटे पवेलियन

श्रेयस गोपाल गोपाल ने क्रिस लिन को कैच आउट कर केकेआऱ को बड़ा झटका दिया है।  ईश सोढ़ी की पहली दो गेंदों पर दो रन। चौथी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर भी एक रन। केकेआर-56/4(9)

19:35 (IST)23 May 2018
संभलकर खेलते हुए दिनेश कार्तिक और क्रिस लिन

जयदेव उनादकट के ओवर से 14 रन आए। अगला ओवर ईश सोढ़ी लेकर आए हैं। दूसरी गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों से कोई रन नहीं।  ईश सोढ़ी ने इस ओवर में बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। इस ओवर से आए दो रन। केकेआर-48/3(7)

19:26 (IST)23 May 2018
केकेआर की मुश्किलें बढ़ी

कृष्णप्पा गौतम अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। पिछले ओवर में राणा के आउट होने के बाद केकेआर की मुश्किलें बढ़ गई है। पहली चार गेंदों में सिर्फ दो रन। अंतिम गेंद पर दो रन। केकेआर-32/3(5)

19:17 (IST)23 May 2018
राजस्थान को मिली दूसरी सफलता

कृष्णप्पा गौथम दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली ही गेंद पर रॉबिन उथ्प्पा को कैच आउट किया। नीतीश राणा बल्लेबाजी करने आए हैं। पांचवीं गेंद पर लिन ने चौका लगाया। केकेआर-22/2(3)

19:03 (IST)23 May 2018
KKR को पहले ही ओवर में लगा झटका

कृष्णप्पा गौतम पहला ओवर लेकर आए हैं, पहली गेंद पर सुनील नरेन ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन ने बिना देर किए ही नरेन को आउट किया। 

18:51 (IST)23 May 2018
KKR ने दो तो वहीं RR की टीम ने एक बार जीता है यह खिताब

इस एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 से हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी और इसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। राजस्थान 2008 में टूर्नामेंट का पहला खिताब जीत चुका है जबकि कोलकाता 2012 और 2014 में यह खिताब अपने नाम कर चुका है। 

18:47 (IST)23 May 2018
टीमें : 

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, आंद्र रसेल, नीतीश राणा, शुभमन गिल, जेवोन सियर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्ण, पीयूष चावला और कुलदीप यादव।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, राहुल त्रिपाठी, बेन लॉफलिन ,जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौथम, जयदेव उनादकट, ईश सोढ़ी और अनुरीत सिंह। 

18:43 (IST)23 May 2018
राजस्थान को देने होंगे शुरुआती झटके

कोलकाता और राजस्थान आईपीएल में अब तक 15 बार आमने-सामने हो चुके हैं जिसमें आठ बार कोलकाता ने और सात बार राजस्थान ने जीत दर्ज की है। डन गार्डन्स मैदान पर दोनों टीमें अब तक छह बार एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरी हैं जिसमें से पांच बार कोलकाता ने और केवल एक बार राजस्थान ने बाजी मारी है जो उसने 2008 में जीती थी।

18:20 (IST)23 May 2018
टॉस की होगी अहम भूमिका


आज के मैच में टॉस का अपना एक अलग रोल होगा। टॉस जीतने वाली टीम फील्डिंग करना पसंद करेगी। इशकी वजह कोलकाता का मौसम है, अगर बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ता है तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को काफी फायदा पहुंच सकता है।