इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में रविवार (20 मई) को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 11 रन से जीत दर्ज कर मुंबई को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 163 रन पर ही सिमट गई। मुंबई को पहले ही ओवर में सूर्यकुमार यादव (12) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने टीम को संभालने की कोशिश की। किशन 5 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इविन लुइस ने 31 गेंदों में 48 रन जरूर बनाए लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके बाद रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 53 रन की साझेदारी हुई लेकिन इसका टीम को खास फायदा नहीं हुआ। क्रुणाल पांड्या महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट। हालांकि हार्दिक पांड्या ने 27 और बेन कटिंग ने 37 रन की पारी जरूर खेली लेकिन टीम 19.3 ओवर में महज 163 रन पर ही ऑलआउट होकर प्लेऑफ से बाहर हो गई। विपक्षी टीम की ओर से संदीप लामिचाने, हर्षल पटेल और अमित मिश्रा को 3-3 सफलता हाथ लगी, जबकि ट्रेंट बोल्ट 1 विकेट झटकने में सफल रहे।
पहली पारी में दिल्ली को पृथ्वी शॉ के रूप में शुरुआती झटका लगा। शॉ 12 के स्कोर पर दुर्भाग्यवश रन आउट हुए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल (22) और श्रेयस अय्यर (6) भी कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि ऋषभ पंत ने टीम को संभालने की कोशिश करते हुए 44 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 64 रन बनाए। उनके अलावा विजय शंकर ने दिल्ली के खाते में 43 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और मुस्तफिजुर्र रहमान को 1-1 सफलता हाथ लगी। (यहां देखें DD vs MI मैच का फुल स्कोरकार्ड)
Highlights
हर्षल पटेल मैच का आखिरी ओवर डालते हुए। कटिंग ने पहली ही बॉल पर चौका लगाया। अगली गेंद पर मैक्सवेल ने कटिंग का कैच लपका। मुंबई को नौवां झटका लगा। मुस्तफिजुर्र रहमान बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। बुमराह ने तीसरी बॉल पर कैच। इसी के साथ दिल्ली ने 11 रन से मैच जीता। मुंबई प्लेऑफ से बाहर।
मुंबई ने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर बेन कटिंग 27 और मयंक मार्केंडेय 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 23 रन की दरकार है।
संदीप लामिछाने अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। दूसरी गेंद पर सिंगल। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी, चौथी, पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। लास्ट बॉल पर मयंक ने डबल निकाला। मुंबई- 126/7 (16)
बोल्ट को गेंदबाजी पर लाया जा चुका है। बोल्ट, रोहित को 3 बार आउट कर चुके हैं। पहली बॉल पर सिंगल। अगली डिलीवरी वाइड। दूसरी बॉल पर रोहित ने चौका जड़ा। चौथी गेंद पर मिसफील्डिंग और मुंबई के खाते में 5 रन। लास्ट गेंद पर पांड्या ने चौका लगाया। इस ओवर से 17 रन। मुंबई- 116/5 (13)
मुंबई ने 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर हार्दिक पांड्या 5 और रोहित शर्मा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 89 रन की दरकार है।
अमित मिश्रा अपने दूसरे ओवर में। पहली दो बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर लुइस ने फाइन लेग की दिशा में छक्का लगाया। लास्ट गेंद पर लुइस स्टंप आउट। लुइस 48 रन बनाकर आउट। मुंबई को तीसरा झटका लगा। मुंबई- 74/3 (9)
अमिक मिश्रा को अपनी पहली ही गेंद पर सफलता मिल गई है। विजय शंकर ने ईशान किशन का शानदार कैच लपका। दिल्ली को दूसरा सफलता हाथ लग चुकी है। पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर पोलार्ड कैच कैच आउट होते बाल-बाल बचे, जिस पर 3 रन। इस ओवर से 4 रन। मुंबई- 61/2 (7)
मुंबई ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर इविन लुइस 2 और ईशान किशन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 142 रन की दरकार है।
मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद संदीप लाछिमाने के हाथों में। पहली बॉल पर सूर्यकुमार ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। अगली गेंद पर छक्का। चौथी बॉल पर विजय शंकर ने यादव का कैच लपका। दिल्ली को पहली सफलता हाथ लग चुकी है। क्रीज पर ईशान किशन आ चुके हैं। मुंबई- 13/1 (1)
बेन कटिंग पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली डिलीवरी वाइड। इसके बाद विजय शंकर ने चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी बॉल पर शंकर ने छक्का लगाया। दिल्ली ने मुंबई को जीत के लिए 175 रन का टारगेट दिया है।
दिल्ली ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर विजय शंकर 28, जबकि अभिषेक शर्मा 11 रन बनाकर मौजूद हैं। दिल्ली इस वक्त 8.39 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
हार्दिक पांड्या अपने लास्ट ओवर में। पहली बॉल पर छक्का। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर चौका। अगली गेंद पर पंत ने छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 14 रन। दिल्ली- 137/3 (16)
बुमराह अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली दो बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। इस ओवर के कुल 4 रन बने। दिल्ली को तेजी से रन बनाने होंगे। फिलहाल टीम की रफ्तार थम सी गई है। दिल्ली- 107/3 (14)
हार्दिक पांड्या अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। दूसरी गेंद पर शंकर ने सिंगल निकाला। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से कुल 6 रन बने। पंत अपने अर्धशतक की ओर। दिल्ली- 99/3 (12)
मयंक मार्कंडेय अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर पंत ने स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर अय्यर, क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट। दिल्ली को तीसरा झटका लग चुका है। दिल्ली- 75/3 (9)
दिल्ली ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर श्रेयस अय्यर 3, जबकि ऋषभ पंत 20 रन बनाकर मौजूद हैं। दिल्ली इस वक्त 8.57 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
जसप्रीत बुमराह अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर मैक्सवेल ने चौका जड़ा। अगली डिलीवरी वाइड। दूसरी गेंद पर मैक्सवेल बोल्ड। दिल्ली को दूसरा झटका लगा। क्रीज पर ऋषभ पंत आ चुके हैं। इस सफल ओवर में दिल्ली सिर्फ 6 ही रन बना सकी। दिल्ली- 39/2 (5)
हार्दिक पांड्या अपने पहले ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर शॉ ने सिंगल निकाला। चौथी बॉल पर मैक्सवेल ने डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका जड़ा। लास्ट बॉल पर पृथ्वी शॉ ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। दिल्ली- 30/0 (3)
दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में पृथ्वी शॉ और ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर आ चुके हैं। गेंद क्रुणाल पांड्या के हाथों में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर बाई के रूप में डबल। तीसी बॉल डॉट। लास्ट बॉल पर मैक्सवेल ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाय। दिल्ली- 9/0 (1)
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।
दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, लियाम प्लंकट, संदीप लामिचाने और ट्रैंट बाउल्ट।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ये मैच मुंबई के लिए बेहद जरूरी है। वहीं दिल्ली के लिए महज सम्मान की लड़ाई है। मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में लगातार हार के बाद वापसी की है, पिछले मुकाबलों में मिली कुछ जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। लेकिन दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में दिल्ली ने अंतिम ओवर में सात विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की थी।