VIVO IPL 2018, MI vs KXIP: मेजबान मुंबई इंडियंस और खराब फार्म से जूझ रही किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के करो या मरो के मुकाबले में 16 मई को जब आमने सामने होंगी तो दोनों के लिए टूर्नामेंट में अस्तित्व बचाने का यह आखिरी मौका होगा। लगातार हार के बाद अंतिम चार में पहुंचने की मुंबई की उम्मीदें प्रबल हो गई थी जब उसने लगातार तीन जीत दर्ज की लेकिन रविवार को राजस्थान रायल्स से मिली हार उसके लिये घातक साबित हुई।

मुंबई अब 12 में से पांच मैच जीतकर छठे स्थान पर है। वहीं पंजाब पांच मैचों में चौथी हार झेलने के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। मुंबई को रायल्स से मिली हार को भुलाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शानदार शुरूआत करने वाली पंजाब की टीम बीच में लय खो बैठी है और इसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

LIVE IPL 2018 क्रिकेट स्कोर, IPL Live Streaming, MI vs KXIP Live: 

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।

पिछले मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा समेत मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे। अभी तक सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस का फार्म में लौटना राहत का सबब रहा है और इन दोनों से पारी की अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।

IPL 2018 क्रिकेट स्कोर, MI vs KXIP Score:

-आखिरी ओवर बेन कटिंग को थमाया गया है। अक्षर पटेल स्ट्राइक पर हैं। पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में 17 रनों की जरूरत है। पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। अगली गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर विकेट। युवराज सिंह आउट। 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे थे युवराज सिंह। लुइस ने उनका कैच लपका। चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर रन आउट की अपील। अंपायर का फैसला नॉट आउट। एक रन मिलेगा। आखिरी गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका लगाया। इसी के साथ मुंबई इंडियन्स ने मुकाबला तीन रनों से जीत लिया। 

-18वां ओवर कटिंग को थमाया गया है। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल मैदान पर आए हैं। पहली गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने सिंगल लिया। तीसरी और चौथी गेंद पर राहुल ने दो शानदार चौके लगाए। पांचवी गेंद पर राहुल के बल्ले से एक और चौका। आखिरी गेंद पर एक रन लिया।

-16वां ओवर। मयंक मार्कंडेय के हाथ में गेंद। पहली गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर फिंच ने दो रन लिया। तीसरी गेंद पर फिंच ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर दो रन मिले। पांचवी गेंद पर राहुल के बल्ले से शानदार छक्का। आखिरी गेंद पर राहुल का एक और शानदार छक्का। पंजाब – 145/1 (16)

-14वां ओवर गति पर। कुणाल पांड्या गेंदबाजी कर रहे हैं। तीसरी गेंद पर फिंच के बल्ले से चार रन। चौथी गेंद पर सिंगल लिया। पांचवी गेंद पर लेगबाइ से 1 रन। आखिरी गेंद पर 1 रन। पंजाब – 121/1 (14)

-10वां ओवर हार्दिक को थमाया गया है। पहली दो गेंदों पर 1-1 रन लिया। तीसरी गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर दो रन लिया। आखिरी गेंद पर एक रन। पंजाब – 86/1 (10)

-कुणाल पांड्या का दूसरा ओवर। पहली ही गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर 1 रन। चौथी गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर राहुल ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं।

-6ठें ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। कुणाल पांड्या गेंदबाजी कर रहे हैं। दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर 1 रन मिला।

-हार्दिक पांड्या का दूसरा ओवर। नए बल्लेबाज के रूप में एरोन फिंच मैदान पर आए हैं। पांड्या के इस ओवर में एक छक्के के साथ कुल 12 रन बनें। ओवर की आखिरी गेंद पर फिंच ने शानदार छक्का लगाया। ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 46 रन एक विकेट के नुकसान पर।

-मेक्लेघन का दूसरा ओवर। पहली ही गेंद पर क्रिश गेल ने शानदार चौका लगाया। दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर राहुल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर विकेट। क्रिश गेल के हवाई शॉट को कटिंग ने लपक लिया। गेल 11 गेदों में 18 रन बनाकर खेल रहे थे।

– दूसरा ओवर प्रगति पर है। गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में है। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर क्रिश गेल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद डॉट। आखिरी गेंद डॉट। पंजाब – 9/0 (2)

-मुंबई ने टॉस जीतकर 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर बेन कटिंग 1 और हार्दिक पांड्या 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इस वक्त 9.62 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-मार्क्स स्टोइनिस अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली दो बॉल पर क्रुणाल ने छक्के जड़े। तीसरी गेंद पर चौका। इस ओवर से कुल 19 रन आए। मुंबई- 104/4 (12)

-मुंबई ने टॉस जीतकर 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा 6 और क्रुणाल पांड्या 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इस वक्त 8.88 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-एंड्रू टाई अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर किशन मार्क्स स्टोइनिस के हाथों कैच आउट। चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव विकेट के पीछे कैच। क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। पांचवीं गेंद पर सिंगल। टाई हैट्रिक से चूके। मुंबई- 60/3 (6)

एंड्रू टाई ने अपनी पहली ही गेंद पर लुइस को बोल्ड किया। इसी के साथ पंजाब को पहली सफलता हाथ लगी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आ चुके हैं। अगली तीन गेंदें डॉट। पांचवीं गेंद को कदमों का इस्तेमाल करते हुए खेला, डबल के साथ किशन का खाता खुला। मुंबई- 39/1 (4)

-मोहित शर्मा पंजाब की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर बाई के रूप में एक रन। तीसरी बॉल डॉट। यादव का इस सीजन पहले 6 ओवर में स्ट्राइक रेट 128 का रहा है। पांचवीं बॉल पर लुइस ने मैच का पहला छक्का जड़ा। लास्ट गेंद पर सिंगल। मुंबई- 16/0 (2)