इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 12वें मुकाबला में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 43 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी 16.2 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने यादगार डेब्यू किया। उन्होंने 4 विकेट लिए। आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया।

IPL 2025 LSG vs PBKS LIVE Score: Watch Here

मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर 12.5 ओवर में 117 रन के लक्ष्य को हासिल किया। इस सीजन मुंबई इंडियंस की यह पहली जीत है। 3 में से 1 मैच जीतकर वह अंक तालिका में आखिरी से छठे नंबर पर पहुंच गई। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 में से 2 मैच हारकर अंक तालिका में आखिरी नंबर पर पहुंच गई। इस मैच से पहले वह छठे नंबर पर थी। आईपीएल 2025 में हर टीम का खाता खुल गया है।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Mumbai Indians 
121/2 (12.5)

vs

Kolkata Knight Riders  
116 (16.2)

Match Ended ( Day – Match 12 )
Mumbai Indians beat Kolkata Knight Riders by 8 wickets

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। मनीष पांडे ने 19 और रिंकू सिंह ने 17 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 11 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 1 और सुनील नरेन बगैर खाता खोले आउट हुए। वेंकटेश अय्यर 3, आंद्रे रसेल 5 और हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए। स्पेंसर जॉनसन ने नाबाद 1 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकल्ट ने 41 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंद पर 27 रन बनाए। विल जैक्स ने 16 और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने दोनों विकेट लिए।मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए। विल जैक्स की वापसी हुई। अश्वनी कुमार ने डेब्यू किया।केकेआर की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव है। सुनील नरेन की वापसी हुई है। मोईन अली बेंच पर बैठे।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन भी)

रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन भी)

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: एनरिक नॉर्खिया, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीत सिसोदिया।

Live Updates
16:59 (IST) 31 Mar 2025
LIVE Cricket Score: क्या विग्नेश पुथुर को मिलेगा मौका

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में विग्नेश पुथुर को मुजीब उर रहमान की जगह शामिल किया जा सकता है। ऐसा करने से विल जैक्स को भी प्लेइंग 11 में मौका मिल जाएगा।

16:40 (IST) 31 Mar 2025
IPL 2025 LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्खिया, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया।

16:30 (IST) 31 Mar 2025
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, विल जैक, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले, बेवन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत

16:11 (IST) 31 Mar 2025
MI vs KKR IPL Live Score: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में मुकाबला

इंडियम प्रीमियर लीग 2025 में सोमवार (31 मार्च) को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस 2 में से 2 मैच हारकर अंक तालिका में आखिरी नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 2 में 1 जीती है और 1 मैच हारी है। वह अंक तालिका में छठे नंबर पर है। मैच के लाइव स्कोर और अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।